किसी ने बॉलीवुड में आने के लिए छोड़ दी पढ़ाई तो किसी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से किया है ग्रेजुएशन
बॉलीवुड स्टारकिड्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। आज हम आपको इन स्टारकिड्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, बेटी सुहाना खान से लेकर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, बेटे इब्राहिम अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, खुशी कपूर समेत कई स्टारकिड्स के नाम शामिल हैं।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने बैचलर ऑफ हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। वह न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं। सारा 26 साल की हैं।
अनन्या पांडे चंकी पांडे की बेटी हैं। 23 साल की अनन्या ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन के लिए दाखिला लिया लेकिन स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 का ऑफर मिलने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ द...








