Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी फेम जीशान खान बोले-टी-शर्ट उतारने के लिए कहने के बाद मेरे पैरों को देखना चाहता था डायरेक्टर

बिग बॉस ओटीटी फेम जीशान खान बोले-टी-शर्ट उतारने के लिए कहने के बाद मेरे पैरों को देखना चाहता था डायरेक्टर

मनोरंजन
टीवी एक्टर जीशान खान, जिन्हें हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था, ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में बताया । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक बहुत अच्छे प्रोडक्शन हाउस के कास्टिंग डायरेक्टर ने मीटिंग के लिए बुलाया और कपड़े उतारने के लिए कहा। जीशान ने कहा कि यह घटना उनके दूसरे शो के बाद हुई थी।...
आर्यन खान के मामले में अब शेखर सुमन ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट

आर्यन खान के मामले में अब शेखर सुमन ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट

मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब हाल ही में शेखर सुमन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख और गौरी खान का सपोर्ट किया है। साथ ही शेखर ने पोस्ट में यह भी बताया है कि इकलौते शाहरुख खान ही थे जो उनके 11 साल के बेटे के निधन के बाद उनसे पर्सनली मिलने आए थे और उन्हें गले लगाया था। शेखर सुमन ने लिखा, "मेरा दिल शाहरुख और गौरी खान के लिए भर आया है। एक पिता होने के नाते मैं यह अच्छी तरह से समझ सकता हूं कि शाहरुख और गौरी इस वक्त किस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। चाहे कुछ भी हो, लेकिन किसी माता-पिता के लिए इस तरह के कष्ट और अग्नि परीक्षा से गुजरना इतना आसान नहीं होता है।"...
देवोलीना भट्टाचार्जी दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं असम

देवोलीना भट्टाचार्जी दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए पहुंचीं असम

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी फैमिली के साथ दुर्गा पूजा मनाने के लिए असम गईं हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अपनी पूजा की प्लॉनिंग का खुलासा किया और कहा कि इस साल हमें कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर इसे मनाना है। वो आगे कहती हैं "मैं यहां दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन के लिए अपने परिवार के साथ असम में हूं। यहां सेलिब्रेशन ज्यादातर आखिरी 4 दिनों में किए जाते हैं जिन्हें 'महा सप्तमी', 'महा अष्टमी', 'महा नवमी' और 'दशमी' कहा जाता है। यहां की नवरात्रि को दुर्गा पूजा कहा जाता है और यह पश्चिम बंगाल जैसे राज्य के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है।"...
अक्षय कुमार, आमिर खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक यह स्टार्स रहते हैं बॉलीवुड पार्टीज से कोसों दूर

अक्षय कुमार, आमिर खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक यह स्टार्स रहते हैं बॉलीवुड पार्टीज से कोसों दूर

मनोरंजन
बी-टाउन अपने ग्लैमरस स्टार्स और हाई-एंड पार्टियों के लिए जाना जाता है। जहां कई बॉलीवुड स्टार्स के जीवन में सोशलाइज और पार्टियों में शामिल होते हैं। वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी हैं जो इन पार्टियों से कोसों दूर रहते हैं। इनमें बी-टाउन से एक्शन स्टार अक्षय कुमार, आमिर खान से लेकर श्रद्धा कपूर तक हैं जो फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी पार्टियों में शामिल नहीं होते हैं।...
नागा चैतन्य से तलाक के बाद साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मेरे बारे में कहा गया कि मेरे कई अफेयर हैं, मैं बच्चा नहीं चाहती, मैंने कई अबॉर्शन कराए हैं’

नागा चैतन्य से तलाक के बाद साउथ एक्ट्रेस सामंथा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मेरे बारे में कहा गया कि मेरे कई अफेयर हैं, मैं बच्चा नहीं चाहती, मैंने कई अबॉर्शन कराए हैं’

मनोरंजन
नागा चैतन्य से तलाक के बाद साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में तलाक के कारणों पर लग रहे कयासों और कई तरह की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। सामंथा ने अपने फैन्स को धन्यवाद देते हुए नोट शेयर किया और लिखा, अपने पर्सनल क्राइसिस में आप सबका इमोशनल इंवेस्टमेंट देखकर मैं अभिभूत हूं। गलत अफवाहों और खबरों के बीच मुझ पर अपनी गहन सहानुभूति और चिंता दिखाने की वजह से मैं आप सबकी आभारी हूं। वे कहते हैं कि मेरे कई अफेयर्स हैं, मैं कभी बच्चे नहीं चाहती थीं, मैं मौका परस्त हूं और अब ये खबरें हैं कि मैंने कई अबॉर्शन करवाए।...
दिलीप कुमार के निधन के बाद एक्ट्रेस ने बयां किया अपने दिल का हाल, बोलीं- मैं उन सभी चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं

दिलीप कुमार के निधन के बाद एक्ट्रेस ने बयां किया अपने दिल का हाल, बोलीं- मैं उन सभी चाहने वालों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं

मनोरंजन
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार के निधन के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो के लिए यह बहुत कठिन समय रहा है। दिलीप कुमार उनकी पूरी दुनिया थे। हालांकि अब दिलीप कुमार के निधन के लगभग तीन महीने बाद सायरा बानो ने पहली बार एक इंटरव्यू में उनके पति के बारे में खुल कर बात की है। सायरा के बात करने की एक खास वजह यह भी है कि 3 दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को उनकी शादी की यह 56वीं सालगिरह है। सायरा ने बताया दिलीप कुमार को कोहिनूर रिपोर्ट्स की मानें तो सायरा ने एक लेटर के जरिए दिलीप साहब के बारे में बात की है। उन्होंने इस बारे में कहा, "11 अक्टूबर को मेरी और मेरे प्यारे कोहिनूर दिलीप साहब की 56वीं वेडिंग एनिवर्सरी होती।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन सभी चाहने वालों, फैमिली और दोस्तों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जो हमें इतना प्यार देते हैं। दिलीप साहब के साथ मेरी शादी अटूट बंधन के साथ की शुरुआत थी और अब चाह...
आर्यन खान के मामले में अब अभिषेक कपूर, जॉनी लीवर और सोनू सूद ने पोस्ट शेयर कर किया शाहरुख और गौरी का सपोर्ट

आर्यन खान के मामले में अब अभिषेक कपूर, जॉनी लीवर और सोनू सूद ने पोस्ट शेयर कर किया शाहरुख और गौरी का सपोर्ट

मनोरंजन
क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब हाल ही में फिल्ममेकर अभिषेक कपूर, जॉनी लीवर, सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शाहरुख खान और उनकी फैमिली का सपोर्ट किया है।
आर्यन खान के मामले पर तापसी पन्नू बोलीं-स्टार फैमिली से होने के कुछ फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं

आर्यन खान के मामले पर तापसी पन्नू बोलीं-स्टार फैमिली से होने के कुछ फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं

मनोरंजन
क्रूज पर ड्रग्स पार्टी के मामले में गिरफ्तार आर्यन खान जेल में हैं। किला कोर्ट से शुक्रवार को जमानत अर्जी खारिज होने के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे अब सेशन कोर्ट में जमानत की अपील करेंगे। खबरों के मुताबिक, आर्यन और अरबाज मर्चेंट ने NCB की पूछताछ के दौरान ड्रग्स लेने की बात कबूल की है। इस बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू का शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान के इस केस को लेकर रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि स्टार किड होने के कुछ फायदे हैं, तो नुकसान भी हैं।...
सलमान खान स्टारर ‘राधे’ त्रिपुरा के थिएटर पर फिर हुई रिलीज

सलमान खान स्टारर ‘राधे’ त्रिपुरा के थिएटर पर फिर हुई रिलीज

मनोरंजन
तब्बू और विशाल भारद्वाज अपनी अपकमिंग फिल्म 'खुफिया' के लिए फिर एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अली फजल भी लीड रोल में होंगे। अभिनेता ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर फिल्म में अपने लुक की एक फोटो शेयर की है। फोटोज में अली मूंछों वाले लुक में नजर आ रहे हैं। प्रिंटेड शर्ट पहने अली सेल्फी में मूंछें फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'मूंछों का साल आ गया!!! बहुत कुछ बताना है। #खुफिया किस्से।' रिपोर्ट्स के अनुसार 'खुफिया' एक रॉ ऑपरेटिव कृष्णा मेहरा की कहानी है, जिसे भारत के रक्षा रहस्यों को बेचने वाले का पता लगाने का काम सौंपा गया है। साथ ही, वह एक जासूस और प्रेमी के दोनों रूप में अपनी पहचान से भी जूझ रही हैं। यह फिल्म रियल इंसीडेंट और अमर भूषण के फेमस जासूसी नॉवेल 'एस्केप टू नोव्हेयर' पर बेस्ड है।फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद विशाल ने एक बयान में कहा, "खुफिया के साथ,...
आर्यन खान ड्रग्स केस:सुशांत सिंह राजपूत के फैमली लॉयर विकास सिंह बोले- आर्यन के साथ जो हो रहा है वह बहुत गलत है

आर्यन खान ड्रग्स केस:सुशांत सिंह राजपूत के फैमली लॉयर विकास सिंह बोले- आर्यन के साथ जो हो रहा है वह बहुत गलत है

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
आर्यन खान ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने स्टार किड का सपोर्ट किया और कहा कि इनवेस्टिगेशन में कई लूपहोल्स हैं। आर्यन के साथ जो हो रहा है, वह बहुत अनुचित है। विकास ने पिछले साल अदालत में सुशांत मामले का प्रतिनिधित्व किया था जिसमें रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक और अन्य भी शामिल थे। बता दें, शाहरुख ,गौरी खान और उनके परिवार का सपोर्ट करने के लिए ऋतिक रोशन, सलमान खान, फराह खान, रवीना टंडन और अन्य जैसे कई बड़े नाम सामने आए हैं। वहीं शाहरुख के फैन्स भी आर्यन को सपोर्ट करने के लिए मन्नत के बाहर जुटे हुए हैं।...