Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कर्नल हेम सिंह-पाक में 80 किमी घुस 5600 स्क्वायर मीटर एरिया क्लियर किया,17 पाक सैनिकाें काे मारा, 19 काे बंधक बनाया

कर्नल हेम सिंह-पाक में 80 किमी घुस 5600 स्क्वायर मीटर एरिया क्लियर किया,17 पाक सैनिकाें काे मारा, 19 काे बंधक बनाया

बीकानेर
बीकानेर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान छाछरों की लड़ाई का वृतांत सुनकर कहा, इसीलिए तो देश को सेना पर गर्व है। अवसर था विजय दिवस पर दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भाग लेने वाले योद्धाओं को विजय दिवस पर दिल्ली बुलाया गया था। 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रम में सेना की विभिन्न पलटनों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक वहां पहुंचे। सेना की 10 पैरा बटालियन से बीकानेर के कर्नल हेम सिंह को अवसर मिला। राजस्थान से दिल्ली जाने वाले इस बटालियन से वे एक मात्र अधिकारी रहे। आर्मी परेड ग्राउंड में हुए एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले। आर्मी चीफ एममए नरवणे भी मौजूद थे। 1971 के युद्ध में छाछरों की लड़ाई काफी महत्वपूर्ण थी। रक्षा मंत्री ने पूछा कैसे किया यह सब...हेम सिंह ने बताया कि ब्रिगेडियर स्व. भवानी सिंह के नेतृत...
रेलवे सुविधा:बीकानेर स्टेशन पर 2 और लिफ्ट लगेगी

रेलवे सुविधा:बीकानेर स्टेशन पर 2 और लिफ्ट लगेगी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर रेल यात्रियाें के लिए खुशखबर। स्टेशन पर आने वाले यात्रियाें काे दूसरे प्लेटफार्म में जाने में किसी तरह की दिक्कत न आए। इसके लिए रेलवे ने एक और छह नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाने का फैसला किया है। वर्तमान में स्टेशन पर दाे लिफ्ट और एक एस्केलेटर लगा हुआ है। अब एक और छह नंबर प्लेटफार्म पर लिफ्ट लगाई जानी है। एडीआरएम ऑपरेशन ए.के. शर्मा ने बताया कि एस्केलेटर पर बुजुर्गाें काे चढ़ने में ज्यादा दिक्कत हाेती है, इसलिए यहां नई लिफ्ट लगाई जाएगी। इसमें एक साथ 20 यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। ऐसे ही छह नंबर प्लेटफार्म पर लगाई जाने वाली लिफ्ट में भी 20 यात्री एक साथ दूसरे प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। इस काम पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हाेंगे। यह निर्माण कार्य जनवरी में शुरू हाेना प्रस्तावित है, जिसे मार्च तक कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है। गाैरतलब है कि वर्तमान में दाे-तीन नं...
शिक्षा विभाग:1.36 में से 1.32 लाख टीचर की एसीआर ऑनलाइन हुई राजसमंद टॉप, 86% के साथ बीकानेर 12वें पायदान पर

शिक्षा विभाग:1.36 में से 1.32 लाख टीचर की एसीआर ऑनलाइन हुई राजसमंद टॉप, 86% के साथ बीकानेर 12वें पायदान पर

बीकानेर
बीकानेर कोविड-19 के दौरान शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन के क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं। बच्चों की पढ़ाई से लेकर शिक्षकों रोजमर्रा के कामों को ऑनलाइन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग में दो अगस्त से एसीआर (वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन) ऑनलाइन भरने का सिस्टम शुरू किया गया है। अब शिक्षा विभाग में एक और नवाचार किया है। टीचर्स अब वार्षिक मूल्यांकन रिपोर्ट के स्टेटस के साथ ही उच्च अधिकारियों की ओर से उनकी एसीआर पर किए गए मूल्यांकन को भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के इस नवाचार में फिलहाल राजसमंद जिला सबसे आगे है। राजसमंद में 97% फीसदी टीचर्स ने एसीआर ऑनलाइन क्रिएट कर दी है। वही 95 फीसदी शिक्षकों की एसीआर समीक्षक अधिकारी को फॉरवर्ड कर दी गई है। 86% शिक्षकों के साथ बीकानेर जिला 12वें पायदान पर है। बीकानेर में 3812 टीच...
बीकानेर में कोरोना:आज कोई पॉजिटिव नहीं, सभी रिपोर्ट नेगेटिव, एक्टिव केस अब भी 18; वैक्सीनेशन के लिए दिखने लगी है कतार

