Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

हार्डी संधू बोले-’83’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह से बहुत कुछ सीखा

हार्डी संधू बोले-’83’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह से बहुत कुछ सीखा

मनोरंजन
एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी '83' साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेट टीम के कैप्टन कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में हैं। फिल्म में सिंगर-एक्टर हार्डी संधू भी क्रिकेटर मदन लाल के किरदार में दिखाई देंगे। ...
‘दोस्ताना 2’ पर कार्तिक का बयान:मैं बॉलीवुड में किसी कैंप से नहीं हूं, करन जौहर पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता

‘दोस्ताना 2’ पर कार्तिक का बयान:मैं बॉलीवुड में किसी कैंप से नहीं हूं, करन जौहर पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को करन जौहर ने फिल्म 'दोस्ताना-2' के लिए साइन किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद फिल्म को लेकर अपडेट आया कि कार्तिक को 'अन प्रोशनल' बिहेवियर के कारण इस प्रोजेक्ट से निकाल दिया गया था। इस मामले पर कार्तिक ने अब चुप्पी तोड़ दी है। मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहताकार्तिक एक प्रोग्राम शामिल हुए थे जहां उनसे 'दोस्ताना-2' पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, 'मैं किसी बॉलीवुड कैंप का हिस्सा नहीं हूं। मैं यहां अपने टैलेंट के कारण पहुंचा हूं। मैं करन जौहर की फिल्म 'दोस्ताना-2' पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता।'धर्मा प्रोडक्शंस ने इस साल अप्रैल में कार्तिक फिल्म से बाहर कर दिया था। प्रोडक्शन की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा कि, 'प्रोफेशनल परिस्थितियों की वजह से, हम कोलीन डी-कुन्हा डायरेक्टेड फिल्म ‘दोस्ताना-2’ की कास्टिंग दोबारा करेंगे। बता दें, कार्तिक ने‘दोस्ताना-2’ की करीब 20 दिनों क...
विक्की-कटरीना की शादी में संभावित भीड़ को देखते हुए जिओ कंपनी ने टावर की रेंज बढ़ाई

विक्की-कटरीना की शादी में संभावित भीड़ को देखते हुए जिओ कंपनी ने टावर की रेंज बढ़ाई

मनोरंजन
राजस्थान विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दोनों 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान में शादी करने वाले हैं। इस शादी को शाही बनाने के लिए सवाई माधोपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दैनिक भास्कर इस ग्रांड वैडिंग की ग्राउंड रिपोर्ट आप तक लेकर आ रहा है। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक, शादी में आने वाले मेहमानों को प्रॉपर नेटवर्क मिले, इसके लिए होटल सिक्स सेंसेस के पास जियो का वैकल्पिक टॉवर लगाया जा रहा है। होटल मैनेजमेंट के लोगों ने टावर के कार्य को देर शाम तक रोक दिया थाजिओ कंपनी ने वैकल्पिक टावर शनिवार दोपहर में लगाना शुरू किया था, लेकिन शाम को विवाद की स्थिति पैदा हो गई थी और होटल मैनेजमेंट के लोगों ने टावर के कार्य को देर शाम तक रोक दिया। इस मामले में जिओ कंपनी के पदाधिकारियों का कहना था कि उन्होंने इस जगह को लेकर होटल मैनेजमेंट को सूचित किया था। वहीं ग्राम पं...
सिक्स सेंसेस फोर्ट में विक-कैट करेंगे रॉयल शादी

सिक्स सेंसेस फोर्ट में विक-कैट करेंगे रॉयल शादी

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को रूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की कौशल से शादी करने वाली हैं। दोनों ने शादी के खास दिन के लिए सवाई माधोपुर का सिक्स सेंसेस फोर्ट बुक करवाया है जहां वीआईपी शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी शादी को रॉयल बनाने के लिए महल चुना है।...
‘तड़प’ ने पहले दिन किया 4.5 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन, ‘अंतिम’, ‘सूर्यवंशी’ समेत इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक

‘तड़प’ ने पहले दिन किया 4.5 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन, ‘अंतिम’, ‘सूर्यवंशी’ समेत इन फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस की बढ़ाई चमक

मनोरंजन
सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने 3 दिसम्बर को रिलीज हुई फिल्म तड़प से बॉलीवुड में एंट्री की है। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में हैं। फिल्म में बड़ी स्टारकास्टिंग न होने के बावजूद इसने 4.5 करोड़ का ओपनिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो जॉन की सत्यमेव जयते 2 से ज्यादा है। इसी बीच एक नजर डालते हैं कोरोनाकाल में रिलीज हुई फिल्मों और उनके कलेक्शन पर- अंतिमः द फाइनल ट्रुथ कास्ट- सलमान खान, आयुष शर्मा, महिमा मकवाना, महेश मांजरेकर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और उनके जीजा आयुष शर्मा की एक्शन फिल्म अंतिमः द फाइनल ट्रुथ 26 नवम्बर को रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 41.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था।...
जिम्मी शेरगिल बोले-‘योर ऑनर’ इजरायली सीरीज के ऊपर बेस्ड है, इसलिए उसके हिसाब से चलना पड़ता है

जिम्मी शेरगिल बोले-‘योर ऑनर’ इजरायली सीरीज के ऊपर बेस्ड है, इसलिए उसके हिसाब से चलना पड़ता है

मनोरंजन
मुंबई जिम्मी शेरगिल, माही गिल, मीता वशिष्ठ, गुलशन ग्रोवर, ऋचा पलोड स्टारर सीरीज योर ऑनर का दूसरा सीजन कुल 10 एपिसोड में बनाया गया है। इसके पांच-पांच एपिसोड 19 नवंबर और 26 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। जिम्मी ने अपने किरदार, साथी कलाकारों के साथ काम करने आदि के बारे में में बताया: पहले सीजन की अपेक्षा दूसरे सीजन में क्या-क्या डबल देखने को मिलेगा?पहले सीजन में एक मुसीबत थी, जबकि सेकंड सीजन में ढेर सारी मुसीबतें आती हैं। इसके अंदर बहुत सारे किरदार भी जुड़ गए हैं। उनका पहले सीजन में जिक्र हुआ था, लेकिन अब वे सबके सब मुसीबतें बनकर बिशन खोसला के ऊपर टूट पड़ी हैं। अब क्या होता है, कैसे होता है, यह सीरीज देखकर पता चलेगा। कहानी 10 से 15 दिनों के बाद की बताई गई है, जबकि शूटिंग साल भर बाद शुरू किए। आखिर कैरेक्टर की कंटीन्यूटी किस तरह से बरकरार रखा?जी हां, पिछले सीजन में...
गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

गांव की छोरी बन गौरी नागौरी कैसे बनी ‘इंडियन शकीरा’:डांस करता देख मम्मी-पापा ने 12 दिन तक कमरे में रखा बंद

जयपुर, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नागौर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और यूपी सहित पूरे नॉर्थ इंडिया में इंडियन शकीरा के नाम से फेमस डांसर गौरी नागौरी जमकर धूम मचा रही है। स्टेज परफॉर्मेंस में गौरी की दिलकश अदाएं और बोल्ड मूव्स लोगों को पागल कर रहे हैं। उनकी बोल्डनेस के कारण कई बार विवाद भी खड़ा हुआ है। हाल के दिनों में यूपी के जौनपुर में उमड़े लोग उनका डांस देख इस कदर पागल हुए कि स्टेज पर चढ़ने और गौरी को देखने के लिए आपस में ही भिड़ गए। नौबत यहां तक पहुंच गई कि प्रोग्राम को अधूरा छोड़ बाउंसरों को कड़ी मशक्कत कर गौरी को वहां से निकालना पड़ा था।...
माधुरी दीक्षित ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस

माधुरी दीक्षित ने सारा अली खान के साथ ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘चका चक’ पर किया डांस

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'चका चक' रिलीज किया गया था, जो काफी वायरल हो गया है। अब हाल ही में सारा ने अपने गाने 'चका चक' पर माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "चने के खेत में चका चक किया। पूरी उम्र माधुरी दीक्षित मैम ने इंस्पिरेशन दिया। और अब उनके साथ डांस करके खुश हुआ मेरा जिया। इतनी ग्रेसफुल होने के लिए थैंक यू मैम।" इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें सारा और माधुरी 'चका चक' गाने पर 'चने के खेत' में गाने के डांस स्टेप्स करते नजर आ रही हैं। दोनों का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है और फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।...
शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगी शहनाज गिल?

शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करेंगी शहनाज गिल?

मनोरंजन
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' टीआरपी की लिस्ट में अपना नाम बनाने में पीछे नजर आ रहा है। इस लिए शो के मेकर्स ने अब शहनाज गिल को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में अप्रोच किया है। हालांकि, इस पर अभी तक कोई अनाउंसमेंट या कन्फर्मेशन नहीं है। 'बिग बॉस 13' की दूसरी रनरअप रहीं शहनाज गिल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और उनको हर कोई पसंद करता है, इसलिए मेकर्स का मानना है कि उनकी शो में एंट्री से शो की टीआरपी में बढ़ोतरी आएगी। बता दें 'बिग बॉस 13' को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने जीता था।...
1000 एपिसोड पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने बताई शो का होस्ट बनने की वजह

1000 एपिसोड पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने बताई शो का होस्ट बनने की वजह

मनोरंजन
अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में उनके परिवार की तीन पीढ़ियां एक साथ नजर आईं। दरअसल, इस शानदार शुक्रवार केबीसी के 1000 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया गया। इस खास मौके पर शो में इस बार स्पेशल गेस्ट के रूप में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आईं। इतना ही नहीं इस खास मौके पर बिग बी की पत्नी जया बच्चन भी ऑनलाइन शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान बिग बी ने कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए। वहीं, शो की इस उपलब्धि को देख अमिताभ बच्चन भावुक भी हो गए।...