Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

‘रबड़ी’ जो शादियों की मिठाई नहीं बन पाई:बनाने में लगते हैं 3 घंटे, 80 साल पुराना जायका जो मथुरा से यहां पहुंचा

‘रबड़ी’ जो शादियों की मिठाई नहीं बन पाई:बनाने में लगते हैं 3 घंटे, 80 साल पुराना जायका जो मथुरा से यहां पहुंचा

बीकानेर
बीकानेर. भुजिया-पापड़ की वर्ल्ड फेमस नगरी बीकानेर को 'जायकों का गढ़' कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं। जितनी पहचान नमकीन की है, उससे कहीं ज्यादा दीवानगी यहां की मिठाइयों को लेकर है। यहां के राजा-महाराजा भी मीठे के इतने शौकीन थे कि खुद मिठाइयों को प्रमोट करते थे। एक बार राज-दरबार से तारीफ मिलने के बाद उस मिठाई के चर्चे लोगों तक पहुंचने शुरू हो जाते थे। ऐसी ही एक वैरायटी है, जिसे खाते-खाते पेट तो भर जाएगा लेकिन दिल कभी नहीं भरेगा। ये है दूध को खौला-खौला कर उसमें केसर बादाम और किशमिश मिलाकर बनाई जाने वाली 'लच्छेदार रबड़ी'। जितनी मीठी रबड़ी लगती है, उतनी ही यूनिक इसके पीछे की कहानी भी है। आइए हम आपको ले चलते हैं बीकानेर के मोहता चौक, जहां 80 साल पुरानी टेक्निक से फेमस रबड़ी बनती है। मोहता चौक है रबड़ी अड्‌डाबीकानेर का मोहता चौक रबड़ी बेचने वालों का सबसे फेमस अड्डा है। यहीं पर ओझिया महाराज, म...
हंसराज “हंस” ने बिखेरा आवाज का जादू, “प्यार नहीं है सुर से जिसको” और “मुझसे नैना मिलाइके” पर झूमे दर्शक

हंसराज “हंस” ने बिखेरा आवाज का जादू, “प्यार नहीं है सुर से जिसको” और “मुझसे नैना मिलाइके” पर झूमे दर्शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के दिन जैसे-जैसे बीत रहे हैं, वैसे-वैसे आयोजन की गहराई नजर आ रही है। मंगलवार की रात पद्मश्री हंसराज हंस ने सूफी तराने छेड़े तो उपस्थित दर्शक झूम उठे। उनके गीतों में आवाज की मिठास इतनी जबरदस्त रही कि तेज हवा और हल्की रिमझिम के बीच भी दर्शकों ने अपनी सीट नहीं छोड़ी। हंसराज हंस का दर्शकों ने जबरदस्त अभिवादन किया। पद्मश्री हंसराज हंस ने डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सूफी तराने छेड़े, उनके अलाप भरे, क्लासिल पुट लगाए तो श्रोताओं की रूह बाग-बाग हो गई। हर संगीत प्रेमी झूम उठा, डूब गया हंस के आलापों में, सुरों में, गानों की धमक में, दिल छूने वाली दिलकश पेशकश में। उन्होंने महफिल का आगाज राग मलकोस की बंदिश प्यार नहीं है सुर से जिसको... से किया। उन्होंने राजस्थान के गजल गायक जगजीत सिंह को उनकी गजल 'गरज बरस प्यासी धरती को फिर पानी दे मौला' गाकर स्वरांजली दी। इ...
नोखा विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग:कहा-अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करे सरकार, बीकानेर में खुले हाईकोर्ट बेंच

नोखा विधायक ने विधानसभा में उठाई मांग:कहा-अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करे सरकार, बीकानेर में खुले हाईकोर्ट बेंच

बीकानेर
नोखा. नोखा विधायक ने विधानसभा में पुलिस और कारागार विभाग की अनुदान मांगों की चर्चा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है, लूट गैंगवार, फिरौती, डकैती, बजरी माफिया चरम पर है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, बलात्कार में प्रथम स्थान पर है। प्रदेशभर में अधिवक्ता नौ दिन से विरोध दर्ज कराते हुए अधिवक्ता सरंक्षण कानून लागू करने की मांग कर रहे है। इस एक्ट का ड्राफ्ट बना है। सरकार को इसे विधानसभा में पास करवाकर तत्काल लागू करना चाहिए। बीकानेर जिले में लम्बे समय से हाइकोर्ट बेंच खोलने की मांग की जा रही है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने उदयपुर में वर्चुअल हाइकोर्ट बेंच उदयपुर में खोलने के लिए सरकार से प्रस्ताव भिजवाने की बात कही। सरकार से मांग है कि वर्चुअल हाइकोर्ट बेंच बीकानेर में भी खोलने का प्रस्ताव भेजा जाए।...
राज्यपाल कलराज मिश्र बीकानेर में:एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की उपाधि दी, कल MGSU में दीक्षांत समारोह

