Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

छह माह से नहीं पहुंचा वितरिका में पानी

छह माह से नहीं पहुंचा वितरिका में पानी

बीकानेर
बज्जू. आरडी 961 से निकल रही कोलायत लिफ्ट के अंतिम छोर के किसानों में पेयजल व सिंचाई पानी नहीं मिलने से किसानों में रोष है। इसके चलते किसानों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसान देवीसिंह व ओमप्रकाश सारण ने बताया कि कोलायत लिफ्ट के 19 किलोमीटर से निकलने वाले कुम्हार वितरिका के अंतिम छोर पर पिछले 6 माह से ना ही पेयजल और ना सिंचाई पानी उपलब्ध हुआ है। किसानों ने बताया कि लंबे समय से माइनरों व वितरिकाओं में पानी छोड़ा जा रहा है। कुम्हार वितरिका के अंतिम छोर के किसानों को पानी नहीं मिलने से सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाने के बावजूद ध्यान नही दिया जा रहा है। इससे किसानों की फसल पानी कमी से मुरझा रही है। किसानों ने बरसात में बिजाई कर ली थी। अब ना ही बरसात और ना ही नहर से पानी आ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में पूनाराम सियाग, मांगीला...
जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

जीप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

बीकानेर
नोखा. रोड़ा रोड पर सोमवार को एक जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक घायलहो गया। उसका नोखा के बागड़ी अस्पताल में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार स्वरूपसर निवासी बाबूलाल पुत्र नरूराम बाइक पर सवार होकर आ रहा था। शिव धर्मकांटे के पास जीप चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर व पैर में चोट आई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी बागड़ी अस्पताल में पहुंची। ट्रेन की चपेट में आया युवकनापासर. उधर, नापासर-सींथल रेलवे लाइन पर रविवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि सींथल निवासी मृतक लीलाधर मेघवाल (२८) रविवार रात को सींथल-गुसाईंसर कच्चे मार्ग पर अपने खेत की ओर गया था। उसकी रात्रि को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई वेदप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को नापासर सीएचसी की मोर्चरी...
शिक्षण और शोध कार्यों को दिया जाएगा बढ़ावा प्रो. सतीश के. गर्ग ने वेटरनरी विवि के कुलपति पद का कार्य संभाला

शिक्षण और शोध कार्यों को दिया जाएगा बढ़ावा प्रो. सतीश के. गर्ग ने वेटरनरी विवि के कुलपति पद का कार्य संभाला

बीकानेर
बीकानेर. राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतीश के.गर्ग ने कहा है कि विश्वविद्यालय में शिक्षण तथा शोध कार्यों को और बढ़ावा दिया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिल सके। सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रो. गर्ग ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान वहां की शिक्षण व्यवस्था, शोध कार्यों से होती है। यहां पर अभी मैनपावर की कमी है। रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षण और अनुसंधान कार्यों में दक्षता और गुणवत्ता हासिल करने का प्रयास रहेगा। कुलपति प्रो. गर्ग ने कहा कि वे अपने 35 वर्ष के शैक्षिक व प्रशासनिक अनुभव के साथ ही राजुवास के शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रसार शिक्षा कार्यों को तेजी से लागू करने का प्र...
हादसों में दो जनों की मौत

हादसों में दो जनों की मौत

बीकानेर
बीकानेर. सोमवार सुबह घर से मजदूरी के लिए जा रहे एक व्यक्ति की बाइक को टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। हादसे का पता चलने पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची। गंगाशहर थाने के एएसआइ रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि भीनासर के ब्राह्मणों का मोहल्ला लखारा गली निवासी कैलाश (५२) पुत्र सोहनलाल लखारा अपनी बाइक पर घर से निकला, नोखा रोड स्थित माणक गेस्ट हाउस के सामने एक टैक्सी चालक ने गफलत से चलाते हुए उसकी बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई के बेटे नागेन्द्र पुत्र बाबूलाल की ओर से दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया है।...
सजने लगी राखियां, बनने लगे सत्तू

