Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

सोनू सूद को बीएमसी ने भेजा अवैध निर्माण हटाने का नोटिस, एक्टर ने दिया जवाब

सोनू सूद को बीएमसी ने भेजा अवैध निर्माण हटाने का नोटिस, एक्टर ने दिया जवाब

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की एक बार फिर से मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है। एक्टर को उनके जुहू स्थित होटल में हुए अवैध निर्माण को लेकर बृह्ममुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नोटिस भेजा है। इसी साल जुलाई में बीएमसी ने सोनू सूद को अपने जुहू होटल को वापस रेजिडेंट बिल्डिंग में बदलने और अवैध निर्माण को हटाने के लिए नोटिस दिया था। जिसके बाद सोनू सूद ने कहा था 'वह खुद ही इस बिल्डिंग को रिनोवेट करेंगे।' हालांकि पिछले महीने बीएमसी द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया था कि सोनू सूद ने अभी तक बिल्डिंग को रिनोवेट नहीं किया है।...
साल 2021 की ये हैं 10 बेस्ट ओपनिंग फिल्में

साल 2021 की ये हैं 10 बेस्ट ओपनिंग फिल्में

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ को लेकर हिंदी फिल्म जगत से काफी आलोचनाएं झेल रहे निर्माता साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का कारोबार पहले वीकएंड में दहाई के पार पहुंचने में सफल रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन ठीकठाक रखने का साजिद पर भयंकर दबाव है और वह इसके लिए अपने सारे घोड़े भी खोल चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद ये फिल्म आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम’ के पहले सप्ताहांत के कलेक्शन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। हालांकि, आयुष को इस फिल्म में अपने बहनोई सलमान खान का भी काफी साथ मिला।...
700 साल पुराने बरवाड़ा किले में क्या है खास, लाखों में है एक रात की कीमत

700 साल पुराने बरवाड़ा किले में क्या है खास, लाखों में है एक रात की कीमत

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड में जल्द ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने वाली है। एक्टर विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों हिंदू और इसाई रीति-रिवाज के साथ शादी करेंगे। वही अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों कलाकारों ने राजस्थान को चुना है। विक्की और कटरीना की शादी सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में संपन्न होगी। इस जगह की भव्यता, सुंदरता देखते ही बनती है। शादी के लिए इस होटल को 6 से 11 तारीख तक बुक किया गया है। जबकि इस शादी में आने वाले 120 मेहमान के लिए 45 कमरे बुक कराए गए हैं। चलिए जानते हैं क्यों कटरीना और विक्की को रास आया सिक्स सेंसेस फोर्ट और क्या खास है इस किले में जो इसे सबसे अलग बनाता है।...
रॉयल मंडप में सात फेरे लेंगे कटरीना और विक्की, 700 साल पुराने किले में होगा शादी का भव्य समारोह

रॉयल मंडप में सात फेरे लेंगे कटरीना और विक्की, 700 साल पुराने किले में होगा शादी का भव्य समारोह

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। 10 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शादी में 120 मेहमानों को न्यौता दिया गया है। सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस फोर्ट बरवाड़ा होटल में शादी की तैयारियों को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस लग्जरी होटल के बाहर बड़ी तादाद में शामियाने लगाए जा रहे हैं। कुछ टेंट को मुंबई से भी मंगवाया गया है। कटरीना और विक्की की शादी केफंक्शन 9 दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच होटल में होंगे। ऐसे में होटल के मुख्य द्वार पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।...
दो अलग-अलग रीति रिवाजों को अपनाकर एक हुए ये सितारे

दो अलग-अलग रीति रिवाजों को अपनाकर एक हुए ये सितारे

मनोरंजन
कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। कैट-विक्की की शादी में  इन्वाइट किए गए करीब 120 गेस्ट के वेन्यू पर पहुंचने का सिलसिला सोमवार शाम से शुरू हो जाएगा। सामने आ रही जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए अलग-अलग तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है। खैर यह कोई पहला कपल नहीं है जो दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी करने जा रहा है। इससे पहले भी कई सितारे रहे जो अलग-अलग रीति रिवाजों को अपनाकर एक हुए और अपनी शादी में करोड़ों खर्च कर दिए।...
अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर कही ये बड़ी बात

अभिषेक ने पिता अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड में अपने संघर्ष को लेकर कही ये बड़ी बात

