Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

खुलासा:डिनो मोरिया ने वेब सीरिज ‘द एम्पायर’ से किया अपना कमबैक, इंडस्ट्री से गायब रहने पर बोले- मुझे बहुत खराब ऑफर मिल रहे थे

खुलासा:डिनो मोरिया ने वेब सीरिज ‘द एम्पायर’ से किया अपना कमबैक, इंडस्ट्री से गायब रहने पर बोले- मुझे बहुत खराब ऑफर मिल रहे थे

मनोरंजन
एक्टर डिनो मोरिया ने वेब सीरिज 'द एम्पायर' से एक बार फिर अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों के सामने बिखेर दिया है। यह वेब शो काफी चर्चा में है,और ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। इस सीरिज की सफलता के बाद डिनो ने 2010 में आई फिल्म प्यार इम्पॉसिबल के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने के बारे में खुल कर बात करी है। क्यों उन्होने ऑफर्स को ठुकरा दिया? बहुत सारी इंसिक्योरिटीज के बीच उन्होने छोटे काम क्यों चुने? डिनो को खराब ऑफर्स मिल रहे थे 'प्यार इम्पॉसिबल' के बाद डिनो को लीड रोल में सात साल बाद मलयालम फिल्म 'सोलो' में देखने को मिला। पिछले साल से, उन्हें कई डिजिटल प्रोजेक्ट्स में देखा गया है, जिनमें मेंटलहुड, होस्टेज और तांडव शामिल हैं। उन्हें हाल ही में द एम्पायर में उन्हे विलेन के रूप में देखा गया था और उनके काम के लिए उन्हें बहुत प्रशंसा मिल रही है। फिल्मों से ब्रेक के बारे में बताते हुए डिनो कहते ...
इमोशनल पोस्ट:सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले-आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

इमोशनल पोस्ट:सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, बोले-आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे

Uncategorized, What's Hot, मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कैप्टन विक्रम बत्रा को बर्थ एनिवर्सरी पर याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 9 सितंबर को 'शेरशाह' का जन्मदिन होता है, इसलिए सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर कैप्टन विक्रम को याद किया है। इमोशनल पोस्ट किया शेयरएक्टर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट के साथ एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा, 'प्रिय शेरशाह, वह कहते हैं कि जो हमारे जीवन को इंसपायर करते हैं, वह हमारे दिलों में हमेशा रहते हैं। और कैप्टन विक्रम बत्रा, आपने अपने पराक्रम, ज्ञान, आकर्षण और आपके देश प्रेम से हमारे जीवन को बेहद प्रभावित किया है। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे... आपकी प्यार भरी याद में, जय हिंद।' विक्रम बत्रा का रोल हद करीब हैसिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी आखिरी फिल्म, 'शेरशाह' में कैप्टन विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें दर्शकों और क्रिटिक्स दो...
तारक मेहता का उल्टा चश्मा:’जेठालाल’ नहीं उनके बेटे ‘टप्पू’ से रियल लाइफ में ‘बबिता जी’ को हुआ प्यार? दोनों के बीच 9 साल का एज गैप

तारक मेहता का उल्टा चश्मा:’जेठालाल’ नहीं उनके बेटे ‘टप्पू’ से रियल लाइफ में ‘बबिता जी’ को हुआ प्यार? दोनों के बीच 9 साल का एज गैप

मनोरंजन
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहता है। अब इस बार शो में 'बबिता जी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपने अफेयर के चलते चर्चा में हैं। जी हां, इसमें भी चौंकाने वाली बात तो यह है कि मुनमुन दत्ता का अफेयर शो में ही 'टप्पू' का रोल करने वाले राज अनादकट से चल रहा है। राज 24 साल के हैं और मुनमुन दत्ता 33 साल की हैं। इस हिसाब से दोनों की उम्र में 9 साल का एज गैप है। 'तारक मेहता..' की पूरी टीम को है मुनमुन-राज के रिश्ते की जानकारीरिपोर्ट्स के मुताबिक, मुनमुन और राज प्यार में हैं और एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करना कभी नहीं भूलते। इन दोनों को सोशल मीडिया यूजर्स कई बार ट्रोल कर चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि मुनमुन और राज का परिवार भी इनके रिलेशन के बारे में जानता है। इतना ह...
बॉलीवुड में रेसिज्म:’काला’ दिखने की वजह से शुरुआती दिनों में मुझे नही मिलता था काम, स्टार देते थे ‘गोरा’ मेकअप करने की सलाह

बॉलीवुड में रेसिज्म:’काला’ दिखने की वजह से शुरुआती दिनों में मुझे नही मिलता था काम, स्टार देते थे ‘गोरा’ मेकअप करने की सलाह

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी, तब उन्हें उनके रंग के कारण बाहर कर दिया जाता था। जिन एक्टर्स के साथ उन्होंने कभी काम नहीं किया, वह भी उन्हें गोरा दिखने की सलाह देते थे। ईशा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। जानबूझकर मेरे रंग को छुपाया जाता था एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि, एक समय था जब मेकअप आर्टिस्ट जानबूझकर मेरे काले रंग को छिपाने की कोशिश करते थे और इसके कारण उन्हे उनके लुक्स के हिसाब से 'बोल्ड एक्ट्रेस' के रूप में टाइपकास्ट किया जाता था। आगे बात करते हुए कहती हैं कि, "मुझे याद है, जब मैं शुरू में आई थी, तो कुछ ऐसे एक्टर्स थे, जिनके साथ मैंने काम भी नहीं किया था...वह मुझे सलाह देते थे और कहते, तू अपना मेकअप थोड़ा काला करती है, गोरा किया कर।" उम्मींद है चीजें जल्द ही बदल जाएंगी ईशा कहती हैं कि, मैंने '...
कोर्ट केस:हिंदी मीडियम एक्ट्रेस सबा कमर के लिए पाकिस्तानी कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, ऐतिहासिक मस्जिद को अपवित्र करने का मामला

