Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

शादी से पहले शिबानी दांडेकर ने बनवाया नया टैटू, पहले से गर्दन पर लिखवा चुकी हैं फरहान अख्तर का नाम

शादी से पहले शिबानी दांडेकर ने बनवाया नया टैटू, पहले से गर्दन पर लिखवा चुकी हैं फरहान अख्तर का नाम

मनोरंजन
फरहान अख्तर के साथ शादी की खबरों के बीच शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर अपने एक नए टैटू की झलकियां शेयर कीं। शिबानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में पहले अपना टैटू दिखाया और फिर उसे बनवाने का वीडियो पोस्ट किया। इस टैटू में उड़ते हुए पक्षी नजर आ रहे हैं। यह शिबानी का पहला टैटू नहीं है। अगस्त 2021 में अपने जन्मदिन पर उन्होंने बॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के नाम का टैटू अपनी गर्दन पर बनवाया था।...
डॉक्टर ने बताया-लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत

डॉक्टर ने बताया-लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत

मनोरंजन
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। अस्पताल हर दिन बयान जारी कर उनके हेल्थ को लेकर अपडेट देता है। अब रविवार को भी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बयान जारी कर बताया है कि लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वे कुछ और दिनों तक ICU में डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी। उनकी हालत अभी भी पहले जैसी ही है: प्रतीत समधानीडॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया, "सिंगर लता मंगेशकर को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक ICU में डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगी। उनकी हालत अभी भी पहले जैसी ही है। किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं है।" 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण भी थे।...
76 साल के कबीर बेदी कर चुके हैं चार शादियां, चौथी बीवी है एक्टर की बेटी से भी चार साल छोटी

76 साल के कबीर बेदी कर चुके हैं चार शादियां, चौथी बीवी है एक्टर की बेटी से भी चार साल छोटी

मनोरंजन
16 जनवरी, 1946 को जन्मे कबीर बेदी 76 साल के हो गए हैं। 1971 से फिल्मी दुनिया में सक्रिय कबीर ने तकरीबन 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इनमें बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई इंटरनेशनल फिल्में भी शामिल हैं। उनकी चर्चित फिल्मों में ‘खून भरी मांग’,'मैं हूं ना', ‘कच्चे धागे’, 'ताजमहल', 'काइट्स', 'ब्लू' सहित कई फिल्में शामिल हैं। कबीर बेदी ऐसे अभिनेता हैं जो अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी काफी सुर्खियों में रहे।...
महज 18 साल में ठुकरा दी थी मधुर भंडारकर की फैशन

महज 18 साल में ठुकरा दी थी मधुर भंडारकर की फैशन

मनोरंजन
स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से बॉलीवुड एंट्री करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा आज लाखों लड़कियों की दिल की धड़कन हैं। एक विलेन, कपूर एंड सन्स, अय्यारी और शेरशाह जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुके सिद्धार्थ ने महज 18 साल की उम्र में मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी, हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और ही था।
एटली की ‘लॉयन’ को लेकर 26 जनवरी को बिग अनाउंसमेंट करेंगे शाहरुख खान

एटली की ‘लॉयन’ को लेकर 26 जनवरी को बिग अनाउंसमेंट करेंगे शाहरुख खान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान 26 जनवरी को साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म 'लॉयन' के टाइटल और इससे जुड़ी कुछ बड़ी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकते हैं। खबरों मुताबिक, फिल्म के मेकर्स ने अपने इस आइडिया को शाहरुख खान के साथ डिस्कस किया है। वे इस अनाउंसमेंट पर शाहरुख के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। एटली ने इस पैन इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म के लिए शाहरुख के साथ कोलेबोरेट किया है, जिसका टाइटल लॉयन होने की अटकलें हैं। इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाहरुख फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। वे पिता और बेटे दोनों का रोल निभाएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर अहम रोल में होंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई और प...
राज शांडिल्य बोले-बढ़ती जनसंख्या देखकर आया ‘जनहित में जारी’ का आइडिया

