Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आर्यन खान ड्रग्स केस:एक्ट्रेस सोमी अली आर्यन के सपोर्ट में बोलीं- यहां कोई संत नहीं है, ड्रग्स को लीगल कर देना चाहिए

आर्यन खान ड्रग्स केस:एक्ट्रेस सोमी अली आर्यन के सपोर्ट में बोलीं- यहां कोई संत नहीं है, ड्रग्स को लीगल कर देना चाहिए

मनोरंजन
एक्ट्रेस सोमी अली ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का बचाव किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि ड्रग्स को वैध किया जाना चाहिए, मैंने भी 15 साल की उम्र में पॉट ट्राई किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज पर चल रही रेव पार्टी में ड्रग का भंडाफोड़ करने के बाद आर्यन और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया था।...
किरण खेर का जज्बा:ब्लड कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर महीनों बाद काम पर लौटीं

किरण खेर का जज्बा:ब्लड कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर महीनों बाद काम पर लौटीं

मनोरंजन
ब्लड कैंसर से जूझने के बीच किरण खेर कई महीनों बाद काम पर वापस लौट आई हैं। किरण चंडीगढ़ से सांसद हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए नए ऑक्सीजन प्लांट्स का इनॉगरेशन किया। किरण ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने PM केयर फंड के जरिए पूरे देश में ऑक्सीजन प्लांट्स का इनॉगरेशन किया। चंडीगढ़ को इसमें 4 प्लांट्स मिले। मुझे इनमें से दो प्लांट्स का वर्चुअली इनॉगरेशन करने का मौका मिला। किरण ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वह प्रिंटेड सूट पहनी नजर आ रही हैं और लैपटॉप के सामने बैठी हुई हैं।...
शहनाज गिल की सेट पर वापसी:सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार बाहर निकलीं शहनाज गिल

शहनाज गिल की सेट पर वापसी:सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार बाहर निकलीं शहनाज गिल

मनोरंजन
2 सितम्बर को हुई सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही उनकी लेडी लव शहनाज गिल सदमें से उभरने के लिए लोगों की नजरों से दूर हैं। शहनाज की फिल्म हौसला रख जल्द ही रिलीज होने वाली है, ऐसे में फिल्म का बचा हुआ शेड्यूल पूरा करने के लिए आखिरकार शहनाज शूटिंग पर पहुंच गई हैं। सिद्धार्थ की मौत के बाद पहली बार घर से निकलीं शहनाज को फैंस का खूब सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में हौसला रख फिल्म के लीड एक्टर ने अपनी को-स्टार सोनम बाजवा और शहनाज गिल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। ये फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो है जिसमें तीनों फिल्म के डायलॉग रीक्रिएटर करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज और सोनम, दिलजीत को पीटते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्टर और सिंगर लिखते हैं, मैंने इसे प्यार किया और इसने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरा, 15 अक्टूबर को।...
नागा चैतन्य से अलग होकर सामंथा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘समाज में महिला और पुरुषों के लिए दोहरे मापदंड हैं’

नागा चैतन्य से अलग होकर सामंथा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘समाज में महिला और पुरुषों के लिए दोहरे मापदंड हैं’

मनोरंजन
साउथ एक्टर नागा चैतन्य से अलग होने के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें उन्होंने महिला और पुरुष को लेकर दोहरे मापदंडों पर बात की है। सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, गुड मॉर्निंग, "महिलाओं से जुड़े कोई भी मुद्दे या मामले नैतिक रूप से संदिग्ध माने जाते हैं, लेकिन पुरुषों द्वारा किए गए कार्यों पर नैतिक रूप से भी कोई सवाल नहीं किया जाता है- तो इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं।...
सलमान खान ने ‘अंतिम’ के एडिशनल सीन्स की शूटिंग खत्म की

सलमान खान ने ‘अंतिम’ के एडिशनल सीन्स की शूटिंग खत्म की

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रूथ' को लेकर चर्चा में हैं। अब खबर आ रही है कि सलमान ने 'अंतिम' के एडिशनल सीन्स की शूटिंग खत्म कर ली है। इस सीन के लिए सलमान पिछले तीन दिन से मुंबई में शूट कर रहे थे। इस थ्रिलर फिल्म में सलमान के अलावा आयुष शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म को दशहरा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सूत्र ने बताया, "पोस्ट-प्रोडक्शन में फिल्म देखने के बाद, सलमान खान ने महसूस किया कि फिल्म में उनके कुछ और दृश्यों को जोड़ने की आवश्यकता है। साथ ही, अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, तो उन्होंने महसूस किया कि उनके प्रशंसकों को संतुष्ट करने के लिए उनकी भूमिका को थोड़ा बढ़ाना महत्वपूर्ण था, जो उनके लिए प्रमुख रूप से सिनेमाघरों में आएंगे।" सूत्रों के मुताबिक, इन एडिशनल सीन्स की शूटिंग सलमान ने मुंबई की लोकेशंस के अलावा पुलिस स्टेशन मे...
51 की हुईं गौरी खान

