Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

यशराज फिल्म्स ने जारी किया ‘बंटी और बबली 2’ का टीजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साल 2021 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बंटी और बबली 2 का मजेदार ट्रेलर शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के ट्रेलर में रानी मुखर्जी- सैफ अली खान के साथ फिल्म की नई कास्ट शरवरी वााघ और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रह हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बंटी और बबली 2 का टीजर रिलीज होने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा है, 'देख लो भैया आ गए हम। नए बंटी और बबली के लिए जगह बनाओ। टीजर जारी हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 25 अक्टूबर को रिलीज होगा। बंटी और बबली 2 और यशराज 50 जश्न का मनाइए, अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 19 नवम्बर को।'...
सीक्रेट वेडिंग के बाद पहली बार पति आदित्य धर के साथ दिखाई दीं यामी गौतम

सीक्रेट वेडिंग के बाद पहली बार पति आदित्य धर के साथ दिखाई दीं यामी गौतम

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम हाल ही में पति आदित्य धर के साथ गोल्डन टेम्पल, अमृतसर पहुंचीं। उन्होंने आदित्य के साथ शादी के बाद पहली बार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। यामी तस्वीरों में पिंक सूट, चूड़ा और ईयररिंग्स पहनी दिखीं। वहीं आदित्य व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्लैक नेहरु जैकेट पहने दिखे और उन्होंने सिर पर भगवा रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। तस्वीरों को शेयर करते हुए यामी ने गुरमुखी में 'इक ओंकार' लिखा।...
सुधा चंद्रन ने नकली पैर की वजह से एयरपोर्ट पर रोकने की शिकायत की

सुधा चंद्रन ने नकली पैर की वजह से एयरपोर्ट पर रोकने की शिकायत की

मनोरंजन
एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना दुख जाहिर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में खुलासा किया कि वे जब भी एयरपोर्ट जाती हैं, तो उन्हें अपने नकली पैर को निकालकर चेकिंग कराने के लिए कहा जाता है। सुधा ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस व्यवस्था को बदलने की गुहार लगाई थी। अब सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनसे इस असुविधा के लिए माफी मांगी है। इसके अलावा तेलंगाना और यूपी सरकार ने भी इसके लिए कदम उठाने की बात कही है।...
नवाब मलिक के आरोपों के बाद समीर वानखेड़े के सपोर्ट में उतरे ट्विटर यूजर्स, लिखा- ‘हमें आप पर गर्व है’

नवाब मलिक के आरोपों के बाद समीर वानखेड़े के सपोर्ट में उतरे ट्विटर यूजर्स, लिखा- ‘हमें आप पर गर्व है’

मनोरंजन
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े इन दिनों आर्यन ड्रग केस के चलते सुर्खियों में हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने उन पर मालदीव जाकर बॉलीवुड सेलेब्स से वसूली करने के आरोप लगाए हैं। समीर वानखेड़े ने नवाब मलिक के सभी आरोपों को गलत बताते हुए बयान दिया है जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में आगे आए हैं। शुक्रवार को ट्विटर पर #SameerWankhede ट्रेंड हो रहा है। इस हैशटैग पर महज कुछ ही घंटों में हजारों ट्वीट किए जा चुके हैं। जहां कुछ लोग समीर वानखेड़े को बॉलीवुड सेलेब्स का सच सामने लाने वाला हीरो बता रहे हैं, वही कुछ लोग उनके लिए सिक्योरिटी की मांग कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने भारत सरकार से अपील करते हुए लिखा है, "भारत की सरकार को समीर वानखेड़े को Z-प्लस सिक्योरिटी देनी चाहिए। नवाब मलिक लगातार उसे धमका रहा है। सुरक्षा कहां है। पब्लि...
​​​​​​​रितेश देशमुख पर ट्रोलर्स ने लगाया हिंदू पर्व में नुक्स निकालने का आरोप

​​​​​​​रितेश देशमुख पर ट्रोलर्स ने लगाया हिंदू पर्व में नुक्स निकालने का आरोप

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में एक्टर लगातार कई टॉपिक पर अपनी राय देते हैं। हाल ही में एक्टर ने त्योहारों के समय मिठाई के बढ़ी हुई कीमत और उससे बढ़े वजन को कम करने के लिए लगने वालों पैसों की तुलना की थी। रितेश का ट्वीट सामने आते ही लोगों ने उन पर हिंदू त्योहारों में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। एक्टर ने भी नजरअंदाज करने की बजाए ट्रोलर को मजेदार जवाब दिया है। रितेश ने अपने ट्विटर पर लिखा था, लड्डू 400 रुपए किलो हैं, जलेबी 600 रुपए किलो, काजू बर्फी 800 रुपए किलो, चॉकलेट 1000 रुपए किलो। और वजन कम करना 15000 रुपए किलो। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, मैंने सोचा आपको चेतावनी दे दूं।...
बर्थ एनिवर्सरी:कभी भीख मांगकर गुजारा करने वाले कादर खान के लिए मां की एक सलाह कर गई काम

