घर-घर सीवर कनेक्शन का काम शुरू, परियोजना कार्य अंतिम चरण में
बीकानेर. टूटी सडक़ों, गढ्ढो, जगह-जगह उड़ती धूल- मिट्टी एवं पसरे कीचड़ और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहे गंगाशहर उपनगर के लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) की ओर से तृतीय चरण के तहत गंगाशहर जोन में चल रही सीवरेज परियोजना अंतिम चरण में हैं । इसी महीने से आरयूआईडीपी की ओर से घर घर कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया है । इसके तहत इस क्षेत्र के लगभग 42 हजार 626 घरों में सीवर कनेक्शन होने है ।
विभाग की ओर से शुरू के छ: महीनों में गंदे पानी से प्रभावित सुजानदेसर, श्रीरामसर, शीतला गेट, कादरी कॉलोनी, चोपड़ा बाड़ी, कुम्हारो का मोहल्ला आदि क्षेत्रों में घरों में कनेक्शन देने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता अनुराग शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के तहत 97 प्रतिशत कार्य भौतिक रूप से पूरा हो चुका है। घर-घर निशुल्क सीवर कनेक्शन...