बीकानेर में कोरोना:आज कोई पॉजिटिव नहीं, सभी रिपोर्ट नेगेटिव, एक्टिव केस अब भी 18; वैक्सीनेशन के लिए दिखने लगी है कतार

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में बुधवार सुबह की रिपोर्ट में कोई भी गवर्नर पॉजिटिव नहीं आया है। अच्छी खबर यह है कि करीब एक हजार rt-pcr जांच की गई थी, जिसमें एक भी पॉजिटिव सामने नहीं आया। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉक्टर बी एल मीणा ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आर्टिफिशियल जांच लगातार की जा रही है। मंगलवार को करीब एक हजार जांच की रिपोर्ट बुधवार सुबह मिली, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं है। वर्तमान में बीकानेर में 18 कोरोना रोगियों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। हालांकि बच्ची लंबे समय से स्कूल नहीं जा रही थी।...
पीबीएम अस्पताल में विकास कार्यों का लोकार्पण

पीबीएम अस्पताल में विकास कार्यों का लोकार्पण

बीकानेर
बीकानेर(सीमा सन्देश संवाददाता)। पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल के सामने दाऊलाल रामकंवर डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों के रिश्तेदारों के बैठने की व्यवस्था, महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय व कबूतरखाना का लोकार्पण सोमवार को हुआ। यह कार्य नटवरलाल व उमेश कुमार डागा द्वारा करवाए गए हैं। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही ने कहा कि भामाशाहों का पीबीएम अस्पताल के विकास में एक अहम योगदान रहा है। इसी कड़ी में दाऊलाल रामकंवर डागा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मरीजों और उनके रिश्तेदारों के हित कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य दूसरों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। पीबीएम अधीक्षक ने इस अनुकरणीय कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप अधीक्षक डॉ गौरी शंकर जोशी, सीएमओ ट्रोमा सेंटर डॉ एल के कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति बीकानेर के रमेश व्यास, हरी किशन सिंह राजपुरोहित आदि ...
मातृ, पितृ व गुरू भक्त जीवन में आगे बढ़ते है-डॉ.कल्ला

मातृ, पितृ व गुरू भक्त जीवन में आगे बढ़ते है-डॉ.कल्ला

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
गांव समदंसर में भामाशाह मोहनलाल सिंघी द्वारा बनाए भवन का किया उद्घाटनबीकानेर (सीमा सन्देश)। जो मातृभक्त, पितृभक्त और गुरु भक्त होता है, वह जिन्दगी में कामयाब होता है। उन्होंने कहा कि जन्म भूमि स्वर्ग से भी महान है। सद्कर्म से शुभ होता है, मंगल होता है, कल्याणकारी होता है, आरोग्य बढ़ता है और वैभव बढता है, सुख सम्पदा बढती है, सम्पति आती है। धन तो बहुत लोगों के पास है, परन्तु कम ही लोग इसे समाज सेवा में लगाते है। यह उदगार श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव समदंसर में स्व.तोलाराम सिंघी स्मृति भवन का लोकार्पण के अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने व्यक्त किए। शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने मोहन लाल सिंघी को मातृ भक्त,पितृ भक्त और गुरु भक्त बताया। उन्होंने कहा कि उनका यह कार्य पूरे पूरे गांव के काम में आएगा। अपने गांव में इस भवन का निर्माण करवाकर गांव के प्रति प्रेम भाव दिखाया है। इनके इस प्रयास से गांव ...
महिला किसानों को दी फसल बीमा योजना की जानकारी

