Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से किया संवाद

जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से किया संवाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने गुरुवार को ई-मित्र प्लस के माध्यम से जिले की 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों, पंचों और ग्रामीणों से संवाद किया। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा सभी पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे करें। जिला कलक्टर सहित सभी अधिकारी राजीव गांधी आईटी सेंटर से जुड़े, वहीं ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए ई-मित्र प्लस सेवा प्रारम्भ की गई है। इसके माध्यम से अनेक सुविधाएं ग्रामीण स्तर पर मिल सकेंगी। ग्रामीण इनका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ई-मित्र प्लस के मा...
प्रभारी मंत्री डोटासरा से मिले कांग्रेस पार्षद

प्रभारी मंत्री डोटासरा से मिले कांग्रेस पार्षद

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम के कई कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को जयपुर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात की। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री से मिले पार्षदों ने मेघराज भाटी की करन्ट लगने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की।पार्षदों ने मंत्री डोटासरा को बताया कि इस प्रकरण में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने जिला प्रशासन से संबंधित विद्युत कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, वसीम फिरोज अब्बासी, महेन्द्र बडगुजर, सुनील गेदर, मनोज जनागल, अब्दुल वाहिद, नंदू गहलोत सहित सुभाष स्वामी, सुरेन्द्र डोटासरा, पूनम आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षदों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी के...
सीवरेज में जा रहा नालों का पानी, वार्ड स्तर पर होगा सर्वे

सीवरेज में जा रहा नालों का पानी, वार्ड स्तर पर होगा सर्वे

बीकानेर
बीकानेर. सीवरेज जाम की समस्या से आमजन परेशान है। आए दिन सीवर चैम्बर और लाइनों के जाम होने से गंदा पानी सडक़ों पर फैला रहता है। कई स्थानों पर जहां कचरे व गंदगी के कारण सीवर लाइन जाम हो रही है वहीं कई स्थानों पर नालों के गंदे पानी को सीवर लाइन में डालने से सीवर जाम हो रही है। निगम प्रशासन ने नाले-नालियों के गंदे पानी को जहां-जहां सीवर लाइन में डाला जा रहा है, उसका सर्वे करवाने का निर्णय लिया है। सर्वे के बाद एेसे स्थानों को सूचीबद्ध कर कार्ययोजना बनाई जाएगी व नालों के गंदे पानी को सीवर में जाने से रोकने के लिए प्रभावी योजना तैयार की जाएगी। कचरा व गंदगी जा रही सीवर लाइन में शहर में कई स्थानों पर नाले और नालियों को सीधे सीवर लाइन सेे जोड़ दिया गया है। इससे खुले नालों और नालियों में पानी के साथ बहकर आने वाला कचरा,गंदगी, प्लास्टिक की थैलिया आदि सीवर लाइन में जा रही है व इससे सीवर लाइन...
थानों में लगे झूले, महिलाओं ने मनाई तीज

थानों में लगे झूले, महिलाओं ने मनाई तीज

बीकानेर
बीकानेर. अपराधियों को लॉक अप में बंद करने, उनको पेशी के लिए कोर्ट ले जाने और एफआईआर लिखने सहित पुलिस कार्यो की गहमागहमी आमतौर पर पुलिस थानों में दिखाई देती है। थानाधिकारी से कांस्टेबल तक अपनी ड्यूटी में मशगूल रहते है। इसके विपरित बुधवार को शहर के पुलिस थाना बीछवाल और पुलिस थाना जयनारायण व्यास कॉलोनी का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। थानों में झूले पर झूलती महिलाएं, प्रतियोगिताओं के आयोजन, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण सहित कई गतिविधियां चलती रही। अवसर था बीकानेर पुलिस की ओर से पहली बार हरियाली तीज पर किए गए नवाचार का। पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा की मौजूदगी में महिलाएं और स्कूली बालिकाओं और महिला कांस्टेबल ने हरियाली तीज पर्व मनाया। स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा बालिकाओं को थाने के एक-एक कक्ष में लेे जाकर पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की जानकारी देती नजर आई। हरियाली तीज पर पुलिस थानों में विभ...
हाथों पर रचाए मेहंदी मांडणे, झूला-झूलने की निभाई परम्परा

