Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर। फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शोभासर स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका।
अंधड़ से नहरों में गिरे पेड़, टूटने की आशंका

अंधड़ से नहरों में गिरे पेड़, टूटने की आशंका

बीकानेर
खाजूवाला. अनूपगढ़ शाखा में मंगलवार सुबह पेयजल पानी छोड़ा गया। यह पानी खाजूवाला की नहरों पहुंचा ही नहीं था कि बुधवार को तेज आंधी ने पानी की रफ्तार को रोक दिया। तेज आंधी के कारण नहर व सड़क किनारे पेड़ टूटे गए। 365 हैड से निकलने वाली केवाईडी, बीडी व केएलडी नहर में कई जगह पर पेड़ गिरने से नहर में डाट लग गई। इससे नहर टूटने की भी आशंका बढ़ गई। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहर में रुकावट दूर करने की कवायद शुरू की गई। मौके पर जेसीबी व मजदूरों को लगाकर पेड़ों को बाहर निकाला गया। किसान भी अपने स्तर पर नहरों से डाट निकालते रहे। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा ने बताया कि आंधी के चलते कई जगह पर नहर में डाट लग गई। मौके पर जेसीबी व मजदूरों की सहायता से गिरे पेडो़ं व कचरे को बाहर निकाला गया है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी नहर पर गश्त कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प...
सडक़ों पर अनधिकृत पार्किंग, होता है यातायात जाम

सडक़ों पर अनधिकृत पार्किंग, होता है यातायात जाम

बीकानेर
बीकानेर. शहर के मुख्य बाजारों और मार्गो पर बड़ी संख्या में खड़े रहने वाले दुपहिया वाहनों से दिन में कई बार यातायात जाम हो रहा है। भीषण गर्मी में लोग यातायात जाम के दौरान परेशान होते रहते है। मुख्य मार्गो, बाजारों, मार्केट आदि में वाहनों के पार्किंग की पुख्ता सुविधा नहीं होने से दुपहिया वाहन दुकानों के आगे सडक़ों पर ही खड़े रहते है। इससे कई फुट चौड़ी सडक़े संकरी होकर महज कुछ फुट तक ही रह पाती है, इससे बार-बार जाम की स्थिति बनी रहती है। जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग तथा नगर निगम प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बाद भी इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर प्रयास नजर नहीं आ रहे है। शहर में कई बाजार और मुख्य मार्ग है जो सडक़ों पर वाहनों के खड़े रहने की समस्या से जूझ रहे है। इसका हल न दुकानदारों और व्यापारियों को नजर आ रहा है और ना ही आमजन को इस समस्या से राहत मिल पा रही है। कागजों में दबे...
बड़े हादसा का इंतजार कर रहा निगम, नाले में फिर गिरा गोधा

बड़े हादसा का इंतजार कर रहा निगम, नाले में फिर गिरा गोधा

बीकानेर
बीकानेर. सर्किट हाउस के पास राजविलास कॉलोनी में महाराणा प्रताप पार्क के पास खुले पड़े नाले के चैम्बर में एक गोधा गिर गया। बड़ी मशक्कत के बाद इस गोधे को निकाला जा सका। नाले में गोधे के गिरने की सूचना मिलते ही नगर निगम को इसकी सूचना दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निगम कार्मिकों के पास नाले में उतरने के लिए पर्याप्त संसाधन ही नहीं थे। सीढी की मदद से नाले में उतरे कार्मिक एक बार गर्मी और उमस के कारण बाहर निकल आए। फिर अंदर गए और गोधो को रस्से से बांधकर जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। इस नाले में पहले भी गोवंश गिर चुका है। स्थानीय नागरिकों की ओर से कई बार नगर विकास न्यास और नगर निगम से इस नाले के चैम्बर को बंद करवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन न न्यास सुनवाई कर रहा है औरना ही नगर निगम। बारिश के मौसम के दौरान सडक़ के समानान्तर यह नाला चैम्बर होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।...
विद्यार्थी दस – दस चैनलो पर देख सकेंगे शिक्षा दर्शन कार्यक्रम

विद्यार्थी दस – दस चैनलो पर देख सकेंगे शिक्षा दर्शन कार्यक्रम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेरशिक्षा विभाग ने कोरोना काल में सभी विद्यार्थियों के लिए घर पर रहकर कक्षा शिक्षण की तर्ज पर अध्ययन करने की महती योजना को दूरदर्शन के साथ मिलकर शुरू किया हैं। अगर इस साल भी कोरोना संकट बरकरार रहता है तो भी सभी विद्यार्थी घर पर रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते है। कोरोना काल ने जहां आन लाइन शिक्षण के रास्ते खोले है तो जिन विद्यार्थियों के पास एंड्राइड फोन नहीं है उनके लिए विभाग ने शिक्षा दर्शन के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए विभाग ने न केवल दस दस चैनलों पर पर शिक्षा दर्शन कार्यक्रम को प्रसारित करने के इंतजाम किए है बल्कि हर कक्षा के लिए प्रसारित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा भी निर्धारित कर दी है। शिक्षा दर्शन कार्यक्रम में कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षावार पाठ्यक्रम आधारित दृश्य श्रव्य पाठों के प्रसारण की व्यवस्था की है। दूर...
विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश नीति में बदलाव

विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश नीति में बदलाव

बीकानेर
बीकानेर राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश नीति में थोड़ा बदलाव किया है। अब इन मॉडल स्कूलों में संबंधित ब्लॉक के विद्यार्थियों के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने में प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद अगर इन स्कूलों में सीट रिक्त रहेगी तो ही शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा। पहले स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में केवल संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के विद्यार्थियों को ही प्रवेश देने की नीति थी जिसे शिक्षण सत्र 2021-22 से बदलते हुए ब्लॉक क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता देने तथा फिर भी अगर सीट रिक्त रहने पर तत्पश्चात सीट रिक्त रहे तो ही शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने निर्देश दिए गए है। इस बारे में शिक्षा सचिव के आदेशों के बाद राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य जिला शिक्षा शिक्ष...
मेनका गांधी का किया विरोध प्रदर्शन

मेनका गांधी का किया विरोध प्रदर्शन

बीकानेर
बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक, कर्मचारियों एवं छात्रों ने बुधवार को श्रीमती मेनका गांधी, लोकसभा सदस्य द्वारा पशुचिकित्सक के साथ फोन पर अभद्र व्यवहार के विरोध में काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि मेनका गांधी द्वारा एक श्वान के इलाज के उपरान्त पशुचिकित्सक के साथ फोन पर अभद्र एवं अशोभनीय व्यवहार किया गया। पूरे पशुचिकित्सक समुदाय में इस हेतु रोष व्याप्त है जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की अर्मादित भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। मूक प्राणियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पशुचिकत्सकों के साथ इस तरह का अशोभनीय व्यवहार समाज में एक गलत संदेश देता है जिसका पूरे पशुचिकित्सक समुदाय द्वारा विरोध किया जा रहा है। भारतीय पशुचिकित्सा संघ ने 23 जून को काले दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। इसी क्रम में वेटरनरी विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाईयों में काली पट...
नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

नाम का सुलभ कॉम्प्लेक्स, छह महीने से लगा है ताला

बीकानेर
बज्जू. कहने को तो कस्बे में प्राइवेट बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए सुलभ कॉम्प्लेक्स बना है लेकिन यह कॉम्पलेक्स कई महीनों से ताले में बंद है जिससे इसका फायदा आमजन को नही मिल रहा है। करीब ६ माह पहले सफाई नही होने पर दुर्गंध व गदंगी से परेशान होकर लोगों ने सुलभ कॉम्प्लेक्स पर ताला लगा दिया था। गत दिनों कोरोना के कारण बाजार व बस बंद होने से कोई परेशानी नही थी लेकिन अब एक बार फिर से बाजार खुल गया है और बसों का संचालन शुरू हो गया है। सुलभ कॉम्प्लेक्स पर ताला लगा देखकर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। नहीं दिया ध्यानइस कॉम्प्लेक्स के सामने ही पुलिस थाने के अलावा राजस्व तहसील, उपखंड कार्यालय, पंचायत समिति व ग्राम पंचायत कार्यालय है लेकिन इसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं गया है। इससे यात्रियों को इसका लाभ नहीं पा रहा है। चलती हैं दर्जनों बसेंउपखंड मुख्यालय होने के कारण यहां से बीकानेर सहित...
उष्ट्र प्रजाति के विकास और संरक्षण के लिए विश्व में उत्पादकता को बढ़ाएं

उष्ट्र प्रजाति के विकास और संरक्षण के लिए विश्व में उत्पादकता को बढ़ाएं

बीकानेर
बीकानेर. विश्व ऊंट दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र द्वारा कैमल क्लाईमेट चेंज एण्ड ग्लोबलाईजेशन चैलेंजेज फॉर साइंस विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र एवं उप महानिदेशक पशु विज्ञान डॉ. बीएन त्रिपाठी ने केन्द्र के निदेशक डॉ. आर्तबन्धु साहू को बधाई देते हुए ऊंट प्रजाति के संरक्षण, नूतन आयामों में इसके विकास तथा इनमें नवाचार लाने की दिशा में इस वेबिनार को महत्वपूर्ण बताया। एनआरसीसी द्वारा वर्चुअल रूप में आयोजित वेबिनार में मुख्य वक्ता फ्रांस के आइसोकार्ड एवं एफएओ सलाहकार डॉ. बर्नाड फाय ने वैश्विक स्तर पर ऊंटों की उपलब्ध आबादी, ऊंट के दूध एवं मांस उत्पादन तथा वर्तमान समय में वनस्पतियों में आई कमी आदि का उल्लेख किया। डॉ. फाय ने ऊंटों से प्राप्त उत्पादों का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया ...
भविष्य के लिए पानी की बचत आवश्यक

भविष्य के लिए पानी की बचत आवश्यक

बीकानेर
बीकानेर. वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा यूनिवर्सिटी.सोशल रिस्पोसिबिलिटी के तहत गोद लिए गांव गाढ़वाला में मंगलवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में यूनिवर्सिटी सोशल रिस्पोसिबिलिटी के समन्वयक डॉ. नीरज कुमार शर्मा ने दैनिक जीवन में जल संरक्षण के विभिन्न उपायो के बारे में जानकारी दी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियन्ता सुनील कुमार ने जल ही जीवन मिशन व राज्य सरकार की अन्य पेयजल योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा जल है तो कल है विषय की महत्ता बताई और ग्रामीणो को जल बचत के प्रति जागरूक किया गया। इस गोष्ठी में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता नरपत ज्यांणी, मोहनलाल व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। बरसाती पानी की समस्या का समाधान हो बीकानेर. उपनगर गंगाशहर भीनासर की कई ...