Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

विक-कैट वेडिंग:एक और गेस्ट कन्फर्म, गजराज राव ने मजाक में कहा सेल्फी नहीं तो शादी में भी आना नहीं

विक-कैट वेडिंग:एक और गेस्ट कन्फर्म, गजराज राव ने मजाक में कहा सेल्फी नहीं तो शादी में भी आना नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
'लव पर स्कवायर फुट' में विक्की कौशल के को-स्टार रहे गजराज राव ने एक मजेदार पोस्ट की है। इस पोस्ट के साथ ही विक्की और कटरीना की शादी एक और पक्का कन्फर्मेशन और एक नए गेस्ट का नाम भी मिल गया है। गजराज ने लिखा है- सेल्फी नहीं लेने देगा तो मैं नहीं आ रहा ब्याह में। गजराज ने यह कमेंट उस खबर पर किया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि शादी में मोबाइल फोन बैन रहेगा। उन्होंने इस पोस्ट में विक्की को भी टैग किया है।...
अब 3 दिसंबर को नहीं आएगा राजामौली की फिल्म RRR का ट्रेलर, डेट फिर पोस्टपोन हुई

अब 3 दिसंबर को नहीं आएगा राजामौली की फिल्म RRR का ट्रेलर, डेट फिर पोस्टपोन हुई

मनोरंजन
एसएस राजामौली की फिल्म RRR की ट्रेलर रिलीज फिर से टल गया है। फिल्म के सोशल मीडिया हैंडल से इस खबर को कन्फर्म किया गया। पोस्ट में लिखा है- अप्रत्याशित हालातों के चलते हम RRR का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज नहीं कर रहे हैं। नई तारीख की घोषण बहुत ज्दल ही अनाउंस की जाएगी। आरआरआर 7 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जूनियर एनटीआर, रामचरण, आलिया भट्‌ट और अजय देवगन भी नजर आएंगे। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।...
कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर कराने सुप्रीम कोर्ट में याचिका, एक्ट्रेस बोलीं- मैं सबसे ताकतवर औरत

कंगना की सोशल मीडिया पोस्ट सेंसर कराने सुप्रीम कोर्ट में याचिका, एक्ट्रेस बोलीं- मैं सबसे ताकतवर औरत

मनोरंजन
सुप्रीम कोर्ट में कंगना रनोट के खिलाफ एक याचिका लगाई गई है। जिसमें मांग की गई है कि देश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भविष्य में उनकी हर सोशल मीडिया पोस्ट को सेंसर किया जाए। इस खबर के सामने आते ही कंगना का रिएक्शन आया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि-हा हा हा, इस देश में सबसे ताकतवर औरत।
मलाइका-अर्जुन से लेकर शिबानी-फरहान तक, सीरियस रिलेशनशिप में हैं सेलेब्स, लेकिन फिलहाल नहीं शादी का कोई इरादा

मलाइका-अर्जुन से लेकर शिबानी-फरहान तक, सीरियस रिलेशनशिप में हैं सेलेब्स, लेकिन फिलहाल नहीं शादी का कोई इरादा

मनोरंजन
बॉलीवुड में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बॉलीवुड में वेडिंग सीजन की ऑफिशियल शुरुआत कर दी। अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल की दिसंबर में रॉयल वेडिंग के चर्चे हैं। इसके बाद अगले साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के शादी के बंधन में बंधने की खबरें हैं लेकिन बॉलीवुड में ऐसे भी कई सेलेब कपल्स हैं जो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं लेकिन फ़िलहाल उनके शादी करने के कोई प्लान नजर नहीं आ रहे हैं।...
साजिद की रिक्वेस्ट पर सलमान ने ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए घटाई अपनी फीस, 150 की जगह लेंगे 125 करोड़

साजिद की रिक्वेस्ट पर सलमान ने ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए घटाई अपनी फीस, 150 की जगह लेंगे 125 करोड़

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'अंतिम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलमान ने साजिद की 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए अपनी फीस कम कर दी है। वे अब इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले रहे हैं।...
मोहनलाल की ‘मरक्कर’ रिलीज से एक दिन पहले शामिल हुई 100 करोड़ क्लब में

मोहनलाल की ‘मरक्कर’ रिलीज से एक दिन पहले शामिल हुई 100 करोड़ क्लब में

मनोरंजन
मलयालम स्टार मोहनलाल की फिल्म 'मरक्कर: द लॉयन ऑफ द अरेबियन सी' कल यानी 2 दिसंबर को 16,000 शो के साथ बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। अपनी रिलीज से एक दिन पहले ही इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। हाल ही में मोहनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को बताया कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग्स के माध्यम से पहले ही 100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। साथ ही उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक पोस्टर भी साझा किया जिसमें लिखा था कि फिल्म पहले ही टिकट बुकिंग के जरिए 100 करोड़ क्लब में एंटर कर चुकी है। बता दें यह एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। एंटनी पेरुंबवूर द्वारा प्रोड्यूसड इस फिल्म में अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, मंजू वारियर और सिद्दीकी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म तमिल के साथ साथ तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी।...
किस्सा कपिल की फिल्म का:83 से 20 साल पहले अनुराग कश्यप लिख रहे थे कपिल देव पर बायोपिक

