Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

आनंद पंडित ने शेयर किए अमिताभ बच्चन से जुड़े कुछ किस्से

आनंद पंडित ने शेयर किए अमिताभ बच्चन से जुड़े कुछ किस्से

मनोरंजन
आज उनका जन्मदिन है जिसे लोग शंहशाह कहते हैं। वक्त की पाबंदगी और परफेक्शन को लेकर सदी के इस महानायक का कोई मुकाबला नहीं है। इसीलिए वह अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ होना इतना आसान नहीं है। उनके पड़ोसी, मित्र, उनकी फिल्म के प्रोडयूसर आनंद पंडित लंबे समय से उनके साथ हैं और उन्हें करीब से जानते हैं। पंडित के मुताबिक अमिताभ बच्चन के पास हर दफा बैठने के बाद इंसान कुछ न कुछ सीखकर ही आता है।...
व्यांका त्रिपाठी ने की अपने प्रोजेक्ट्स पर बात, बोलीं- मैं आने वाले ऑफर्स से संतुष्ट नहीं हूं..मुझे लगता है कि मेरे लिए और भी बहुत कुछ है जिसे मुझे तलाशने की जरूरत है

व्यांका त्रिपाठी ने की अपने प्रोजेक्ट्स पर बात, बोलीं- मैं आने वाले ऑफर्स से संतुष्ट नहीं हूं..मुझे लगता है कि मेरे लिए और भी बहुत कुछ है जिसे मुझे तलाशने की जरूरत है

मनोरंजन
ये हैं मोहब्बतें सहित अपने पॉपुलर टीवी शो में मजबूत महिला के किरदार निभाने के बाद, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक ऑब्जर्वेशन किया है। उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू में बात की। साथ ही उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। दिव्यांका को लगता है कि लोग अक्सर महिलाओं को उनकी पर्सनैलिटी से नहीं बल्कि उनके रूप के आधार पर आंकते हैं।...
पहले पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां ने कर ली क्या यश दासगुप्ता के साथ शादी

पहले पति निखिल जैन से अलग होने के बाद नुसरत जहां ने कर ली क्या यश दासगुप्ता के साथ शादी

मनोरंजन
बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने ये इशारा किया है कि वह यश दासगुप्ता के साथ शादी कर चुकी हैं। हाल ही में यश के जन्मदिन पर नुसरत ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें उन्होंने केक पर यश के लिए हस्बैंड और फादर जैसे शब्द लिखे हैं।
कियारा आडवाणी ने की हेमा मालिनी से तुलना किए जाने पर बात

कियारा आडवाणी ने की हेमा मालिनी से तुलना किए जाने पर बात

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल ऐश्वर्या सिंह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फैंस को ऐश्वर्या और कियारा में समानता पर यकीन नहीं हो रहा था। जब कियारा ने भी ऐश्वर्या की फोटोज देखीं तब वो हैरान थीं। एक तरफ ऐश्वर्या को कियारा की हमशक्ल कहा जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कियारा की हेमा मालिनी से भी तुलना की जाती है। इस बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बात की और कहा कि उनसे तुलना किया जाना बहुत अच्छा है, लेकिन मेरा अपना खुद का भी एक व्यक्तित्व है।...
एड-टेक कंपनी BYJU’S के विवाद के बीच शाहरुख के सपोर्ट में आए सेलेब्स

एड-टेक कंपनी BYJU’S के विवाद के बीच शाहरुख के सपोर्ट में आए सेलेब्स

मनोरंजन
आर्यन खान ड्रग्स केस में की गिरफ्तारी के बाद इंडस्ट्री के कई एक्ट्रर्स शाहरुख खान के सपोर्ट में खड़े हुए हैं। इस केस के बाद शाहरुख की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर भी इसका बहुत असर पड़ रहा है। हाल ही में लर्निंग ऐप BYJU'S ने अभी उनके सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है। एड-टेक कंपनी के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और टीवी के एक्टर्स ने कंपनी को खूब खरी खोटी सुनाई की है। शाहरुख के सपोर्ट में अली फजल, अंजना सुखानी और नकुल मेहता सहित कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।...
रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे पर जैकी भगनानी के साथ फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप

रकुल प्रीत सिंह ने अपने बर्थडे पर जैकी भगनानी के साथ फोटो शेयर कर ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पोस्ट से सभी को चौका दिया हैं। रकुल ने इस खास दिन पर प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। रकुल ने अपनी और जैकी की एक फोटो पोस्ट की है। उसने जैकी को अपने लिए इस साल उसका 'सबसे बड़ा गिफ्ट' बताया है।...
एक्स गर्लफ्रेंड समांथा के तलाक के बाद उन्हें धोखेबाज कहने पर सिध्दार्थ ने दी सफाई, बोले- ‘मैं सिर्फ अपनी जिंदगी के बारे में बात करता हूं’

