Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

रीट की लेवल वन की ओबीसी और एमबीसी की मेरिट लिस्ट में होगा बदलाव

रीट की लेवल वन की ओबीसी और एमबीसी की मेरिट लिस्ट में होगा बदलाव

बीकानेर
बीकानेर प्राथमिक-उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2021-22 में ओबीसी व एमबीसी की मेरिट में बदलाव हो सकता है। दरअसल ओबीसी कोटे में एमबीसी के 200 अभ्यर्थियों का चयन होने के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय अंतिम चयन सूची का फिर से परीक्षण करा रहा है। इसलिए परीक्षण के बाद 2021 की ओबीसी व एमबीसी की मेरिट में बदलाव किया जा सकता है।  मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ओबीसी के वंचित अभ्यर्थियों को फायदा मिल सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान में 15 हजार 500 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति  25 मई तक  कर दी जाएगी। अब खुद से अभ्यार्थियों को फाइनल वेरिफिकेशन के लिए  मौजूद रहने  अनिवार्यता भी नही है। 6 से 13 मई तक न्यू पोस्टिंग मॉड्यूल अपडेशन लिस्ट तैयार की जाएगी।  इसके बाद डॉक्युमेंट के आधार पर काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।...
किसान के घर में 40 लाख की चोरी:एक कमरे में सो रहे थे घरवाले, दूसरे से चोर उठा ले गए कैश और गहने

किसान के घर में 40 लाख की चोरी:एक कमरे में सो रहे थे घरवाले, दूसरे से चोर उठा ले गए कैश और गहने

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में देर रात चोरों ने एक किसान के घर से 40 लाख की चोरी की। चोर 10 लाख रुपए कैश और 30 लाख के गहने ले गए। घटना देर रात डेढ़ बजे की बात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अब बज्जू पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर छानबीन कर रही है। दरअसल, बज्जू कस्बे में ही रहने वाले किसान शीशपाल बिश्नोई के घर नकबजनी हुई है। शीशपाल के घर में चार कमरे हैं, जिनमें तीन खाली पड़े थे। एक में चार लोग सो रहे थे। रात डेढ़ बजे तक उनका बेटा फिल्म देख रहा था। इसके बाद वो भी सो गया। सुबह उठकर देखा तो पास के कमरे से नगदी व सोने चांदी गायब होने का पता चला। दरअसल, हाल ही में फसल का सौदा करने के बाद दस लाख रुपए शीशपाल के पास आए थे। जो घर की बड़ी तिजोरी में रखे हुए थे। यहीं पर सोने चांदी के आभूषण भी थे। उनकी पत्नी के सोने के गहने भी एक ही जगह रखे हुए थे। घर की दीवार छह फ...
असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 5 व 6 मई को अजमेर में होगा, एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 5 व 6 मई को अजमेर में होगा, एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री

बीकानेर
अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 5 व 6 मई 2022 को असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) संवीक्षा एग्जाम- 2021 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सचिव एच एल अटल ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) संवीक्षा एग्जाम- 2021 के 14 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर निर्धारित समय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। कैंडिडेट को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से 1 घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा। मूल फोटो युक्त पहचान पत्र के अभाव में केंडीडेट को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केंडीडेट एडमिट कार्ड के साथ जारी निर्देश का अवलोकन कर लें। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले केंडीडेट को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी ...
अपनी मांगों को लेकर गेट बंद कर स्टूडेन्ट्स ने जताया रोष; BTU कुलपति का फूंका पुतला

अपनी मांगों को लेकर गेट बंद कर स्टूडेन्ट्स ने जताया रोष; BTU कुलपति का फूंका पुतला