किस्सा कपिल की फिल्म का:83 से 20 साल पहले अनुराग कश्यप लिख रहे थे कपिल देव पर बायोपिक

मनोरंजन
कबीर खान की फिल्म 83 का एक्शन और इमोशन से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह पहला मौका नहीं है जब क्रिकेट पर कोई फिल्म बनी हैं। लेकिन यह फिल्म टीम इंडिया के पहले वर्ल्ड कप की जीत की कहानी है। इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप कपिल देव की बायोपिक लिख रहे थे। यह बात है 2001 की। दुर्भाग्य से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।...
कौन बनेगा करोड़पति 13:होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूरी की इस सीजन की शूटिंग, अगले महीने की 17 तारीख को टीवी पर टेलीकास्ट होगा शो का ग्रैंड फिनाले

कौन बनेगा करोड़पति 13:होस्ट अमिताभ बच्चन ने पूरी की इस सीजन की शूटिंग, अगले महीने की 17 तारीख को टीवी पर टेलीकास्ट होगा शो का ग्रैंड फिनाले

मनोरंजन
पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का ग्रैंड फिनाले अगले महीने (17 दिसंबर) को टीवी पर दिखाया जाएगा। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कल यानि 29 नवंबर को इस सीजन की शूटिंग खत्म कर ली है। बता दें, इस शो को रिप्लेस करेगा बिजनेस बेस्ड रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया', जिसे होस्ट करते नजर आएंगे रणविजय सिंह। ये शो 20 दिसंबर से टेलीकास्ट होगा। 21 सालों में इस शो ने कई लोगों के सपने किए हैं पूरे केबीसी की बात करें तो हाल ही में इस शो ने अपने 1000 एपिसोड पूरे किए हैं। 3 जुलाई 2000 में केबीसी का पहला एपिसोड टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। इन 21 सालों में इस शो ने कई लोगों के सपने पूरे किए हैं। इस बात से भी कोई अनजान नहीं है की 20 साल पहले अमिताभ बच्चन को 90 करोड़ रुपए के कर्ज से उबारने में इस शो ने अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए ये शो उनके लिए भी बहुत स्पेशल है। बता दें, 1000 एपिसोड पूरे होने के ख...
भाईजान का दबदबा:दूसरी बार सलमान के बिना बॉलीवुड की ईद, 10 साल में 37000 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं ईद पर आई फिल्में

भाईजान का दबदबा:दूसरी बार सलमान के बिना बॉलीवुड की ईद, 10 साल में 37000 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं ईद पर आई फिल्में

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हाल ही में बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ऐलान कर दिया है कि साल 2022 की ईद के मौके पर उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी। इसका सीधा फायदा अजय देवगन की मेडे (रनवे 83 बदला हुआ नाम) और टाइगर की हीरोपंती 2 को होगा। पिछले एक दशक से सलमान की फिल्मों के लिए ईद की डेट्स रिजर्व रहती आई हैं, जिनमें से ज्यादातर फिल्में 200 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली रही हैं। आइए जानते हैं पिछले 10 सालों में सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वालीं फिल्में और उनका कमाई कैसी रही हैं- कई फ्लॉप फिल्मों के चलते सलमान खान का करियर पटरी से उतरता नजर आ रहा था, इसी बीच साल 2009 में उनकी फिल्म वॉन्टेड रिलीज हुई जो हिट साबित हुई थी। इसके अगले साल ही सलमान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म दबंग सुपरहिट रही। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान पुलिसवाले चुलबुल पांडे के रोल में थे, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था।...
विक-कैट की शादी में सुइट का किराया 7 लाख रुपए:सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल; रूम से नजर आती हैं अरावली की पहाड़ियां

विक-कैट की शादी में सुइट का किराया 7 लाख रुपए:सुइट में गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल; रूम से नजर आती हैं अरावली की पहाड़ियां

जयपुर, मनोरंजन
सवाई माधोपुर बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और कटरीना की शादी की तैयारियां अंतिम दौर में है। सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में यह शादी होने जा रही है। होटल सिक्स सेंसेस में तब्दील हुए 700 साल पुराने इस किले में विक्की और कटरीना के लिए अलग-अलग रॉयल सुइट बुक किए गए हैं। दोनों के लिए इस होटल के सबसे महंगे सुइट राजा मानसिंह व रानी पद्मावती बुक रहेंगे। इनका वन नाइट स्टे टैरिफ 7 लाख रुपए का है। राजा मानसिंह सुइट में विक्की कौशल और रानी पदमावती सुइट में कटरीना कैफ रूकेंगी। इन दोनों सुइट की खासियत है कि इनमें गार्डन के साथ प्राइवेट स्विमिंग पूल भी है। इसके अलावा इन दोनों सुइट से अरावाली की पहाड़ियां भी नजर आती है। विक्की-कटरीना के लिए रूम बुक होने के बाद इनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इस पूरे एरिया को स्पेशल सिक्योरिटी में रखा गया है और यहां किसी के भी आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।...