Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी को किया याद, कहा- अब मेरी बहनें मेरा सहारा है…

अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी को किया याद, कहा- अब मेरी बहनें मेरा सहारा है…

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी से बेहद प्यार करते हैं। मोना शौरी का साल 2002 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। अर्जुन हर खास मौके पर अपनी दिवंगत मां के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर उन्हें याद करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर इंटरव्यू में भी मां मोना शौरी संग अपने रिश्ते के बारे में बताते रहते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ अपने स्पेशल रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि, वह शायद एक ऐसी व्यक्ति थीं, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह से समझा।  अर्जुन कपूर ने 'मेन्स हेल्थ' मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि, मेरी मां सिर्फ मेरी मां ही नहीं थीं। वह मेरी दोस्त भी थीं। मैं उन पर पूरा विश्वास करता था...
मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं आयुष्मान खुराना और ताहिरा

मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं आयुष्मान खुराना और ताहिरा

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप इस वक्त मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। शनिवार को ताहिरा कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी वाली तस्वीर शेयर की है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। ताहिरा कश्यप की यह बिकिनी वाली तस्वीर उनके पति आयुष्मान ने क्लिक की है। इस फोटो को शेयर करते हुए ताहिरा ने इसके कैप्शन में एक लंबी पोस्ट भी लिखी है। उन्होंने लिखा है, मैं कच्ची हूं, मैं हूं। मैं सभी साइजों और शेप्स में आती हूं…. मुझे अपने शरीर, मन और आत्मा की पूर्ण स्वीकृति है। आज मैं पीली हूं, नीले रंग के सभी रंगों से घिरी हुई हूं और मुझे लगता है कि मुझे मुझसे प्यार हो गया है। ताहिरा ने इस पोस्ट में बताया है कि यह फोटो आयुष्मान ने खींची है। उन्होंने यह भी लिखा कि आयुष्मान का कहना है कि यह फोटो मेरी सबसे अच्छी प्रोफाइल है। इस फोटो में ताहिरा पीले रंग की बिकिनी में नजर...
फिल्म गदर: तारा-सकीना के किरदार के लिए अमीषा-सनी देओल नहीं थे पहली पसंद

फिल्म गदर: तारा-सकीना के किरदार के लिए अमीषा-सनी देओल नहीं थे पहली पसंद

मनोरंजन
क्या आप जानते हैं कि फिल्म गदर में सनी देओल और अमीषा पटेल मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। इन दोनों कलाकारों की जगह मेकर्स ने पहले किसी और को अप्रोच किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था और सुपरहिट रही थी।  सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदरः एक प्रेम कथा साल 2001 में रिलीज हुई थी। अब सनी देओल ने ऐलान किया है कि ‘गदर’ की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। ‘गदर 2’ का मोशन पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे।...
शूजीत की सुस्त फिल्मों का कालचक्र पूरा

शूजीत की सुस्त फिल्मों का कालचक्र पूरा

मनोरंजन
सरदार उधमकलाकार विक्की कौशल , शॉन स्कॉट , स्टीफन होगन , अमोल पाराशर औरलेखक शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाहनिर्देशक शूजित सरकारनिर्माता रॉनी लाहिड़ी और शील कुमारओटीटी अमेजन प्राइम वीडियोबड़े परदे के लिए बननी शुरू हुई फिल्मों के सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की मजबूरी का एक कालचक्र फिल्म ‘सरदार उधम’ के प्राइम वीडियो पर रिलीज होने से पूरा हो रहा है। शूजीत निर्देशित फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ से ही ये सिलसिला शुरू हुआ और उम्मीद की जानी चाहिए कि उनकी ही फिल्म ‘सरदार उधम’ से ये चक्र पूरा हो जाए। एक चक्र शूजीत उस सिनेयात्रा का भी पूरा कर रहे हैं जो उन्होंने बतौर निर्देशक ‘पीकू’ की शानदार कामयाबी के बाद फिल्म ‘अक्टूबर’ से शुरू किया। ‘गुलाबो सिताबो’ के बाद ‘सरदार उधम’ को इस फिल्मत्रयी की आखिरी फिल्म माना जा सकता है। इन तीनों फिल्मों की बुनावट बिल्कुल एक जैसी है। बुनाई के फंदे भी तकरीबन एक जैसे ही हैं। अपने म...
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अधूरे म्यूजिक वीडियो का टाइटल हुआ ‘अधूरा’, जल्द होगा रिलीज सिडनाज का आखिरी गाना

शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के अधूरे म्यूजिक वीडियो का टाइटल हुआ ‘अधूरा’, जल्द होगा रिलीज सिडनाज का आखिरी गाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
2 सितम्बर को बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुकला के निधन की खबर उनके लाखों चाहने वालों के लिए बेहद चौंका देने वाली खबर थी। निधन के कुछ दिनों पहले तक सिद्धार्थ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए रियलिटी शोज में पहुंचे थे। सिद्धार्थ और उनकी लेडी लव शहनाज गिल एक डांस नंबर पर काम कर रहे थे जो सिद्धार्थ के निधन के बाद अधूरा रह गया था। लेकिन अब गाने के मेकर्स ने इसे टाइटल बदलकर रिलीज करने की तैयारी शुरू कर दी है। निधन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के साथ एक डांस नंबर की शूटिंग की थी जिसका टाइटल 'हैबिट' था। ये गाना गोवा की थीम पर शूट किया गया था, जहां से शूटिंग की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। सारेगामा म्यूजिक लेबल के गाने की शूटिंग लगभग पूरी हो गई थी, इसके बावजूद इसे जल्द पूरा कर रिलीज किया जाएगा। गाने को आर्को ने लिखा है जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।...
शाहरुख के बेटे आर्यन के मामले में चुप्पी साधे बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के कमाल आर खान, कंगना रनोट की तारीफ की

