बीकानेर पीएम आवास बनाने में देश में आठवें स्थान पर
बीकानेर. ग्रामीण क्षेत्रों के जरुरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध करवाने में बीकानेर जिला प्रधानमंत्री आवास योजना की देशव्यापी रैंकिंग में आठवें स्थान पर रहा है। वहीं 97.58 अंकों के साथ प्रदेश में पांचवा स्थान रहा है। पीएम आवास योजना को लेकर जारी रैंकिंग सूची में बीकानेर संभाग में बीकानेर जिला पहले स्थान पर है। जिले में स्वीकृत 49062 आवासों में से 44094 का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। जबकि 4968 आवास का निर्माण होना बाकी है। योजना के तहत रैंकिंग में बीकानेर जिले को ओवर ऑल 98.53 अंक प्राप्त हुए थे। लेकिन आवास निर्माण में देरी के चलते .95 अंको की कटौती भी हुई है। रैंकिंग में बीकानेर संभाग के जिले श्रीगंगानगर का देश में 12 वां स्थान, हनुमानगढ़ का 33 और चूरू का 72 वांं स्थान रहा है।
1.40 लाख की लागतप्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास पर 1.40 लाख रुपए की लागत आती है। इसमें एक कमरा, एक रसोई, एक...








