Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

अतिक्रमण तोड़ने पर विरोध:फड़बाजार में अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे नगर निगम के दस्ते का जबर्दस्त विरोध, महिलाएं बैठी सड़क पर

अतिक्रमण तोड़ने पर विरोध:फड़बाजार में अतिक्रमण तोड़ने पहुंचे नगर निगम के दस्ते का जबर्दस्त विरोध, महिलाएं बैठी सड़क पर

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में अवैध रूप से हुए अतिक्रमणों को तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम रविवार सुबह फड़बाजार पहुंची तो वहां जबर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ा। निगम यहां दुकानों के आगे बनी चौकियां और छज्जों को तोड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। यहां तक कि महिलाएं भी निगम कर्मचारियों से विवाद करने पहुंच गई। बाद में ये महिलाएं सड़क पर ही धरने पर बैठ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन महिलाओं काे हटाया। पिछले करीब एक महीने से नगर निगम शहर के विभिन्न एरिया में अतिक्रमण तोड़ रहा है। जहां हर कहीं प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह इस दल ने फड़ बाजार में जेसीबी के साथ काम शुरू किया ही था कि बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। स्थानीय निवासी कब्जा हटाने की खिलाफत के लिए पहले से तैयार थे। बड़ी संख्या में महिलाएं भी यहां सड़क पर बैठ गई। धीरे धीरे ये संख्या बढ़ती ग...
बीकानेर में गर्मी:कल 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान के बाद आज भी संभाग के चारों जिलों में रेड अलर्ट

बीकानेर में गर्मी:कल 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान के बाद आज भी संभाग के चारों जिलों में रेड अलर्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शनिवार को बीकानेर में गर्मी का पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया। तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा तो रविवार को भी इससे कोई खास राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आज की दोपहर भी आग उगलने वाली हो सकती है। हालांकि सोमवार को कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है, जब किसी तरह का अलर्ट बीकानेर में नहीं होगा। पश्चिमी राजस्थान के बाडमेर और जैसलमेर के साथ बीकानेर संभाग के चारों जिलों में 14 व 15 मई को रेड अलर्ट था। इसी का परिणाम था कि 14 मई को बीकानेर में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक आया। श्रीगंगानगर में तो बीकानेर से भी ज्यादा पारा रहा। अब रविवार को बीकानेर में फिर 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ही पारा रहने की आशंका जताई जा रही है। दोपहर होते-होते पारा बढ़ता जाएगा, जो शाम तक कम होगा। हाला...
14 साल बाद 83 लाख टन के ओवरबर्डन क्ले को बिजली बना रही कंपनी को बेचने की छूट

14 साल बाद 83 लाख टन के ओवरबर्डन क्ले को बिजली बना रही कंपनी को बेचने की छूट

बीकानेर
बीकानेर कोलायत तहसील के गुड़ा लिग्नाइट बेस पावर प्लांट में प्राइवेट कंपनी 14 साल तक ओवरबर्डन के रूप में निकलने वाले बॉल क्ले को डंप करती रही जिससे 83 लाख टन माल का पहाड़ खड़ा हो गया। इस दौरान खान महकमे ने क्ले को नहीं संभाला और करीब 80 करोड़ रुपए का नुकसान होने के बाद अब अचानक बिजली बना रही कंपनी को बिना कीमत केवल रायल्टी और डीएमएफटी देकर बेचने की छूट दे दी। कोलायत तहसील के गुड़ा में वीएस लिग्नाइट पावर लि. को वर्ष, 08 में 135 मेगावाट बिजली बनाने के लिए 1241.25 हेक्टेयर क्षेत्र में लिग्नाइट का खनन पट्‌टा जारी किया गया है। लिग्नाइट 70 मीटर की गहराई पर है। उसके ऊपर ओवरबर्डन के रूप में खनिज बॉल क्ले, फेरोंजीनियस, सेंडस्टोन वेस्ट, येलो ऑकर निकलते हैं। ओवरबर्डन की जिम्मेदारी खान महकमे के पास रही, कंपनी को बेचने की इजाजत नहीं दी गई। शासन स्तर पर 28 अगस्त, 08 को आदेश दिया गया कि खनिज क्ले...
श्रीगंगानगर हाइवे पर झुग्गी-झोंपड़ी वालों को 1 माह में शिफ्ट करने का अल्टीमेटम, प्रशासन ने प्लाॅटिंग शुरू की