सजने लगी राखियां, बनने लगे सत्तू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. शहर में रक्षाबंधन और बड़ी तीज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गली-मोहल्लों से लेकर मुख्य बाजारों तक राखियों की दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। वहीं घर-घर में भी बहने अपने भाइयों के लिए कलात्मक राखियां तैयार कर रही हैं। उधर बड़ी तीज पर बहन-बेटियों के ससुराल सत्तू भेजने की परम्परा के तहत मिठाई कारखानों और घरों में सत्तू बनने शुरू हो गए है। दुकानों पर इनकी बिक्री भी शुरू हो गई है। बड़ी तीज पर सत्तू के रूप में बड़े आकार की सिग, मध्यम आकार का बारा और छोटे आकार की मठड़ी बनाने की परम्परा है। इनसे बनते हंै सत्तू गृहिणी कमला देवी के अनुसार सत्तू चना, चावल और गेहूं के चूण से बनाए जाते है। इनको घी और चीनी मिलाकर बनाया जाता है। मिश्री, बादाम, काजू, पिस्ता, बर्ग से सजाया जाता है। बड़े आकार की सिग 5 व 11 किलोग्राम की बनाई जाती है। जबकि मध्यम आकार का बारा सात सौ ग्राम व एक पाव की छोटे आकार ...
बारिश के साथ दरकने लगी दीवारें, गिरने की कगार पर जर्जर मकान

बारिश के साथ दरकने लगी दीवारें, गिरने की कगार पर जर्जर मकान

बीकानेर
बीकानेर. पुराने शहर में दशकों पुराने दर्जनों एेसे मकान है जो आज गिरने की कगार पर है। इनमें वो मकान ज्यादा है जिनकी देखभाल और मरम्मत समय पर नहीं होने से जर्जर हालात में पहुंच गए। मुख्य मार्गों पर पुराने मकानों को लेकर मकान मालिक और किराएदार के बीच कब्जे को लेकर विवाद भी है। ज्यादातर जर्जर मकानों में कोई निवास नहीं करता। मालिक बाहर दूसरे शहरों में जाकर बस चुके है। पैतृक सम्पत्ति यहां पड़ी है। जमीन बेसकीमती हो चुकी है। एेसे हालात में नगर निगम भी समस्या को जड़ से समाप्त करने की बजाए नोटिस जारी कर खानापूर्ति पर जोर दे रही है। बारिश के साथ नजर आने लगी दरारें पुराने और जर्जर मकानों में बारिश के दौरान दरारें बढ़ जाती है। जो दूर से दिखाई पडऩे लग जाती है। एेसे भवनों के गिरने पर मलबा सड़क पर आने से राहगीरों के चपेट में आने का ज्यादा खतरा रहता है। पुराने शहर में एेसे पचास-साठ मकान है, जो कभ...
पौधरोपण से प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण

पौधरोपण से प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण

बीकानेर
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका अभियान 'हरयाळो राजस्थानÓ के अन्र्तगत शहर में पौधरोपण अभियान जारी है। बुधवार को राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र और मुक्ति संस्थान के सहयोग से अश्व अनुसंधान केन्द्र परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान केन्द्र अधिकारियों, कर्मचारियों सहित संस्थान पदाधिकारियों व विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साह के साथ पौधे लगाए। पौधरोपण की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. नरेश गोयल, केन्द्र प्रभारी डॉ. शरत मेहता, निगम उप महापौर राजेन्द्र पंवार और मुक्ति संस्था सचिव राजेन्द्र जोशी ने की। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेन्द्र जैन व पूर्ण चंद राखेचा के अनुसार इस अवसर पर 250 पौधों का रोपण किया गया है। परिसर स्थित हर्बल पार्क के पास पौधरोपण कार्यक्रम में साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजय खत्री, बीकानेर महिला मंडल स्कूल प्रबंध निदेशक गजेन्द्र सिंह राठौड़, समा...
लालगढ़-अनाज मंडी मार्ग आज से बंद