राज शांडिल्य बोले-बढ़ती जनसंख्या देखकर आया ‘जनहित में जारी’ का आइडिया

मनोरंजन
मुंबई 'एक वुमनिया सब पर भारी, जनहित में सूचना जारी...' यह डायलॉग राज शांडिल्य द्वारा लिखित और निर्मित 'जनहित में जारी' फिल्म का है। गंभीर मुद्दे पर बन रही यह फिल्म सटायर के साथ बुनी जा रही है। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा विजय राज, टीनू आनंद, अनुद सिंह, इश्तियक खान, पारितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का डायरेक्शन जय बासंतु सिंह कर रहे हैं। अब राज शांडिल्य ने बातचीत में फिल्म और इसकी मेकिंग से जुड़े कई रोचक तथ्यों के बारे में बताया है। ऐसे आया कहानी का आइडियादुनिया में जितनी भीड़ बढ़ती जा रही है, उतना ही लोग अकेले होते जा रहे हैं। मैंने बस, ट्रेन, एयरपोर्ट… हर जगह भीड़ देखी। एक पद के लिए हजारों आवेदन आ रहे हैं। जनसंख्या से एज्युकेशन, हमारा रोजगार, क्राइम आदि चीजों पर असर पड़ता है। इसका थॉट इसलिए आया कि ऐसा क्या हो, जिससे इसे रोकने का उपाय हो। लोगों को क्या समझाएंगे। खासकर मह...
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले-जामताड़ा में एक्ट्रेस कंगना रनोट के गालों से भी चिकनी सड़कें बनवाऊंगा

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी बोले-जामताड़ा में एक्ट्रेस कंगना रनोट के गालों से भी चिकनी सड़कें बनवाऊंगा

मनोरंजन
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी एक बार फिर चर्चा में हैं। इरफान अंसारी ने हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर एक विवादित बयान दिया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में इरफान अंसारी यह कहते नजर आ रहे हैं कि जामताड़ा में कंगना रनोट के गालों से भी चिकनी सड़कें बनवाएंगे।...
ICU में ऑब्जर्वेशन में हैं स्वर कोकिला; डॉक्टर ने फैंस से कहा- उनकी रिकवरी की दुआ करें

ICU में ऑब्जर्वेशन में हैं स्वर कोकिला; डॉक्टर ने फैंस से कहा- उनकी रिकवरी की दुआ करें

मनोरंजन
स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित होने के बाद इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ICU में भर्ती हैं। शनिवार को अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समधानी ने बताया कि वे अभी भी ICU में ऑब्जर्वेशन में हैं। उन्होंने कहा कि हमें इंतजार करना होगा, वे कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी। साथ ही डॉ. प्रतीत ने लता मंगेशकर के फैंस से उनके जल्द से जल्द रिकवर होने के लिए दुआ करने की अपील भी की। 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण भी थे। कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं लता मंगेशकरइससे पहले गुरुवार को दिए एक स्टेटमेंट में प्रतीत समधानी ने कहा था, 'सिंगर लता मंगेशकर अभी भी ICU वार्ड में ही भर्ती हैं, लेकिन उनके स्वास्थ्य में अब थोड़ा सुधार हुआ है। लता दीदी के लिए स...
सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी पर किया मानहानि का मुकदमा, कोर्ट ने खारिज की एक्टर की याचिका

सलमान खान ने अपने पनवेल फार्महाउस के पड़ोसी पर किया मानहानि का मुकदमा, कोर्ट ने खारिज की एक्टर की याचिका

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान अक्सर काम से ब्रेक लेकर मुंबई के पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर टाइम स्पेंड करते हैं। जिसकी फोटोज और वीडियोज वे अक्सर फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने अपने इस फार्महाउस के पड़ोसी पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिसपर अब मुंबई सिटी सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को सलमान खान के पक्ष में कोई अंतरिम रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर पारित करने से साफ इनकार कर दिया है। मामले में 21 जनवरी को होगी अगली सुनवाईदरअसल, सलमान खान ने आरोप लगाया था कि पनवेल में उनके फार्महाउस के पास वाली जमीन के मालिक केतन कक्कड़ ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है। सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मामले पर जज अनिल एच लद्दाद ने केतन कक्कड़ को अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है और इस मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 21 जनवरी की तारीख तय ...
150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं भानुप्रिया, पेरेंट्स के खिलाफ जाकर की शादी, 8 साल में हो गया था तलाक

150 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं भानुप्रिया, पेरेंट्स के खिलाफ जाकर की शादी, 8 साल में हो गया था तलाक

मनोरंजन
भानुप्रिया साउथ फिल्म इंडस्ट्री का वह नाम है, जो कभी किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा। उन्होंने कई तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा 90 के दशक में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। भानुप्रिया का जन्म 15 जनवरी, 1967 को आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी (रंगमपेटा गांव) में हुआ। 17 की उम्र में भानुप्रिया ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 1983 में आई तमिल फिल्म 'मेल्ला पेसुन्गल' है।...