51 की हुईं गौरी खान

मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी, इंटीरियर डिजाइनर और प्रोड्यूसर गौरी खान आज पूरे 51 सालों की हो चुकी हैं। गौरी इन दिनों बेटे आर्यन खान का ड्रग केस में नाम फंसने के चलते सुर्खियों से घिरी हुई हैं, हालांकि उनके लिए विवादों से घिरना कोई नई बात नहीं हैं। 
आर्यन समेत सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर कल होगी सुनवाई

आर्यन समेत सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, जमानत पर कल होगी सुनवाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में मुंबई की मेट्रोपोलिटिन कोर्ट ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत सभी 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। NCB ने सुनवाई के दौरान सभी आरोपियों की 11 अक्टूबर तक कस्टडी मांगी थी, लेकिन अदालत ने कस्टडी देने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट से जमानत पर भी सुनवाई करने की अपील की। इसका ASG अनिल सिंह ने विरोध किया। कोर्ट ने भी जमानत पर आज सुनवाई करने से मना कर दिया। अब शुक्रवार सुबह 11 बजे जमानत पर सुनवाई होगी।...
आर्यन खान ड्रग केस:ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान को सपोर्ट तो भड़कीं कंगना रनोट

आर्यन खान ड्रग केस:ऋतिक रोशन ने किया आर्यन खान को सपोर्ट तो भड़कीं कंगना रनोट

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के सपोर्ट में आगे आए हैं। ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर आर्यन को इस मुश्किल समय से निकलने के लिए प्रेरणा दी है। ऋतिक की पोस्ट सामने आने के तुरंत बाद अब कंगना रनोट आर्यन ने आर्यन का सपोर्ट कर रहे सेलेब्स को फटकार लगाई है। कंगना ने अपनी सोशल मीडिया से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'अब सारे माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में आ रहे हैं। हम गलतियां करते हैं लेकिन हमें इन्हें गौरावान्वित नहीं करना चाहिए। मुझे यकीन है कि ये उसे एक नजरिया देगा और उसे उसके एक्शन के परिणाम का एहसास दिलाएगा। उम्मीद है कि ये उसे विकसित और बड़ा बना सकता है। ये सही है कि हमें किसी के बारे में गॉसिप नहीं करनी चाहिए जब वो परेशानी में हो लेकिन ये आपराधिक है कि हम उसे ये महसूस करवाएं कि जो उसने किया वो गलत नहीं था।'...
द कपिल शर्मा शो:सैफ अली खान ने खुद को बताया छोटा सा मकान मालिक

द कपिल शर्मा शो:सैफ अली खान ने खुद को बताया छोटा सा मकान मालिक

मनोरंजन
नवाब सैफ अली खान हाल ही में सोनी टीवी के द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म भूत पुलिस प्रमोट करने पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस भी मेहमान बनकर आई थीं। अब कपिल द्वारा शो का एक अनसेंसर्ड वीडियो जारी किया गया है जिसमें सैफ ने कई मजेदार खुलासे किए हैं। बातचीत के दौरान सैफ ने जैकलीन से पूछा कि हमने सुना है कि आप प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। इस पर जैकलीन ने कहा, 'जी हां, मैं किराए पर रहती हूं और वो बहुत खूबसूरत घर है।' ये बात सुनकर कपिल ने कहा कि प्रियंका का काम तो ठीक-ठाक चल रहा है फिर क्यों उन्होंने घर किराए पर दिया। बातचीत के दौरान सैफ ने अर्चना से कहा, 'घर किराए पर देना बहुत बड़ा सिरदर्द है। मैं भी छोटा सा मकान मालिक हूं। पुराने ख्यालात हैं, हमने फ्लैट में पैसे लगाए। तो हमने फ्लैट किराए पर दे दिया। तो फोन आने लगे कि एसी का ये है, यहां लीक हो रहा...
रेणुका शहाणे का जन्मदिन:पहली शादी टूटने के बाद आशुतोष राणा के करीब आई थीं रेणुका शहाणे

रेणुका शहाणे का जन्मदिन:पहली शादी टूटने के बाद आशुतोष राणा के करीब आई थीं रेणुका शहाणे

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर रेणुका शहाणे 7 अक्टूबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। रेणुका शहाणे ने बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा से शादी की है और आपको बता दें कि दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आशुतोष और रेणुका की पहली मुलाकात डायरेक्टर हंसल मेहता की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। इनकी मुलाकात सिंगर राजेश्वरी सचदेव ने कराई थी।...