Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कलक्टर से बोले लोग नई मंडी में चले सब्जी मण्डी

कलक्टर से बोले लोग नई मंडी में चले सब्जी मण्डी

बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। पूगल के सम्मेवाला में प्रशासन गांवों के संग अभियान के निरीक्षण के बाद जिला कलक्टर नमित मेहता ने खाजूवाला का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने उपखंड कार्यालय, तहसील, पंचायत समिति सहित व पुलिस थाने का निरीक्षण किया।कलक्टर के पुहंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में मण्डी के लोग उनसे मिलने पहुंच। यहां लोगों ने सब्जी मंडी को नई मंडी में स्थानांतरण करने की मांग की। वही प्राइवेट बसों का संचालन दन्तोर रोड पर बनाए गए बस स्टैंड से संचालन करने और वार्ड नंबर 17 में मनाई जा रही सीसी ब्लॉक सड़क की गुणवत्ता व लेवलिंग में बनवाने की मांग की।जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि सेकंड ग्रेड के बाद प्रशासन ने ग्रामीण स्तर पर आॅक्सीजन प्लांट सहित अन्य व्यवस्थाएं माकूल कर ली है। यदि कोई कोविड पेशेंट आएगे तो कोशिश रहेगी कि जो माइंड पेशेंट है उन्हें जिला अस्पताल में ना भेजकर ब्लॉक स्तर पर बनाई गई हॉस्पिटलो...
शिविर में पहुंच जिला कलक्टर ने लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

शिविर में पहुंच जिला कलक्टर ने लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश

बीकानेर
सीमा सन्देश न्यूजखाजूवाला। पूगल के सम्मेवाला में बुधवार को आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण कर इसका जायजा लिया। इस दौरान कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि शिविरों के दौरान प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने पात्रजनों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभांवित किया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप शिविरों का प्रभावी क्रियान्वयन हो। शिविर के दौरान राजस्व अभिलेखों में शुद्धिकरण के 185, नामांतरण के 175, खाता विभाजन के 17 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं शिविर में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 500 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। 102 लोगों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड...
कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

कब्जों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। मण्डी में लगातार हो रहे अतिक्रमण की शिकायत पर आखिरकार बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इन्हे हटाने की कार्रवाई की। व्यापारी रामप्रताप भादू ने बताया कि खाजूवाला में सिंचाई विभाग की दीवार के पास काफी समय से कुछ लोग रात के समय खोखे लगाकर अतिक्रमण कर रहे थे। इसकी सूचना उपखंड अधिकारी को दी गई। दो दिन पूर्व भी यहां कुछ लोग रातों रात खोखे रख कर चले गए।शिकायत के बाद बुधवार सुबह सभी व्यापारी उपखण्ड अधिकारी के पास गए और मौका स्थिति के बारे में बताया। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने मौका मुआयना किया और ग्राम विकास अधिकारी को खोखे हटाने के आदेश दिए। जिसके जेसीबी की सहायता से इन्हें हटा दिया गया। अतिक्रमण मुक्त स्थान पर पेड़ पौधे लगा तारबन्दी की जाएगी। ग्राम विकास अधिकारी चंद्रकांत सोनी ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल के निर्देश पर लगभग 300 मीटर में हुए कब्जों को हटाया ...
अमेजन पार्सल ऑफिस में लूट, नकाबपोश छह लुटरों ने सरियों से किया हमला, ले गए 7.95 लाख कैश

अमेजन पार्सल ऑफिस में लूट, नकाबपोश छह लुटरों ने सरियों से किया हमला, ले गए 7.95 लाख कैश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अमेजन के पार्सल डिलिवर करने वाले ऑफिस में बाइक से आई नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट की है। छह युवक महज ढाई मिनट में 7 लाख 95 हजार रुपए लूट ले गए। वहां कर्मचारियों को पीटा भी। कई कर्मचारी घायल भी हुए हैं। बाइक सवार बदमाशों ने बीकानेर के शिव वैली कॉलोनी स्थित ऑफिस में रविवार की रात वारदात को अंजाम दिया है। 12 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी लुटेरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घायल राजकुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनके ऑफिस में 34 युवक काम करते हैं। रविवार रात साढ़े आठ बजे के आसपास हम तीन रह गए। अचानक से छह युवक आए। इन युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। ऑफिस के बारे में पूछताछ करने लगे। हम जवाब देते उससे पहले ही मिर्ची पावडर डालने लगे। हमारे पास कोई हथियार नहीं था। कुर्सियों से ही बचाव किया और वापस हमला भी किया। इसका कोई खास असर नहीं था। उन लोगों के पास लोहे के पाइप थे। वो पाइप ...
पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत:बाइक पर जा रहे परिवार को पिकअप ने रौंदा

पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत:बाइक पर जा रहे परिवार को पिकअप ने रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात एक बाइक पर दंपती अपने दो बच्चों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की माैत हो गई, सिर्फ चार साल का बेटा जिंदा बचा है। दरअसल, चूरू के पास परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य रात 10 बजे बाइक पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। एक्सीडेंट में मंगलाराम नायक, उसकी पत्नी मंजू देवी, 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 4 वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। जिस पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वही उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने मंगलाराम व उसकी पुत्री प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई। इस हादसे में अनिल बचा है, जिसका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में च...
5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स को देना होगा बोर्ड एग्जाम