महिला किसानों को दी फसल बीमा योजना की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर किसानों को जानकारी दी गई। रविवार को खाजूवाला तहसील 3 पीडब्ल्यूएम ग्राम में महिला किसानों को रबी फसल के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया। साथ ही फसल बीमा के लिए जागरूक किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा के यूनिवर्सल सोमपीओ जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधि प्रदीप डांगला ने ऋणी व अऋणी किसानों को बैंक से फसल बीमा कराने को कहा। अऋणी किसान सीएससी व सहकारी समिति व बैंक से और फसल बीमा ऐप के माध्यम से बीमा कराने के बारे में जानकारी दी गई। बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर से पहले पहले किसानो को अपना बीमा कराने को कहा गया। उन्हे बताया गया कि फसलों का नुकसान होने पर देने की प्रीमियम राशि से 5 गुना अधिक भरपाई होती है। इसलिए किसान समय पर बीमा जरूर करवाए और इस योजना का लाभ उठाएं।...
लूणकरनसर में सड़क हादसा:ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत का तेज धमाका

लूणकरनसर में सड़क हादसा:ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत का तेज धमाका

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर गांव के ही एक परिवार के विवाह समारोह में हिस्सा लेने लूणकरनसर जा रहे बारह जनों से भी बोलेरो गाड़ी ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। इनमें सात को बीकानेर के PBM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह ट्रक के अंदर जा घुसा। हंसेरा में रहने वाले एक परिवार का विवाह समारोह गांव से दूर लूणकरनसर कस्बे में आयोजित किया गया। इस समारोह में बोलेरा में क्षमता से अधिक बारह लोग सवार होकर जा रहे थे। दुलमेरा स्टेशन के पास बोलेरो चला रहे युवक ने ट्रक से आगे निकलने के लिए उसे ओवरटेक किया। उसे यह नहीं पता था कि दूसरी साइड से भी एक ट्रक आ रहा है। स्पीड तेज होने के कारण सीधे सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़े। हादसे में आवाज इतनी तेज आई कि आसपास होटल पर बैठे लोग दौड़कर आए। घटना के कुछ ही देर में स्थानीय लोगों ने घायलों को बीका...
अब घर बैठे खुद भरिए आईटीआर

अब घर बैठे खुद भरिए आईटीआर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
नई दिल्ली हम अपनी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है आदि। वहीं, जो लोग नौकरी या बिजनेस करते हैं, वो आईटीआर से पूरी तरह से परिचित होंगे। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन के समय इन लोगों को आईटीआर भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह  के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का फॉर्म भरना होता है। इस साल आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं। मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है।...
वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
दो वारदातें करके फरार होते हुए तीन बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर दबोचाबीकानेर जिले में पुलिस ने वीआईपी कूपन से इनाम राशि दोगुना करने का झांसा देकर अनेक वारदातें कर फरार हो रहे बदमाशों के गिरोह को पीछा कर सीकर जिले में काबू कर लिया। इस गिरोह से बीकानेर जिले में सदर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, नापासर और बीछवाल थाना क्षेत्रों में अनेक वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में प्रेम प्रकाश प्रजापत (45) पुत्र नंदराम निवासी खैरथल, पूरणमल सिंधी (40) पुत्र सूरतमल निवासी शालीमार थाना सदर, अलवर और कुलभूषण ब्राह्मण (32) पुत्र सुदेश कुमार निवासी मुरली कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 खैरथल अलवर शामिल हैं। यह गिरोह एक कार में फरार हो रहा था। बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ में दो लाख की राशि ठगने में इस गिरोह ने एक मोटरसाइकिल का भी उपयोग किया। यह दोनों वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।पुल...