मनोरंजन
बॉलीवुड में अगर बात अमिताभ बच्चन की करें तो 80 की उम्र में भी वे अपने काम के लिए जाने जाते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में वे एक जाना माना नाम हैं, तो वहीं अभिषेक बच्चन ने भी अपनी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में पहचान बनाई है। स्टार किड होते हुए भी अभिषेक बच्चन ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। अभिषेक ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म 'रिफ्यूजी' से की थी। इस फिल्म में वे लीड रोल में थे और उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर नजर आई थी। एक इंटरव्यू में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष के बारें में बात करते हुए कहा कि यहां सिर्फ आपका काम मायने रखता है।...
एकता कपूर के इस धारावाहिक ने रचा कीर्तिमान

एकता कपूर के इस धारावाहिक ने रचा कीर्तिमान

मनोरंजन
मुंबई एकता कपूर का जी टीवी का पर चल रहा धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। साल 2014 से लगातार प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में शबीर अहलुवालिया, सृति झा, कृष्णा कौल और मुग्धा चाफेकर जैसे कलाकार लीड रोल में हैं और इनके बीच की बनती बिगड़ती कहानियों ने दर्शकों को बीते छह साल से अपने साथ जोड़े रखा है। 50 से ज्यादा पुरस्कार जीत चुका धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ 8 दिसंबर को अपना 2000वां एपिसोड दिखाएगा। इस शानदार कामयाबी पर इसके सारे सितारे खुश हैं। शो की शूटिंग के दौरान धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ के कलाकारों ने इसी मसले पर खुलकर बातें की और अपनी खुशियां साझा कीं।...
कटरीना की शादी के लिए बहन नताशा जयपुर पहुंचीं

कटरीना की शादी के लिए बहन नताशा जयपुर पहुंचीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जयपुर कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को होने वाली शादी के लिए सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। दोनों होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में सात फेरे लेंगे। सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर कटरीना की बहन नताशा अपने परिवार के साथ पहुंची। वे यहां से सीधे सिक्स सेंसेस फोर्ट के लिए रवाना हो गई। एयरपोर्ट पर कुल 25 लोगों की टीम मेहमानों को रिसीव करने के लिए रखी गई है। सोमवार को कटरीना के परिवार के 32 सदस्य व अन्य सेलिब्रिटी जयपुर पहुंच रहे हैं। ये सभी लोग मुंबई से एक विमान से दोपहर तक पहुंचेंगे। इनके अलावा अलग-अलग फ्लाइट्स से 8 और सेलिब्रिटी आएंगे। कटरीना और विक्की भी शाम तक एक अलग चार्टर से जयपुर पहुंचेंगे। उनके साथ 12 और सदस्य होंगे। वहीं, बाउंसर्स की टीम भी होटल और एयरपोर्ट पर पहुंच गई है। उन्होंने सिक्योरिटी की व्यवस्था संभाल ली है। सिक्योरिटी को देखते हुए ...
रणवीर सिंह ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रणवीर सिंह ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज किया गया था, जो काफी वायरल हो गया है। अब सारा ने अपने गाने 'चका चक' पर रणवीर सिंह के साथ दिल्ली में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सुपर डुपर अल्ट्रा कूल रणवीर सिंह। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह क्यों किंग हैं। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके साथ डांस करना मिस कर रही हूं। आप नंबर-1 हैं।" रणवीर और सारा 'चका चक' गाने पर नागिन डांस करते दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सारा अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची हैं। रणवीर आलिया भट्ट के साथ दिल्ली में अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की...
द-बैंग टूर:जैकलीन फर्नांडीज को रियाद कॉन्सर्ट से रिप्लेस कर सकते हैं सलमान खान

द-बैंग टूर:जैकलीन फर्नांडीज को रियाद कॉन्सर्ट से रिप्लेस कर सकते हैं सलमान खान

मनोरंजन
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को सलमान खान के द-बैंग टूर से बाहर होना पड़ सकता है। टूर की पहली परफार्मेंस 10 दिसंबर से रियाद में होने वाली है। इस टूर से बाहर होने का कारण है कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामला। इस मामले में उनसे ED पूछताछ कर रही है। डेजी शाह हो सकती हैं टूर का हिस्सामीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, "सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में जैकलीन को आने वाले हफ्तों में कई बार ED ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है और यहां तक ​​कि उन्हें मुंबई से बाहर जाने से भी रोका जा सकता है। इन सब कारणों के चलते सलमान खान उन्हें द-बैंग टूर में शामिल नहीं करना चाहते हैं। सलमान रियाद कॉन्सर्ट के लिए जैकलीन को रिप्लेस करने की सोच रहे हैं। इस टूर में उनके साथ शिल्पा शेट्टी भी हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान जैकलीन की जगह डेजी शाह को ले सकते हैं।...