लालगढ़-अनाज मंडी मार्ग आज से बंद

बीकानेर
बीकानेर. लालगढ़ क्षेत्र में बने रहे रोड ओवर ब्रिज के कार्य के चलते अनाज मंडी-लालगढ़ मार्ग को गुरुवार से बंद किया जा रहा है। इसके लिए यातायात डायवर्ट किया गया है। इस बारे में आरएसआरडीसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि ब्रिज निर्माण के लिए पिलर तो बन गए हैं अब उन पर गर्डर रखे जाएंगे। इसके लिए २५०-२५० टन की दो क्रेनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यातायात को बाबूलाल फाटक के पास से डायवर्ट किया गया है। गौरतलब है कि यहां पर ब्रिज का निर्माण कार्य वर्ष२०१९ में शुरू किया गया था। बीच में कोरोना के कारण लॉकडाउन के चलते दो बार कार्य प्रभावित हुआ। यह ब्रिज दो भागों में बन रहा है। रोड ओवर ब्रिज के कार्य के चलते अनाज मंडी-लालगढ़ मार्ग को गुरुवार से बंद किया जा रहा है। इसके लिए यातायात डायवर्ट किया गया है।...
गोल्ड लोन बैंक को लूटने की फिराक में आए चार बदमाश दबोचे

गोल्ड लोन बैंक को लूटने की फिराक में आए चार बदमाश दबोचे

बीकानेर
बीकानेर. बीछवाल थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने गोल्ड लोन बैंक को लूटने की फिराक में घूम रहे लॉरेंस गैंग के चार बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों से हथियार, कारतूस व कार जब्त की गई है। यह पड़ोसी जिलों के युवकों का अंतरजिला गिरोह है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की जिला स्पेशल टीम, बीछवाल एवं सदर पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस के अनुसार चिड़ावा निवासी करणीसिंह पुत्र मूनाराम, सरदारशहर साजनसर निवासी पवनसिंह पुत्र उम्मेद सिंह, फूलासर भैराराम पुत्र श्रवण कुमार एवं अड़मालसर निवासी राजकुमार पुत्र रामलाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास तीन पिस्टल, छह कारतूस व कार जब्त की है। पकड़े गए बदमाश गिरोह लॉरेंस गु्रप व हरियाणा के बदमाशों से सम्पर्क थे। यूं आए पकड़ में डीएसटी को कुछ बदमाश बीकानेर में वारदात को अंजाम देने आए होने की सूचना मिली। ब...
तेज हवा के साथ बारिश से राहत

तेज हवा के साथ बारिश से राहत

बीकानेर
बीकानेर. शहर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बरसात से तेज गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। वहीं जिले के अधिकांश ग्रामीण इलाके सूखे ही रहे। मौसम विभाग ने शाम साढ़े पांच बजे तक२.४ एमएम बारिश दर्ज की, जबकि अधिकतम तापमान दोपहर तक ४० डिग्री को छू गया। दिन उगने के साथ ही धूप भी खिल गई थी। सुबह से ही इसकी तल्खी महसूस हो रही थी। मध्यान्ह तक तो तीखापन इतना बढ़ गया कि तेज गर्मी के साथ इसकी चुभन भी महसूस होने लगी। दो दिन से गर्मी का असर तेज ही रहा। दोपहर डेढ़ बजे बाद मौसम बदलने लगा और बादलों का आना-जाना शुरू हो गया। ढाई बजे तक काले भूरे मेघों से आकाश आच्छादित हो गया। पौन तीन बजे के आसपास अचानक तेज हवाएं चलने लगी। इसका असर इतना तेज रहा कि कई जगह पेड़ उखड़ गए। साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। बारिश हवा के साथ तेजी पकडऩे लगी। कई जगह टिन, छप्पर आदि उड़ गए। यह सिलसिला रुक-रुक कर आधा-पौन घंटे तक चलता रहा। इससे एक बा...