राज्यपाल कलराज मिश्र बीकानेर में:एग्रीकल्चर स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन और डॉक्टरेट की उपाधि दी, कल MGSU में दीक्षांत समारोह

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. राज्यपाल कलराज मिश्र तीन दिन की यात्रा पर बीकानेर पहुंच गए हैं। वे यहां स्वामी केशवानन्द एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी, महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के साथ ही राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में आ रही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे। मिश्र भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों से भी मिलेंगे। राज्यपाल मिश्र का शनिवार सुबह नाल हवाई अड्डे पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी भी मौजूद रहे। इसके बाद वो स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद...
ANSWER KEY के नाम पर ठगी:REET परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रख रही थी पुलिस, पकड़ में आए फर्जी “KEY” बेचने वाले

ANSWER KEY के नाम पर ठगी:REET परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर नजर रख रही थी पुलिस, पकड़ में आए फर्जी “KEY” बेचने वाले

बीकानेर
बीकानेर. REET परीक्षा के पेपर लीक करने वाले संदिग्धों पर नजर रख रही बीकानेर पुलिस ने सीआरपीएफ एसआई परीक्षा की फर्जी "की" बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक लाख रुपए नकद और तीन चैक भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवकों में एक को पहले भी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल श्योराण ने बताया कि REET परीक्षा के चलते पेपर लीक करने के संदिग्धों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। ऐसे में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में मेट्रिक्स नाम से कोचिंग चलाने वाले राजाराम पर पुलिस की नजर थी। राजाराम के सोशल मीडिया एकाउंट से पुलिस को एक एंसर की मिली थी। जिस पर प्रश्न नंबर और उसके आगे A,B,C,D लिखे हुए थे। इस पर पुलिस ने उसे दबोचा तो एक लाख रुपए नगद और तीन चैक मिले। पुलिस का आरोप है कि वो REET पेपर लीक तो नहीं कर रहा था लेकिन सीआरपीएफ में एसआई, हवलदार परीक्षा की फ...
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप:जबरन थाने में ले जाकर पीटने और धमकाने का मामला दर्ज, दो कांस्टेबल पर लगे आरोप

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप:जबरन थाने में ले जाकर पीटने और धमकाने का मामला दर्ज, दो कांस्टेबल पर लगे आरोप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाते हुए चार जनों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। खास बात ये है कि इसी थाने में कार्यरत दो कांस्टेबल भी इस मामले में नामजद हुए हैं। आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रूपादेवी स्कूल के पीछे किराए के मकान में रहने वाले रेंवतराम ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के कांस्टेबल श्रीकिशन गोदारा और गोरखाराम ज्याणी के साथ बिग्गाबास निवासी जाकिर कलाल एवं वीरेंद्र माली के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि गत 9 फरवरी को उसे जबरन अगवा किया गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने में ले जाकर पीटा गया। दिन में करीब 1 बजे आरोपी अनाधिकृत रूप से उसके घर में घुसे और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। उसे जबरन गाड़ी में डाल कर उसका अपहरण कर लिया। आरोपी उसे श्रीडूंगरगढ़ थाने ले गए एव...
MGSU दीक्षांत समारोह 26 को:राज्यपाल कलराज मिश्र एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की उपाधि जारी करेंगे, 57 को गोल्ड मैडल मिलेंगे

MGSU दीक्षांत समारोह 26 को:राज्यपाल कलराज मिश्र एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की उपाधि जारी करेंगे, 57 को गोल्ड मैडल मिलेंगे

बीकानेर
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर का सप्तम दीक्षान्त समारोह में 26 फरवरी को राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज एक लाख 11 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन की उपाधि जारी करेंगे, वहीं 57 स्टूडेंट्स को अलग अलग विषयों में गोल्ड मैडल दिया जाएगा। डॉक्टरेट की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षान्त समारोह में परीक्षा 2020 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्षो की कक्षा में उत्तीर्ण 1 लाख 11 हजार 990 स्टूडेंट्स को उपाधि तथा एक जनवरी, 2020 से 31 दिसम्बर, 2020 की अवधि में शोध कार्य सम्पन्न कार्य कर चुके 28 अभ्यर्थियों को संकायवार विद्या-वाचस्पति उपाधि प्रदान की जाएगी। शिक्षा संकाय की स्वीटी सुथार को कुलाधिपति पदक, कला संकाय की छात्रा सोहा शर्मा को कुलपति पदक एवं अंतिम वर्षो की कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 57 अभ्यर्थियों को स्वर्...
बीकानेर के हर रात एक चोरी:नयाशहर और गंगाशहर एरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ी, वैडिंग सीजन बना चोरों के लिए मौका