बीकानेर
अजमेर बीकानेर टेक्नीकल यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ गुरुवार काे तीसरे दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर बड़लिया स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट ने गेट बंद करके कक्षाओं का बहिष्कार किया। इस दौरान नारेबाजी कर बीटीयू के कुलपति का पुतला भी जलाया। स्टूडेन्ट ने बताया कि 13 माह पहले बीटीयू ने पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए थे। बीटीयू प्रशासन ने काेराेना काम में यह परीक्षा आयोजित कराई थी, जबकि आरटीयू ने स्टूडेन्ट काे प्रमोट कर दिया था। तब भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा का आयोजन किया गया था। ज्यादातर स्टूडेंट के फेल हाेने के बाद भी यूनिवर्सिटी ने स्टूडेन्ट की शिकायतों काे दरकिनार कर दिया था। इसके बाद स्टूडेन्ट ने रिवैल्यूएशन फार्म भरा था। जिसका परिणाम आज तक जारी नहीं किया गया। स्टूडेन्ट का कहना है कि बीटीयू प्रशासन ने परिणाम जारी नहीं किया लेकिन बैक पेपर की परीक्षा ...
पहले ट्रक और ट्रैक्टर एक दूसरे से भिड़े, तीन वाहन टकराए

पहले ट्रक और ट्रैक्टर एक दूसरे से भिड़े, तीन वाहन टकराए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर शहर के रानी बाज़ार पुलिया के पास गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते टल गया। यहां तीन वाहन एक दूसरे से ऐसे भिड़े कि इनमें ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। गुरुवार सुबह यहां पीबीएम अस्पताल के पास एक ट्रैक्टर व एक ट्रक के साथ कुछ अन्य वाहन पुल पर चढ़ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक भीड़ गए। ट्रॉली में भारी मात्रा में सामान होने के कारण पलट गई। इस दौरान कुछ दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए इस हादसे में एक तरफ ट्रक फंस गया, दूसरी तरफ ट्रॉली पलट गई। ऐसे में वहां रास्ता जाम हो गया। पास ही यातायात पुलिस का थाना है जहां से पुलिस पहुंची व जाम हुए रास्ते को खुलवाया।...

चौबीस घंटे में दूसरी बार युनिवर्सिटी की साइट हेक, स्टूडेंट की डिमांड कर दी चस्पा

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर टेक्निकल युनिवर्सिटी की वेबसाइट को स्टूडेंटृस आंदोलन ने मजाक बनाकर रख दिया है। दो दिन में लगातार दूसरी बार युनिवर्सिटी की वेबसाइट हेक कर ली गई है। एक बार फिर युनिवसिर्टी स्टूडेंटृस की डिमांडृस का पूरा चार्ट ही वेबसाइट पर चस्पा कर दिया गया है। जबकि बुधवार को ही युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने वेबसाइट की सिक्योरिटी बढाने का दावा किया था। बीटीयू की वेबसाइट पर वाइस चांसलर प्रोफेसर अंबरिश शरण विद्यार्थी का नाम लिखकर उसके उपर एलियन का फोटो लगा दिया गया है। एलियन के फोटो के दोनों और स्टूडेंट डिमांड लिखी गई है। जिसमें पहले तीसरे व पांचवें सेमेस्टर के मेन और बेक एग्जाम के स्टूडेंट को प्रमोट करने या फिर ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग रखी गई है। ये एग्जाम 31 मई 2022 तक कराने की मांग रखी है। इवन ओड स्कीम को हटाने की मांग के साथ ही कॉलेज डवलपमेंट के नाम पर वसूली जा रही साढे पांच हजार रूपए...
17 हजार 500 नशीली गोलियों सहित कार सवार गिरफ्तार

17 हजार 500 नशीली गोलियों सहित कार सवार गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
-छतरगढ़ पुलिस की मोतीगढ़ सड़क मार्ग पर कार्रवाईछत्तरगढ़ (सीमा संदेश)। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार को हजारों नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पांच बजे बीकानेर-मोतीगढ़ सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार आते दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार दौड़ा ली। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाई और कार का पीछा कर उसे पकड़ लिया। संदिग्धता के चलते कार की तलाशी ली गई। तब एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपा कर रखी हुई 17 हजार 500 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए कार सवार कुलवंत सिंह(25) पुत्र जसपाल सिंह निवासी दानेवाला मुख्तसर पंजाब और गुरविंद्र सिंह(24) पुत्र रुकवीर सिंह पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे यह गोलियां जैसलमेर की तरफ...
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा:बीकानेर में 11 महीने में 66 हजार मरीजों को 54.33 करोड़ रुपए का इलाज फ्री मिला