एक्स गर्लफ्रेंड समांथा के तलाक के बाद उन्हें धोखेबाज कहने पर सिध्दार्थ ने दी सफाई, बोले- ‘मैं सिर्फ अपनी जिंदगी के बारे में बात करता हूं’

मनोरंजन
टॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल रहे नागा चैतन्य और समांथा अक्किनैनी ने हाल ही में तलाक की घोषणा की थी। तलाक की खबर सामने आने के ठीक बाद समांथा के एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने चीटर्स पर एक पोस्ट की थी। सिद्धार्थ की पोस्ट सामने आते ही हर किसी का मानना था कि उन्होंने ये अपनी एक्स गर्लफ्रेंड पर लिखा है। इस पर अब एक्टर ने सफाई दी है। सिद्धार्थ ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैंने स्कूल में अपने शिक्षकों से बस यही सीखा है कि धोखेबाज कभी फलते-फूलते नहीं हैं। आपका क्या है।'...
फ्लोरिना गोगोई बनी शो की विजेता

फ्लोरिना गोगोई बनी शो की विजेता

मनोरंजन
बच्चों का डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के ग्रैंड फिनाले में असम की 6 साल की फ्लोरिना गोगोई ने जीत हासिल की है। साथ ही फ्लोरिना को 15 लाख रुपए का चेक ईनाम के तौर पर मिला है और उनके ट्रेनर तुषार को भी 5 लाख रुपए का चेक दिया गया है। शो के सभी फाइनलिस्ट्स को भी एक-एक लाख रुपए दिए गए हैं। बता दें, शो में कर्नाटक के पृथ्वीराज को सेकंड रनर-अप और पंजाब के संचित चन्ना को थर्ड रनर-अप घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश की नीरजा तिवारी फोर्थ रनर-अप और दिल्ली की ईशा मिश्रा फिफ्थ रनर-अप हैं।...
​​​​​​​एटली की फिल्म के बाद शाहरुख खान की पठान की भी शूटिंग करेंगे बॉडी डबल

​​​​​​​एटली की फिल्म के बाद शाहरुख खान की पठान की भी शूटिंग करेंगे बॉडी डबल

मनोरंजन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों ड्रग केस में फंसने के बाद से ही पुलिस की हिरासत में हैं। बेटे के चलते शाहरुख खान ने भी अपने काम रोक दिए हैं। एक्टर को हाल ही में एटली की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करना था, हालांकि एक्टर की नामौजूदगी में अब उनके बॉडी डबल प्रशांत वाल्डे उनकी जगह पूरी कर रहे हैं। इसी बीच अब किंग खान के बॉडी डबल ने कहा है कि शाहरुख के कारण शूटिंग नहीं रोकी गई है, सब कुछ पहले के शेड्यूल के मुताबिक ही हो रहा है और आर्यन के केस से पहले भी वो इस फिल्म की शूटिंग करने वाले थे।...
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने किया पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा का जिक्र, शॉक हुईं शमिता शेट्टी

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने किया पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा का जिक्र, शॉक हुईं शमिता शेट्टी

मनोरंजन
टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस 15 का पहला वीकेंड का वार हुआ है। इस एपिसोड में सलमान खान ने हफ्ते भर का रिपोर्ट कार्ड सुनाते हुए झगड़ां करने वालों को फटकार लगाई थी। होस्ट सलमान ने प्रतीक सहजपाल पर सबसे ज्यादा वीकेंड का वार किया लेकिन जो बात सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली थी, वो ये कि सलमान ने शो में पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा का नाम लिया। ये सुनकर शमिता शेट्टी समेत सभी घरवाले हैरान थे। प्रतीक सहजपाल ने इस हफ्ते बाथरूम का लॉक तोड़ दिया है। जिस समय प्रतीक ने लॉक तोड़ा उस समय विधी पांड्या बाथरूम में थीं, जिससे पूरा घर उनके खिलाफ हो गया था। सलमान ने भी ये मुद्दा उठाते हुए प्रतीक को जोरदार फटकार लगाई। प्रतीक के अलावा सलमान ने निशांत भट्ट को भी उनका समर्थन करने पर आड़े हाथों लिया था।...