Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

बॉलीवुड में कोरोना का कहर

बॉलीवुड में कोरोना का कहर

मनोरंजन
देश में एक बार फिर कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए हैं। सेलेब्स की इस लिस्ट में अब सिंगर अरिजीत सिंह, डायरेक्टर मधुर भंडारकर, प्रियदर्शन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर प्रियदर्शन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं अरिजीत सिंह ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को दी है।...
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले ब्लैक एक्टर सिडनी पोइटियर का निधन

ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले ब्लैक एक्टर सिडनी पोइटियर का निधन

मनोरंजन
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सिडनी पोइटियर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सिडनी के निधन की जानकारी शुक्रवार को बहेमियन फॉरन मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने दी। फिल्मों में अपने महान योगदान के लिए जाने जाने वाले सिडनी पोइटियर पहले ब्लैक एक्टर थे, जिन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। सिडनी के निधन के बाद से फैंस समेत हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बराक ओबामा, अनिल कपूर, अनुपम खेर, ओपरा विनफ्रे, जेफ्री राइट और दिया मिर्जा समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट शेयर कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।...
यश के जन्मदिन पर ‘केजीएफः चैप्टर-2’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

यश के जन्मदिन पर ‘केजीएफः चैप्टर-2’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मनोरंजन
एक्टर यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'केजीएफः चैप्टर 2' का शनिवार को एक नया पोस्टर सामने आया है। मेकर्स ने पोस्टर यश के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी साफ कर दी है। ये फिल्म 14 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।...
विशाल के पिता मोती ददलानी का निधन

विशाल के पिता मोती ददलानी का निधन

मनोरंजन
सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी विशाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। विशाल ने पोस्ट में अपना दर्द बयां करते हुए यह भी बताया कि एक दिन पहले कोविड पॉजिटिव आने के कारण वे अपने पिता से आखिरी बार मिलने भी नहीं जा सके थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में गले लगाने भी नहीं जा सकते हैं। मैं नहीं जानता कि उनके बिना दुनिया में कैसे रहना हैविशाल ददलानी ने पिता की फोटो शेयर कर लिखा, "श्री मोती ददलानी (12 मई 1943-8 जनवरी 2022)। कल रात, मैंने मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पृथ्वी पर सबसे अच्छे और दयालु इंसान को खो दिया। मुझे मेरी जिंदगी में उनसे अच्छा पिता, उनसे अच्छा शिक्षक या एक बेहतर व्यक्ति नहीं मिल सकता था। मुझमें जो कुछ भी अच्छा है, वह उनका एक हल्का प्रतिबिंब है।" वि...
‘पुष्पा-द राइज’ की सफलता से खुश अल्लू अर्जुन ने बताया-2 महीने बाद शुरू करेंगे पार्ट-2 की शूटिंग

‘पुष्पा-द राइज’ की सफलता से खुश अल्लू अर्जुन ने बताया-2 महीने बाद शुरू करेंगे पार्ट-2 की शूटिंग

मनोरंजन
मुंबई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' रिलीज के बाद से अब तक बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। अब हाल ही में अल्लू अर्जुन ने बातचीत में 'पुष्पा' की सफलता और फिल्म से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। पेश है अल्लू अर्जुन से बातचीत के प्रमुख अंश - 'पुष्पा- द रूल' की शूटिंग कब से शुरू करेंगे?'पुष्पा-2' की शूटिंग दो महीने में शुरू करेंगे। अभी थोड़ा रेस्ट लेना चाहता हूं। 'पुष्पा-1' से 'पुष्पा-2' के बीच 30-40 दिनों का ब्रेक ले रहा हूं। 30-40 दिन कहीं जाकर बिताना चाहता हूं। 'पार्ट-1' से 'पार्ट-2' में दर्शक ज्यादा की उम्मीद रखते हैं, वह ज्यादा क्या होगा?हमें 'पुष्पा-1' से ज्यादा कुछ 'पुष्पा-2' में करना है, क्योंकि हमें इतना बड़ा मौका मिला है। इसलिए हमें जरूर अच्छा प्रोडक्ट बनाना है, इसके लिए हम और ज्यादा कोशिश कर रहे...
बस ड्राइवर के बेटे हैं यश, एक्टर बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई-घर, अब 250 करोड़ की फिल्म देने वाले कन्नड़ के पहले स्टार

बस ड्राइवर के बेटे हैं यश, एक्टर बनने के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई-घर, अब 250 करोड़ की फिल्म देने वाले कन्नड़ के पहले स्टार

मनोरंजन
कन्नड़ एक्टर यश आज अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। यश के जन्मदिन पर आइए नज़र डालते हैं उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स पर…
सोहा अली खान ने किया खुलासा, बताई इंडस्ट्री से छह साल तक दूरी बनाने की असली वजह

सोहा अली खान ने किया खुलासा, बताई इंडस्ट्री से छह साल तक दूरी बनाने की असली वजह

मनोरंजन
अभिनय से तरीबन छह साल तक दूर रहने के बाद अब अभिनेत्री सोहा अली खान वेब सीरीज ‘कौन बनेगा शिखरवती’ से दर्शकों के बीच आ रही हैं। पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री कहती हैं कि अब मैं अभिनय की दुनिया में वापसी करना चाहती हूं। मुझे यह महसूस हुआ कि इस वक्त मैं एक मां और एक अभिनेता्, दोनों की भूमिका बखूबी निभा सकती हैं।...
रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर

रीना रॉय को मिलते थे खून से लिखे लव लेटर

मनोरंजन
हिंदी सिनेमा की मशूहर अभिनेत्री रहीं रीना रॉय का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 जनवरी 1957 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने साल 1972 से 1985 तक फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से राज किया। रीना अपने समय की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार थीं। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 1972 में बीआर इशारा की फिल्म ‘जरूरत’ से की थी। 65 साल की रीना राय आखिरी बार फिल्म रिफ्यूजी फिल्म में नजर आई थीं।...
आलिया के फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर

आलिया के फोटोग्राफर बने रणबीर कपूर

मनोरंजन
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना नया साल मनाने अफ्रीका में एडवेंचर ट्रिप पर गए हैं। नए साल के मौके पर ये रणबीर और आलिया दोनों ने यहां वाइल्डलाइफ सफारी का लुफ्त उठाने गए थे। इसके साथ ही दोनों ने यहां पर क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया। आलिया ने अपनी इस ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ ही उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर सिंह का नाम न लेते हुए ही उनके लिए कैप्शन भी लिखा है। इन तस्वीरों में आलिया मुस्कुराती हुई बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ...