Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

साउथ की ‘मरक्कर’ ने एडवांस बुकिंग से कमाए 100 करोड़, कोरोनाकाल में आईं इन फिल्मों ने भी बनाए बड़े रिकॉर्ड

साउथ की ‘मरक्कर’ ने एडवांस बुकिंग से कमाए 100 करोड़, कोरोनाकाल में आईं इन फिल्मों ने भी बनाए बड़े रिकॉर्ड

मनोरंजन
कोविड 19 से करोड़ों का नुकसान उठाने वाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री फिर पटरी पर आने लगी है। 2021 में बड़े सितारों की कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिन्होंने दर्शकों को एंटरटेन करने के अलावा भी कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आइए जानते हैं वो फिल्में और उनके रिकॉर्ड कैसे हैं- मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज से पहले की 100 करोड़ रुपए की कमाई मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म मरक्करः लॉयन ऑफ द अरेबिन सी 2 दिसम्बर को रिलीज हो चुकी है। ये पहली इंडियन फिल्म है जिसने रिलीज से पहले ही प्री-बुकिंग से 100 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। फिल्म को देशभर की 4100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है जिसके 16000 शो पहले ही बुक करवा लिए गए हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल के साथ सुनील शेट्टी, अर्जुन सारजा, प्रभु, अशोक सिल्वन, मंजू वॉरियर, कीर्ति सुरेश, नेडूमुडी वेणू, सिद्दीकी, मुकेश, प्रणव मो...
विक-कैट की शादी:विक्की कौशल से ज्यादा है कटरीना कैफ की नेट वर्थ

विक-कैट की शादी:विक्की कौशल से ज्यादा है कटरीना कैफ की नेट वर्थ

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड विक्की कौशल से शादी करने वाली हैं। उम्र के साथ-साथ एक्ट्रेस की नेटवर्थ और इनकम भी विक्की से काफी ज्यादा है। कटरीना से पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो कमाई के मामले में अपने पति से एक कदम आगे हैं। 
शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

शादी को शानदार बनाने के लिए विक्की-कटरीना कर रहे हैं करोड़ों खर्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के सबसे चर्चित रूमर्ड विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी करने जा रहे हैं। कपल ने शादी के लिए सवाई राजस्थान का सिक्स सेंसेस फोर्ट होटल बुक किया है जहां लग्जरी सुइट का एक रात का किराया करीब 7 लाख रुपए है। इसके अलावा सभी वीआईपी गेस्ट के लिए रठथंभौर के 45 होटल भी बुक करवाए हैं। शादी में महज सिक्योरिटी के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए है। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्स ने शादी को आलीशान बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। ...
किसी ने फोन पर लगाया बैन तो किसी ने मांगा कोविड टेस्ट सर्टिफिकेट, शादी में मेहमानों के सामने इन सेलेब्स ने रखी थी ऐसी शर्तें

किसी ने फोन पर लगाया बैन तो किसी ने मांगा कोविड टेस्ट सर्टिफिकेट, शादी में मेहमानों के सामने इन सेलेब्स ने रखी थी ऐसी शर्तें

मनोरंजन
विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक-दूसरे का हाथ थाम पति-पत्नी बनेंगे। इसके लिए 3 दिन का भव्य समारोह होगा। इस शादी की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए मेहमानों को कोड दिए गए हैं। विक्की और कटरीना के अल्फाबेट्स पर सीक्रेट कोड बनेंगे। मेहमान यही कोड बताकर वेन्यू पर एंट्री ले सकेंगे। रणथंभौर नेशनल पार्क की सफारी भी इसी सीक्रेट कोड से होगी। इसके अलावा शादी में मेहमानों के सामने नो फोन पॉलिसी की शर्त रखी गई है। इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को यह पक्का करने के लिए कहा गया है कि कोई भी फोटो या वीडियो उनकी जानकारी के बिना सोशल मीडिया पर ना आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तय एरिया के आगे कोई भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ए-लिस्ट बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा, दोनों की फैमिली भी कई लोगों को बुला रही हैं। शादी वाली जगह से फोन दूर रखने की यह पॉलिसी सभी पर ला...
स्वरा भास्कर ने लगाई ममता बनर्जी से गुहार, बोलीं- सरकार लोगों को देशद्रोही के आरोप प्रसाद की तरह बांट रही है

स्वरा भास्कर ने लगाई ममता बनर्जी से गुहार, बोलीं- सरकार लोगों को देशद्रोही के आरोप प्रसाद की तरह बांट रही है

मनोरंजन
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बुधवार को मुंबई में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ एक इंट्रेक्शन प्रोग्राम में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के अंधाधुंध तरीके से देशद्रोह कानून और UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट) का इस्तेमाल करने पर उनसे सवाल किया। जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।...
पति निक जोनस के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं- उनसे अलग रहना वाकई में बहुत मुश्किल था

पति निक जोनस के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर प्रियंका चोपड़ा बोलीं- उनसे अलग रहना वाकई में बहुत मुश्किल था

मनोरंजन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी आने वाली वेब सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस सीरीज की शूटिंग के कारण प्रियंका चोपड़ा को अधिकतर समय अपने पति निक जोनस से दूर लंदन में गुजारना पड़ रहा था। ऐसे में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और मैरिज पर बात की और कहा कि इतने लंबे समय तक निक जोनस से अलग रहना उनके लिए मुश्किल रहा है।...
सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में एक्टर एलेक बाल्डविन बोले-मैंने गन का ट्रिगर दबाया ही नहीं था

सिनेमैटोग्राफर की मौत के मामले में एक्टर एलेक बाल्डविन बोले-मैंने गन का ट्रिगर दबाया ही नहीं था

मनोरंजन
हॉलीवुड एक्टर एलेक बाल्डविन ने फिल्म 'रस्ट' की शूटिंग के दौरान गोली चलने से हुई सिनेमैटोग्राफर हलिना हचिन्स की मौत के मामले में एक बार फिर अपना बयान दिया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एलेक बाल्डविन ने कहा कि जिस घटना में हलिना की मौत हुई और डायरेक्टर जोएल डिसूजा घायल हो गए थे, उसमें उन्होंने गन का ट्रिगर ही नहीं दबाया था। बाल्डविन ने यह भी कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं मालूम है कि 'रस्ट' फिल्म के सेट पर आखिर असली बुलेट कहां से आई।...
भोपाल गैस कांड की 37वीं बरसी के 2 दिन पहले यशराज ने शुरु की सीरीज की शूटिंग

भोपाल गैस कांड की 37वीं बरसी के 2 दिन पहले यशराज ने शुरु की सीरीज की शूटिंग

मनोरंजन
इंडस्ट्री के और प्रोडक्शन हाउसेज की तरह अब यशराज फिल्म भी वेब सीरीज के निर्माण में कदम रख चुका है। उसकी पहली वेब सीरीज भोपाल गैस कांड पर बेस्ड है। उसका टायटल 'द रेलवे मैन’ है। इस सिरीज में आर माधवन और इरफान के बेटे बाबिल लीड एक्टर हैं। उनके साथ साथ केके मेनन और दिव्येंदु शर्मा भी नजर आएंगे। 2 दिसंबर की रात हुए भोपाल गैस कांड में मृतकों का आंकड़ा पांच हजार था। इसमें बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिनकी जाने बचाई गई थी।...
सलमान-आयुष की ‘अंतिम’ ने 6 दिन में कमाए 26 करोड़, ‘तड़प’ के प्रीमियर पर केएल राहुल के साथ पहुंची अथिया शेट्‌टी

सलमान-आयुष की ‘अंतिम’ ने 6 दिन में कमाए 26 करोड़, ‘तड़प’ के प्रीमियर पर केएल राहुल के साथ पहुंची अथिया शेट्‌टी

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' ने 6वें दिन (बुधवार) को 2.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.25-4.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 5.25-5.50 करोड़, तीसरे दिन 7.50-7.75 करोड़, चौथे दिन 2.75-3.00 करोड़ और 5वें दिन 2.77 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस लिहाज से फिल्म ने 6 दिन में अब तक लगभग 26 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।...
कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट:किसानों को आंतकवादी कहने से लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने तक

कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट:किसानों को आंतकवादी कहने से लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम के लिए अपशब्द इस्तेमाल करने तक

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट हमेशा से ही अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन अब कंगना की हर पोस्ट पर नजर रखने की मांग की गई है। हाल ही में एडवोकेट चरनजीत सिंह चंद्रपाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर किया जाए। सेंसर की मांग का कारण ये है भी है कि एक्ट्रेस कई बार सोशल मीडिया पर कई विवादित और भड़काऊ पोस्ट कर चुकी हैं।...