सरकारी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे प्राइवेट टीचर
बीकानेर। राजस्थान के इंग्लिश मीडियम महात्मा गांधी स्कूल्स में इंटरव्यू के बाद भी योग्य टीचर्स नहीं मिलने के बाद अब गेस्ट फेकल्टी से इन स्कूलों में पढ़ाई करवाने का निर्णय किया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने शनिवार को जारी एक आदेश में उन महात्मा गांधी स्कूल्स में गेस्ट फेकल्टी से टीचर लगाने की स्वीकृति दी है, जहां एक बार इंटरव्यू के बाद भी कोई टीचर नहीं मिल पाया है। इन टीचर्स को 300 से 400 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वेतन दिया जाएगा।राज्यभर में हजारों की संख्या में महात्मा गांधी स्कूल्स खुले हैं। इन स्कूल्स में अंग्रेजी में पढ़ाने वाले टीचर्स को लगाया जाना था। इसके लिए सरकारी स्कूलों में नियुक्त टीचर्स के इंटरव्यू किए गए, लेकिन बहुत कम पद भरे जा सके। शहरी क्षेत्र के महात्मा गांधी स्कूल में तो सब्जेक्ट टीचर मिल गए, लेकिन गांवों में ऐसे टीचर नहीं है। ऐसे में अब इन पदों पर गेस्ट फ...