बर्थ एनिवर्सरी:कभी भीख मांगकर गुजारा करने वाले कादर खान के लिए मां की एक सलाह कर गई काम

मनोरंजन
चाहे कॉमेडी हो या विलेन का किरदार, बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले कादर खान की आज 84वां बर्थ एनिवर्सरी है। 300 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले कादर खान ने 250 से ज्यादा फिल्मों में डायलॉग्स भी लिखे। साल 2019 में पद्मश्री पाने वाले कादर 9 बार फिल्मफेयर में नॉमिनेट भी हुए। दिसंबर 2018 में दुनिया को अलविदा कह गए कादर खान का बचपन बेहद गरीबी में बीता था।...
टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजाल को उठाकर बुरी तरह पटका

टास्क के दौरान करण कुंद्रा ने प्रतीक सहजाल को उठाकर बुरी तरह पटका

मनोरंजन
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों सभी घरवाले मुख्य घर में जगह बनाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। सभी घरवालों को बीते दिन नोट छापने का एक टास्क दिया था, जिसे पूरा करने वाले को घर के सभी हिस्सा का एक्सेस मिल जाएगा। हालांकि इस टास्क के दौरान प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा ने अपना आपा खो दिया। फिजिकल फाइट करते हुए करण ने प्रतीक को उठाकर जमीन पर बुरी तरह पटका था, जिसके बाद शो के फैंस और कई सेलेब्स करण को शो से निकालने की डिमांड कर रहे हैं। शो की एक्स कंटेस्टेंट रहीं देवोलीना भट्टाचार्या ने ट्विटर पर इस लड़ाई की निंदा करते हुए लिखा, क्या वाकई। उनकी परेशानी क्या है। क्या बिग बॉस फिर से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कोई हेल्थ इशू की वजह से एविक्ट हो जाए या हड्डी पसली टूट जाए। प्रतीक और करण की एक क्लिप देखी, ये बहुत बुरा है। करण कुंद्रा को क्या हो गया है।...
दीपिका पादुकोण, विद्युत जामवाल से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक की फिटनेस में मार्शल आर्ट फॉर्म का है योगदान

दीपिका पादुकोण, विद्युत जामवाल से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक की फिटनेस में मार्शल आर्ट फॉर्म का है योगदान

मनोरंजन
एक एक्टर के लिए अच्छी फिजिक, हेल्दी डाइट और मेंटल सेहत रखना ही पड़ता है इससे आप बच नहीं सकते। इस बात को बॉलीवुड सेलेब्स बखूबी जानते हैं। जबकि, उनमें से कुछ अपने ऐब्स को बनाने के लिए जिम का उपयोग करते हैं, अन्य लोग एक अच्छी हेल्थ के लिए मार्शल आर्ट को अपने डेली रूटीन में शामिल करते हैं जो न केवल सभी मांसपेशियों को एक्टिव रखता है। ...
कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

कोर्ट के फैसले को सोशल मीडिया यूजर्स ने बताया सही, कहा- देश में धन-बल नहीं हमारा कानून सर्वोच्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने 14 अक्तूबर को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखे फैसले को सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को अभी भी अपने दिन जेल में भी गुजारने होंगे। यह चौथी बार है जब इस मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज की गई है। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज हो गई। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की जाएगी। वहीं, आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने पर एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े ने सत्यमेव जयते कहा। दूसरी तरफ अभिनेता शाहरुख खान के प्रसंशक कोर्ट के बाहर जमा होकर आर्यन खान के जमानत की मांग कर रहे हैं। जबकि कोर्ट पर  सोशल मीडिया पर फैंस अलग- अलग रिएक्शन दे रहे हैं।...
अभी जेल में रहेगा आर्यन खान

अभी जेल में रहेगा आर्यन खान

मनोरंजन
आर्यन खान ड्रग मामले में कोर्ट ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। 2 अक्टूबर को आर्यन खान को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अरेस्ट किया था। इससे पहले 14 अक्तूबर को इस केस की सुनवाई हुई थी, तब मुंबई सेशंस कोर्ट के जज वीवी पाटिल ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आर्यन की जमानत पर फैसला 20 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आर्यन को 6 और दिन जेल में गुजारने पड़े। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे जज वीवी पाटिल कोर्टरूम में पहुंचे और सिर्फ दो शब्दों में ऑपरेटिव ऑर्डर सुनाया। उन्होंने कहा- बेल रिजेक्टेड। इसके साथ ही आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आर्यन खान के वकीलों का कहना है कि एक बार अदालत के फैसले की कॉपी आ जाए उसके बाद वह हाईकोर्ट का रुख करेंगे। चलिए जानते हैं एनसीबी ने कोर्ट में ऐसी क्या दलीलें रखीं कि आर्यन खान ...