श्रीगंगानगर हाइवे पर झुग्गी-झोंपड़ी वालों को 1 माह में शिफ्ट करने का अल्टीमेटम, प्रशासन ने प्लाॅटिंग शुरू की

बीकानेर
बीकानेर प्रशासन को श्रीगंगानगर रोड पर झुग्गी-झोंपड़ी वालों को एक माह में शिफ्ट करना होगा। कमिश्नर की ओर से अल्टीमेटम मिलने के बाद करणी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाटिंग कर दी गई है जहां 256 परिवारों को बसाया जाएगा। करीब दो माह से श्रीगंगानगर हाइवे पर सड़क के दोनों ओर झुग्गी-झौंपड़ी बनाकर बसे सैकड़ों परिवारों को शिफ्ट करने की मशक्कत की जा रही है। काम में देरी को देखते हुए कमिश्नर नीरज के. पवन ने जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए एक माह में शिफ्ट करने के लिए कहा है। उसके बाद यूआईटी ने करणी इंडस्ट्रियल एरिया में प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया है। रहने के लिए 10 बाई 15 और 10 बाई 10 के प्लाॅट चिह्नित किए जा रहे हैं। परिवार में ज्यादा सदस्य होने पर बड़ा साइज दिया जाएगा। पानी-बिजली की व्यवस्था कर दी है। सर्वे में 256 परिवारों को चिह्नित किया गया है जिन्हें श्रीगंगानगर हाइवे से हटाकर करणी इंडस्ट...
धूल छंटते ही दिन का पारा 2.50 बढ़ा, लू चली

धूल छंटते ही दिन का पारा 2.50 बढ़ा, लू चली

बीकानेर
बीकानेर धूल छंटते ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अब बीकानेर में अगले चार दिन लोगों को भीषण गर्मी सहनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने 11 मई तक यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह 10 बजे बाद तो गलियाें में सन्नाटा छाने लगा। दोपहर के समय बाजार में इक्का-दुक्का ही लोग नजर आ रहे थे। कूलर-पंखों में तो गर्मी से राहत ही नहीं मिल पा रही थी। शाम सात बजे बाद तल्खी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया।...
पूर्व मंत्री भाटी ने अपने क्षेत्र में फिर से कहा, कार्यकर्ताओं की इच्छा पर चुनाव लड़ेंगे

पूर्व मंत्री भाटी ने अपने क्षेत्र में फिर से कहा, कार्यकर्ताओं की इच्छा पर चुनाव लड़ेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी एक बार फिर कोलायत में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा है कि अगर कार्यकर्ताओं की इच्छा होगी तो वो फिर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। भाटी रविवार को उस डेयरी पर पहुंचे, जहां आग लगने से आठ गायों की मौत हो गई थी। पूर्व मंत्री ने यहां डेयरी संचालक को एक लाख रुपए का चैक भेंटकर आर्थिक सहायता भी दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में दमकल नहीं होने पर भी चिंता जताते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही दमकल की व्यवस्था की जाएगी। इससे पहले भी भाटी दो-तीन बार चुनाव लड़ने का बयान दे चुके हैं। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से चुनाव हारने के बाद से देवी सिंह भाटी स्वयं चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय कर चुके थे लेकिन अब वो फिर से मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भाटी न सिर्फ श्रीकोलायत में बल्कि बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा सीटों पर भी सक्रिय हो रह...
बीकानेर में दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, अब छह मई से फिर लू की आशंका

बीकानेर में दो दिन में सात डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, अब छह मई से फिर लू की आशंका

बीकानेर
बीकानेर राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले बीकानेर में तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। दो दिन पहले बीकानेर में 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था लेकिन अब ये घटकर 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी तापमान में कमी आई है। लूणकरनसर में मंगलवार की रात हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से बड़ी राहत दी है। एक मई को बीकानेर में तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था लेकिन दो मई को ये घटकर 44.2 डिग्री सेल्सियस हो गया और मंगलवार को 40 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ऐसे में पिछले दो दिन में ही तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो बीकानेर में मंगलवार की रात ही तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी होनी थी लेकिन ये लूणकरनसर तक सीमित रही। मई में खतरनाक गर्मी का रिकार्ड सम विभाग के अनुसार मई में औसत तापमान 42 डिग्री रहना चाहिए, लेकि...
भीषण सड़क हादसा में महिला की मौत:ताऊ की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पत्नी के साथ गया व्यापारी, टायर फटने से हादसा