5वीं व 8वीं के स्टूडेंट्स को देना होगा बोर्ड एग्जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर प्रदेशभर में 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को इस बार बोर्ड पैटर्न पर परीक्षा देनी होगी। पिछले दो साल से शिक्षा विभाग 5वीं और 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को प्रमोट कर रहा था, लेकिन इस बार एग्जाम के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्टूडेंट्स के आवेदन इस बार भी ऑनलाइन ही भरवाए जाएंगे, जिसका शेड्यूल बाद में जारी होगा। दरअसल, शिक्षा विभाग के रजिस्ट्रार ऑफिस ने राज्य के सभी स्कूलों को प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र यानी कक्षा 8 की बोर्ड पैटर्न परीक्षा और प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन यानी 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए अपना डाटा दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। डाटा गड़बड़ होने पर कई बार स्टूडेंट्स एग्जाम से वंचित हो जाते हैं या फिर उनकी मार्क शीट गलत बन जाती है। ऐसे में फॉर्म भरने के प्रोसेस में स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि को सही तरीके से मिलान करना होगा। सर...
समर्थन मूल्य पर समिति ने शुरू की मूंगफली खरीद

समर्थन मूल्य पर समिति ने शुरू की मूंगफली खरीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खाजूवाला (सीमा सन्देश)। बेरियावाली क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग की खरीद सोमवार से शुरू हुई। सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी व समिति के मुख्य व्यवस्थापक सांवरिया लाल पालीवाल ने खरीद शुरू करवाई। मूंगफली की पहली खरीद 28 केजेडी निवासी देवीलाल जाखङ और मूंग की आशाराम, भगवती देवी, कृष्ण लाल से शुरू की गयी। खरीद केन्द्र प्रभारी मूलचंद गजरा ने बताया कि सरकार द्वारा मूंगफली का समर्थन मूल्य 5550 रुपए और मूंग का 7275 रूपए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक किसान से 25 क्विंटल मूंग व मूंगफली की खरीद की जाएगी। समिति के अंतर्गत आने वाले खरीद केन्द्र पर मूंग के लिए 50 टोकन निर्धारित किए गए जो पूरे हो गए। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान इनसे वंचित है। जिसे लेकर किसान मूंग खरीद के लिए टोकनों की संख्या और बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ताकि मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचा जा सके...
पापड़-सब्जी का जायका बिगाड़ रही हींग

पापड़-सब्जी का जायका बिगाड़ रही हींग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। हींग वह मसाला है जो भारत में आम घरों की रसोई में नियमित खाद्य सामग्री में उपेयोग में ली जाती है। यह दाल व सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाली एवं हाजमा ठीक रखने वाली है। इसे कई औषधिय गुणों के कारण आयुर्वेदिक दवाओं में भी इस्तेमाल किया जाता है। अब हींग के तेवर तेज होने से पापड़-सब्जी का जायका बिगड़ गया है। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में आने के बाद हींग के भाव आसमान छू रहे हैं। हींग की कीमत लगभग दो से तीन गुना हो गई है। इसके बावजूद खपत के मुताबिक हींग की आपूर्ति नहीं हो रही। एक अनुमान के मुताबिक बीकानेर जिले में हर माह ५५ टन हींग की खपत होती है लेकिन, वर्तमान में ३५ टन की आपूर्ति हो रही है, जिससे हींग बाजार में मांग के अनुसार लोगों को मिल नहीं रही। हींग सब्जियों व पापड़ का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ भोजन पचाने, पेट संबंधी बीमारियां जैसे गैस, एसीडीटी की शिकायत को दूर करता है। इसके कई ...
इंडिगो ले सकती है चेक-इन लगेज पर चार्ज, यात्रियों की संख्या बढ़ने से लिया गया फैसला

इंडिगो ले सकती है चेक-इन लगेज पर चार्ज, यात्रियों की संख्या बढ़ने से लिया गया फैसला

बीकानेर
मुंबई एशिया की सबसे बड़ी बजट एयरलाइंस में से एक इंडिगो, अब चेक-इन लगेज के लिए यात्रियों से चार्ज लेने पर विचार कर रही है। इंडिगो भारत के तगड़ी प्रतिस्पर्धा वाले हवाई यात्रा मार्केट में प्राइस वार के लिए खुद को तैयार कर रही है।
गांव में दौड़ा जलता ट्रेलर; नाबालिग चला रहा था 18 टायर वाला ट्रेलर, कंट्रोल में नहीं रहा

गांव में दौड़ा जलता ट्रेलर; नाबालिग चला रहा था 18 टायर वाला ट्रेलर, कंट्रोल में नहीं रहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के सत्तासर गांव में एक नाबालिग जलता हुआ ट्रेलर गांव में लेकर पहुंच गया। चारे से भरे ट्रेलर में आग देखते ही गांव वालों की सांसें फूल गई। इस ट्रेलर को एक नाबालिग चला रहा था, जो ट्रेलर मालिक का बेटा है। ड्राइवर ट्रेलर को गांव के बीच में छोड़कर फरार हो गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। चारे से भरे ट्रेलर में आग देखते ही ग्रामीणों ने रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद ग्रामीण पीछे भागे और ट्रेलर को रूकवाया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा। छत्तरगढ़ थानाधिकारी जयकुमार भादू ने बताया कि शनिवार की देर रात नहर के पास से होकर एक ट्रेलर सत्तासर की तरफ आया। रास्ते में 11 हजार केवी की हाई टेंशन लाइन को छूते ही चारे से भरे ट्रेलर में आग लग गई। नाबालिग ड्राइवर उसे सुनसान...