हाथों पर रचाए मेहंदी मांडणे, झूला-झूलने की निभाई परम्परा

बीकानेर
बीकानेर. हरियाली तीज बुधवार को नगर में उल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह झूले लगे। महिलाओं ने विभिन्न तरह के लहरिये के वस्त्र पहनकर वातावरण को तीज मय बनाया। छतरी के पाटे लिए विख्यात दम्माणाी चौक में परपम्परागत प्रतीक रूप में मेला लगा। मेेले में खान-पान, चाट पकौड़ी, आइसक्रीम आदि के ठेले लगे। बच्चों के झुण्ड आस पास के मोहल्लों से अपने परिजनों के साथ आकर नगर के मेले की परम्परा को पुष्ट कर रहे थे। हरियाली तीज पर महिलाओं ने व्रत रखा व विविध पकवान बनाए। तीज माता का पूजन कर घर के बड़े-बुजुर्गों से अखण्ड सुहाग और मंगलमय जीवन का आर्शीवाद प्राप्त किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों व देश के विभिन्न प्रांतों की महिलाओं ने अपनी-अपनी परम्पराओं के अनुसार तीज का पर्व मनाया। शहर में अधिकतर महिलाएं सावन तीज की अपेक्षा बड़ी तीज पर व्रत-पूजन आदि करेंगी। देव प्रतिमाओं का दर्शन-पूजन हरियाली तीज पर महिलाओं...
बीकानेर रेंज में 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

बीकानेर रेंज में 19 पुलिस निरीक्षकों के तबादले

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार ने आदेश जारी कर 19 पुलिस उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें से १० उपनिरीक्षक ऐसे हैं, जिन्हें जिले में चार साल से अधिक का समय हो गया है। आदेश में चार साल से अधिक समय होने पर उपनिरीक्षक आनंद मिश्रा को हनुमानगढ़, जगदीशसिंह को चूरू, रामनारायण श्रीगंगानगर, सुरेन्द्र कुमार चूरू, चन्द्रजीतसिंह बीकानेर, श्रीमती प्रकाश देवी हनुमानगढ़, जीतराम, जयसिंह, राजेन्द्र कुमार व ज्योति नायक को श्रीगंगानगर से बीकानेर लगाया गया है। स्वयं की प्रार्थना पर उपनिरीक्षक चन्द्रभान को गंगानगर, जगदीश प्रसाद को गंगानगर एवं अस्त अली खां को चूरू व रामप्रकाश को गंगानगर लगाया गया है। रजीराम को बीकानेर, श्रीप्रकाश, राकेश सांखला को गंगानगर,मोहरसिंह का हनुमानगढ़ तबादला किया गया है। विदित रहे कि उपनिरीक्षक लेखराम, अस्त अली व रामप्रकाश को नॉन फील्ड लगाया गया है। ...
पैसों की तंगी, निजी स्कूल सरेंडर कर रहे मान्यता:500 से ज्यादा स्कूलों के नहीं खुलने वाले ताले, बिना फीस नहीं हो पा रहा संचालन; 100 से ज्यादा स्कूल हो सकते हैं बंद