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा:बीकानेर में 11 महीने में 66 हजार मरीजों को 54.33 करोड़ रुपए का इलाज फ्री मिला

बीकानेर
बीकानेर बीते 11 महीनों में बीकानेर के 66191 मरीजों को 54.33 करोड़ रुपए का इलाज फ्री मिला है। इसमें से 5332 मरीजों का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटलों में हुआ। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के ये आंकड़े जहां राहत देते हैं वहीं कमी यह भी है कि इस योजना में बीकानेर में अब तक महज छह निजी हॉस्पिटल ही जुड़े हैं। ऐसे में ज्यादातर प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज के दौरान इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता। अब दो बड़े निजी हॉस्पिटलों को इस योजना में शामिल करने की प्रक्रिया हो रही है। इसमें एक हार्ट का हॉस्पिटल भी शामिल है। हालांकि 66191 पैकेज बुक यानी इतने रोगियों का इलाज तो हुआ है लेकिन हॉस्पिटलों को अभी तक 37565 पैकेज का ही भुगतान मिला है। यह राशि 39.50 करोड़ हैं। मतलब इतने पैकेज अप्रूव्ड हुए हैं। ऐसे में भुगतान की धीमी प्रक्रिया और तकनीकी खामियों के चलते हॉस्पिटल काफी आशंकित भी रहते हैं। बी...
सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए सुरक्षा उपकरण बिना ही श्रमिक को उतारा

सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए सुरक्षा उपकरण बिना ही श्रमिक को उतारा

बीकानेर
बीकानेर करणी औद्योगिक क्षेत्र में वूलन मिल के ईटीपी टैंक में दम घुटने से चार श्रमिकों की मृत्यु का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि गंगाशहर में सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए सुरक्षा उपकरण बिना ही श्रमिक को उतार दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने पर लोग शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास जा पहुंचे। गंगाशहर में आरयूआईडीपी के तहत घर-घर सीवरेज कनेक्शन का काम चल रहा है। एक स्थान पर सीवरेज चैंबर में रुकावट आने पर मकान मालिक ने सफाई के लिए श्रमिक बुलाए थे। यह श्रमिक बिना मास्क के ही चैंबर में उतर गया। वहां पहुंचे कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। निगम में मनोनीत पार्षद निर्मला चांवरिया रात को कुछ महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री से मिलने सर्किट हाउस पहुंची। उन्होंने पोस्टर में लापरवाही का सीन दिखाते हुए मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से शिकायत की। चांवरिया ने बताय...
निजी हॉस्पिटलों में पेमेंट प्रिकॉशन डोज आज से, तीसरा टीका लगाने में बुजुर्ग सबसे पीछे

निजी हॉस्पिटलों में पेमेंट प्रिकॉशन डोज आज से, तीसरा टीका लगाने में बुजुर्ग सबसे पीछे

बीकानेर
बीकानेर रविवार यानी 10 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोग तीसरी यानी प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे। सरकार ने इस घोषणा के साथ ही फिलहाल यह व्यवस्था की है कि इस उम्र वालों को प्रिकॉशन डोज सिर्फ प्राइवेट हॉस्पिटलों में ही लगाई जाएगी। इसके लिए हॉस्पिटल डोज का चार्ज लेने के साथ ही सर्विस चार्ज भी लेंगे। यह पाबंदी जरूर लगाई है कि निजी हॉस्पिटल सर्विस चार्ज के रूप में 150 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के सचिवों के साथ वीसी में यह जानकारी साझा की है। बीकानेर में इस आदेश का कितना असर हो पाएगा यह अभी एक-दो दिन में साफ होगा। वजह, यहां पहले भी वैक्सीनेशन के लिए महज छह निजी हॉस्पिटल ही संबद्ध हुए। वहां भी वैक्सीनेशन नहीं के बराबर हुआ। इससे इतर प्रिकॉशन डोज के प्रति आम लोगों की रूचि देखें तो बीकानेर में अब तक इस डोज के लिए पात्र 273243 में से 5...