बीकानेर के हर रात एक चोरी:नयाशहर और गंगाशहर एरिया में चोरी की घटनाएं बढ़ी, वैडिंग सीजन बना चोरों के लिए मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में इन दिनों चल रहा वैडिंग सीजन चोरों के लिए मौका बन गया है। शहर के अधिकांश एरिया में चोर सक्रिय है और पुलिस किसी भी चोरी का पर्दाफाश करने में पूरी तरह विफल रही है। मुरलीधर व्यास नगर में एक ही रात में पच्चीस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने की घटना के बाद अब गंगाशहर के शिव वैली और नयाशहर के ही चौखूंटी क्षेत्र में चोरी की वारदातें हुई है। मुरलीधर व्यास नगर में एक के बाद एक चोरी हो रही है लेकिन यहां गश्त जैसा कुछ नहीं है। कभी कभार पुलिस एक गाड़ी राजस्थानी भाषा साहित्य अकादमी कार्यालय के पास आकर खड़ी हो जाती है। इन दिनों तो ये औपचारिकता भी नहीं हो रही है। सुबोध डागा के घर पर चोरी हुई, तब वो विवाह समारोह में हिस्सा लेने गए हुए थे। चोरों के हाथ में तरह-तरह के हथियार थे और ताले तोड़ने का सामान भी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि वो गली के हर घर के गेट को टॉर्च से दे...
195 प्रभारी व कार्मिकों पर गिरेगी गाज:विभाग, वार्ड, लैब और ओटी में 68 लाख की सामग्री कम मिली, 11.20 करोड़ की बिना डिमांड खरीद

195 प्रभारी व कार्मिकों पर गिरेगी गाज:विभाग, वार्ड, लैब और ओटी में 68 लाख की सामग्री कम मिली, 11.20 करोड़ की बिना डिमांड खरीद

बीकानेर
बीकानेर. पीबीएम हॉस्पिटल के स्टोर के भौतिक सत्यापन में करीब 50 करोड़ की गड़बड़ियों के मामले में एसीबी ने अब तक कुछ नहीं किया, जबकि प्रशासन ने अपने स्तर पर ही कार्रवाई शुरू कर दी है। वार्ड, ओटी, लैब सहित विभागों के 195 प्रभारियों पर गाज गिर सकती है। इन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। पीबीएम के स्टोर का दस साल बाद भौतिक सत्यापन हुआ था, जिसकी रिपोर्ट लीक हो गई और एसीबी के पास जा पहुंची। एसीबी ने प्राथमिक जांच दर्ज करने के लिए रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी, जहां से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इधर अधीक्षक ने सत्यापन की रिपोर्ट को लेकर संबंधित प्रभारियों को नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है। नोटिस का जवाब मिलने के बाद जांच होगी। यदि सामान पूरा नहीं मिला तो संबंधित प्रभारी से रिकवरी की जाएगी। सबसे गंभीर मामला 11 करोड़ 20 लाख 52 हजार रुपए की खरीद का बताया जा रहा है। बिना डिमांड खरीद होने से सरकार को...
बस में रखे बैग से 6 लाख के जेवर चोरी:सूरतगढ़ से विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, रास्ते में बस में चोरी, सीसीटीवी फुटेज मिले

बस में रखे बैग से 6 लाख के जेवर चोरी:सूरतगढ़ से विवाह समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे थे, रास्ते में बस में चोरी, सीसीटीवी फुटेज मिले

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. बसों में रखे लगेज से सामान चोरी करने वाला गिरोह इन दिनों बीकानेर में सक्रिय है। नोखा से गंगाशहर के बीच चोरी के बाद अब खाजूवाला में भी एक बैग से करीब छह लाख रुपए का सोना निकाल लिया गया। इस बार रोडवेज बस में लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है। खाजूवाला बस स्टेंड पर बस पहुंची तो वहां बैग में रखा सोने का सामान गायब था। ये बस सूरतगढ़ से यहां आई थी। बारह बीडीवाई में रहने वाले अनिल कुमार जाट ने एफआईआर करवाई है कि रोडवेज की बस में उसने सामान रखा हुआ था। उतरने पर देखा की बेग में कट लगा हुआ था। बैग में रखा 11 तोला सोने का आभूषण गायब था। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपए आंकी जा रही है। बस में लगा है सीसीटीवी कैमरा जिस बस में ये चोरी हुई, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। अनिल जाट की शिकायत के बाद पुलिस ने ये सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। जिसमें तीन य...