भीषण सड़क हादसा में महिला की मौत:ताऊ की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पत्नी के साथ गया व्यापारी, टायर फटने से हादसा

बीकानेर
बीकानेर लूणकरनसर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति को मामूली चोट आई है। पति पत्नी स्कोर्पियो में खाजूवाला से अमरपुरा की ओर जा रहे थे, कि रास्ते में स्कोर्पियों पलट गई। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह खाजूवाला के उमेश पचार अपने ताऊ चुन्नीलाल की मौत होने पर सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ पत्नी चंद्रकला उर्फ कैलाश भी थी। रिश्तेदार उमेश और कैलाश का इंतजार कर रहे थे कि उनके आने के बाद ही ताऊ का अंतिम संस्कार करेंगे। बाद में पता चला कि रास्ते में सड़क हादसा हो गया। ऐसे हुआ हादसा हादसा लूणकरणसर के जाखड़वाली गांव के पास हुआ। जहां तेज स्पीड से जा रही स्कोर्पियो का टायर अचानक फट गया। गाड़ी संभल पाती, उससे पहले पलट गई। एक बार नहीं बल्कि कई बार पलटते हुए गाड़ी सड़क से किनारे जा गिरी। इसी दौरान चंद्रकला गेट से बाहर आ गई। स्कोर्पियों संभवत...
47 डिग्री में तपते बॉर्डर पर जवानों ने दिखाया- वे कितने मुश्किल हालात में डटे हैं

47 डिग्री में तपते बॉर्डर पर जवानों ने दिखाया- वे कितने मुश्किल हालात में डटे हैं

बीकानेर
बीकानेर  बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने गर्मी का प्रचंडता दिखाने के लिए अनूठा प्रयोग दिया। इसका उन्होंने वीडियो भी बनाया। वीडियो में दो जवान हाथ में 2-2 कच्चे पापड़ लिए नजर आते हैं। जवानों ने इन पापड़ को रेत में दबाया। 10 मिनट बाद रेत हटाकर देखा तो पापड़ सिके हुए थे। जवानों ने एक पापड़ को तोड़कर भी दिखाया। इस वीडियो में एक जवान बोलता है कि वो आम जनता को बताना चाहते हैं कि सीमा पर सैनिक किन विषम परिस्थितियों से जूझते हुए देश सेवा के लिए जुटे रहते हैं। जवानों के लिए भी इस गर्मी में संसाधन जुटाने की अपील की गई है, ताकि उन्हें भी गर्मी से बचाया जा सके। BSF DIG पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि यहां हर बार इतनी गर्मी पड़ती है। हमारे जवानों के हौसले गर्मी से भी ज्यादा सख्त है।...
तेज स्पीड में गाड़ी पलटने से दादा, पोता और पोती की मौके पर मौत, 8 अन्य बच्चों सहित 18 घायल

तेज स्पीड में गाड़ी पलटने से दादा, पोता और पोती की मौके पर मौत, 8 अन्य बच्चों सहित 18 घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में हुसंगसर व गैरसर गांव के बीच ओवरलोड पिकअप पलटने से 18 लोग घायल हो गए, जबकि तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें दादा के साथ उनके पोते और पोती की भी मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह हुसंगसर से एक पिकअप गाड़ी रवाना हुई थी, जिसमें एक ही परिवार के करीब बीस लोग सवार थे। कच्चे रास्ते में आ रही पिकअप रास्ते में तेज स्पीड के कारण पलट गई। पलटने के साथ ही इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य 18 जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों में 65 साल के मांगीलाल और उसका पोता मोहनराम (11) व सुमन (9) की मौके पर ही मौत हो गई। इन तीनों का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं शेष 18 का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दी जा रही है जबकि कुछ के हाथ व पैर में...