शाहरुख के बेटे आर्यन के मामले में चुप्पी साधे बॉलीवुड स्टार्स पर भड़के कमाल आर खान, कंगना रनोट की तारीफ की

मनोरंजन
ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उनकी फैमिली का सपोर्ट किया है। कमाल आर खान भी उनमें से एक हैं। हालांकि, इस मामले में कुछ लोग शाहरुख की फैमिली का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ भी बयान दे रहे हैं। वहीं अभी भी कई बड़े सिलेब्रिटीज ऐसे भी हैं, जो इस मामले में चुप हैं और आगे नहीं आ रहे हैं। अब हाल ही में कमाल खान ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर उन बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में कंगना रनोट की तारीफ भी की है। कमाल आर खान ने पोस्ट शेयर कर लिखा, "अगर बॉलीवुड एक फैमिली है, तो सभी बॉलीवुड वालों को आर्यन का साथ देना चाहिए था। लेकिन, ऋतिक रोशन के अलावा कोई बड़ा स्टार नहीं बोल रहा है। अजय, अक्की, वरुण, शाहिद, जूही, जावेद अख्तर, फरहान, ट्विंकल, काजोल लगभग सभी खामोश हैं। क्योंकि इस बॉलीवु...
कपिल ने शो में तापसी की लगातार स्पोर्ट्स फिल्में करने पर खीची टांग, बोले- एक्टिंग कोर्स किया या पीटी ऊषा का?

कपिल ने शो में तापसी की लगातार स्पोर्ट्स फिल्में करने पर खीची टांग, बोले- एक्टिंग कोर्स किया या पीटी ऊषा का?

मनोरंजन
तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। अब वह कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। टीवी चैनल ने सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो की क्लिप शेयर की है, इसमें शो के होस्ट कपिल ने अक्सर एथलीटों के रोल निभाने के लिए तापसी को चिढ़ाते हुए दिखा रहे हैं।...
यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 के सेट पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अश्विन वर्दे ने दी सफाई

यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 के सेट पर कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अश्विन वर्दे ने दी सफाई

मनोरंजन
साल 2012 की फिल्म ओह माय गॉड की सीक्वल फिल्म ओह माय गॉड 2 की शूटिंग मुंबई में चल रही थी, लेकिन सेट पर 7 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव होने के बाद शूटिंग रोक दी गई है। अब फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे ने इस मामले में सफाई पेश की है। प्रोड्यूसर की मानें तो उनका मुंबई का शेड्यूल पूरा हो चुका है, जिसके चलते शूटिंग रोकी गई है ना कि कोरोना के चलते। हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में अश्विन वर्दे ने कहा, जिन रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि 7 क्रू मेबर्स पॉजिटिव हैं वो गलत हैं। 10 दिन पहले सेट पर महज 3 क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव हो गए थे। उन्हें तुरंत ही क्वारैंटाइन कर दिया गया था। आज की तारीख में वो अच्छे से रिकवर कर रहे हैं। हम लगातार बीएमसी के संपर्क में हैं और लगातार उन्हें इन तीन लोगों की अपडेट दे रहे हैं।...
आर्यन की गिरफ्तारी को तनीषा मुखर्जी ने बताया शोषण, बोलीं- ‘एक बार सोचिए खुद के बच्चे के साथ ऐसा होता तो क्या करते?’

आर्यन की गिरफ्तारी को तनीषा मुखर्जी ने बताया शोषण, बोलीं- ‘एक बार सोचिए खुद के बच्चे के साथ ऐसा होता तो क्या करते?’

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे की जमानत याचिका पर फैसला लगातार टल रहा है। 8 अक्टूबर को मुंबई के किला कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी जिसके बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट में जमानत की अर्जी दी है। यहां 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई थी जो आज भी जारी रहेगी। इस बीच जहां सोशल मीडिया पर आर्यन को जमानत ना दिए जाने के लिए हैशटैग #NoBailOnlyJail ट्रेंड करवाया गया वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री के कुछ लोग आर्यन के सपोर्ट में उतरे हैं। अब इन सेलेब्स में तनीषा मुखर्जी का नाम भी शामिल हो चुका है। तनीषा ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में आर्यन की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए कहा है, 'मुझे जाहिर तौर पर लगता है कि आर्यन का केस, ये एक शोषण है। एक बच्चे को मीडिया ट्रायल में रखा गया है। ये असल पत्रकारिता नहीं है, इसे सिर्फ सनसनीखेज और बॉलीवुड को कोसना कहेंगे। दुर्भाग्य से लोग...
सनी देओल ने दिया ‘गदर 2′ का हिंट, सोशल मीडिया पर टीजर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,’द कथा कंटिन्यूज’

सनी देओल ने दिया ‘गदर 2′ का हिंट, सोशल मीडिया पर टीजर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा,’द कथा कंटिन्यूज’

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' के संकेत दे दिए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक अपकमिंग प्रोजेक्ट का टीजर पोस्टर जारी किया है जिसे 'गदर 2' का ही माना जा रहा है। इस पोस्टर पर केवल 2 लिखा हुआ है और इसकी टैग लाइन है...'द कथा कंटिन्यूज।