पैसों की तंगी, निजी स्कूल सरेंडर कर रहे मान्यता:500 से ज्यादा स्कूलों के नहीं खुलने वाले ताले, बिना फीस नहीं हो पा रहा संचालन; 100 से ज्यादा स्कूल हो सकते हैं बंद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना काल के बाद जब सरकार स्कूल खोलने की अनुमति दे देगी, तो भी राज्य के 500 से ज्यादा स्कूलों के ताले नहीं खुलने वाले। इन स्कूल संचालकों ने कोरोना के इस दौर में नए काम ढूंढ लिए हैं। वहीं, एक दर्जन प्राइवेट स्कूल्स ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के समक्ष अपनी मान्यता सरेंडर कर दी है। उधर, प्राइवेट स्कूल्स का संगठन एक साथ स्कूलों की मान्यता सरेंडर करने की योजना बना रहा है। दरअसल, मार्च 2020 से ही प्राइवेट स्कूल्स बंद पड़े हैं। महज तीन महीने के लिए इन स्कूल्स को खोलने की अनुमति दी गई थी। महज क्लास 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स ही इस दौरान स्कूल आए। वहीं प्री प्राइमरी से पांचवीं तक के बच्चों ने तो 15 मार्च 2020 के बाद से स्कूल की शक्ल नहीं देखी। ऐसे में अधिकांश स्कूल्स को स्टूडेंट्स की फीस भी नहीं मिली। ऑनलाइन पढ़ाई कराने में अक्षम इन स्कूल्स को RTE का भुगतान भी नहीं मिला। आर्थिक संकट स...
स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर सफाई कर्मचारी होंगे सम्मानित

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सफाई कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान होगा। नगरीय निकाय स्तर , उपखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर सम्मानित करवाने के लिए प्रस्ताव भेजने सहित मुख्यालय भी प्रस्ताव भेजे जाएंगे। इस संबंध में डीएलबी निदेशक दीपक नंदी ने आदोश जारी किए है। निदेशक ने प्रदेश के सभी उप निदेशक क्षेत्रीय स्थानीय निकाय विभाग को भेजे आदेश में स्थानीय निकायों में रिक्त चल रहे सफाई कर्मचारियों के पदों की सूचना डीएलबी भेजने के लिए कहा है। वहीं नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को आवासीय कॉलोनी आंवटित की जाने के लिए अपने क्षेत्र की निकायों से नियमानुसार प्रस्ताव बनाने पर विचार किए जाने के भी आदेश उप निदेशक क्षेत्रीय को दिए है। प्रशासान शहरों के संग अभियान के दौरान वाल्मीकि समाज के नागरिकों के कच्ची बस्तियों में पट्टे बनवाए जाने के लिए क्...
11 प्लांट से हर दिन बनेगी 1167 सिलेंडर ऑक्सीजन

11 प्लांट से हर दिन बनेगी 1167 सिलेंडर ऑक्सीजन

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सरकार प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगी है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर से सबक लेते हुए एसपी मेडिकल कॉलेज एवं पीबीएम अस्पताल प्रशासन पिछले दो महीनों से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। पीबीएम में अब तक नौ प्लांट लग चुके हैं, जिसमें से चार चालू हो चुके हैं और पांच का इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है। इन सभी प्लांट पर तकरीबन सवा ग्यारह करोड़ रुपए का खर्च होंगे। यह सभी प्लांट तैयार हो जाए तो पीबीएम अस्पताल में हर दिन ११६७ सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। पीबीएम में वर्तमान स्थिति में चार प्लांट चालू हैं। सात प्लांट अभी चालू होने है जबकि अगस्त व सितंबर में तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। 1500बेड की तैयारीतीसरी लहर की आशंका को देखते हुए एसपी मेडिकल कॉलेज एवं जिला प्रशासन एमसीएच विंग, डी वार्ड एवं एसएसबी में ...
अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर
छत्तरगढ़. पुलिस ने दो युवकों को अवैध देशी कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाधिकारी जय कुमार भादू ने बताया कि पुलिस टीम में एएसआई श्रीराम मीणा, सिपाही रविंद्र कुमार, बिट्टू बिश्नोई, महावीर व पवन कुमार ने रविवार रात्रि को गश्त दौरान अनूपगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो सवार ने तेज गति से मोटरसाइकिल भगाने की कोशिश की। तब पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा और भागने का कारण पूछा तो संतोषजनक जबाब नही दिया। दोनों की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल चालक ज्ञानेश्वर बावरी निवासी 6 डीओएल रावला मंडी श्रीगंगानगर से एक देशी कट्टा लोडेड 12 बोर व पीछे बैठे पवन कुमार नायक निवासी 1 टीके रायसिंहनगर श्रीगंगानगर पास से एक जिदा कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की और आम्र्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।...