कोर्ट केस:हिंदी मीडियम एक्ट्रेस सबा कमर के लिए पाकिस्तानी कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, ऐतिहासिक मस्जिद को अपवित्र करने का मामला

मनोरंजन
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर जिन्होनें हिंदी मीडियम फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। लेकिन, सबा अब लीगली मुसीबत में फस गईं हैं। पाकिस्तान की एक लोकल अदालत ने उनके और एक साथी के खिलाफ लाहौर की ऐतिहासिक मस्जिद में डांस वीडियो शूट करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मस्जिद अपवित्र करने का मामला पिछले साल लाहौर पुलिस ने सबा कमर और बिलाल सईद के खिलाफ लाहौर के पुराने शहर में मस्जिद वजीर खान को अपवित्र करने के मामले में पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया था। FIR के अनुसार दोनों आर्टिस्ट ने डांस वीडियो बनाकर ऐतिहासिक मस्जिद की पवित्रता को भंग किया था। सबा के इस काम से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और काफी विवाद हुआ भी था। पवित्रता उल्लंघन के मामले में सरकार ने दो सीनियर ऑफिसर्स को भी बर्खास्त कर दिया था। सोशल मीडिया पर सबा को जान से मारने की धमकी भी द...
गणेश चतुर्थी:इस साल गणपति बप्पा के जश्न में फैमिली के साथ शामिल नहीं होंगे सलमान खान, ‘टाइगर 3’ का शूटिंग शेड्यूल है वजह

गणेश चतुर्थी:इस साल गणपति बप्पा के जश्न में फैमिली के साथ शामिल नहीं होंगे सलमान खान, ‘टाइगर 3’ का शूटिंग शेड्यूल है वजह

मनोरंजन
देश भर में गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का उत्‍सव 10 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी अपने-अपने घर में खास अंदाज में भगवान गणेश के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सलमान खान भी हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाते हैं। लेकिन, वे इस बार 'टाइगर 3' के शूटिंग शेड्यूल के कारण गणपति उत्सव के जश्न में अपनी फैमिली के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे। 'टाइगर 3' की शूटिंग ऑस्ट्रिया में कर रहे हैं सलमानदरअसल, सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग इन दिनों ऑस्ट्रिया में कर रहे हैं। जिसके कारण वे इस साल गणपति उत्सव में अपनी फैमिली के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार धूम धाम से मनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर साल की तरह इस साल भी...
बॉलीवुड ब्रीफ:सलमान खान की ‘अंतिम’ का गाना ‘विघ्नहर्ता’ आज होगा रिलीज, ‘शर्माजी की बेटी’ में दिव्या दत्ता ने माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस

बॉलीवुड ब्रीफ:सलमान खान की ‘अंतिम’ का गाना ‘विघ्नहर्ता’ आज होगा रिलीज, ‘शर्माजी की बेटी’ में दिव्या दत्ता ने माधुरी दीक्षित को किया रिप्लेस

मनोरंजन
एक्टर सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' के पहले गाने 'विघ्नहर्ता' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सलमान ने खुद सोशल मीडिया पर गाने का पहला टीजर वीडियो शेयर कर फैंस को दी है। उन्होंने टीजर के कैप्शन में लिखा, "बप्पा आ रहे हैं, 'विघ्नहर्ता' सॉन्ग 9 सितंबर (गुरुवार) को रिलीज होगा।" गाने के इस टीजर में सलमान एक सिख पुलिस वाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं, जबकि आयुष गणपति चतुर्थी के गाने की धुन पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। फेस्टिव सॉन्ग होने के कारण पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि यह गाना दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आएगा। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया गया था। अंतिम' महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी है। 'अंतिम' 2018 में रिलीज हुई मराठी फिल्म 'मुल्शी पैटर्न' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में सलमान और आयुष पहली बार बड़े पर...
नहीं रहीं अक्की की मां:मां से बेहद प्यार करते थे अक्षय कुमार, उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए लेकर गए थे कैसीनो

नहीं रहीं अक्की की मां:मां से बेहद प्यार करते थे अक्षय कुमार, उनकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए लेकर गए थे कैसीनो

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें 3 सितंबर को तबियत ख़राब होने के बाद मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जिसके बाद 8 सितंबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। मां के निधन से अक्षय को तगड़ा झटका लगा है। वह अपनी मां के साथ गहरी बॉन्डिंग शेयर करते थे। पिता हरि ओम भाटिया और मां अरुणा के साथ अक्षय। कई इंटरव्यूज में उन्होंने मां को अपनी मजबूती का स्तंभ कहा था। कई बार अक्षय ने मां के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। पिछले साल जनवरी में अक्की द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में अक्की अपनी मां की एक ख्वाहिश पूरी करते नजर आए थे। मां को ले गए थे कैसीनो दरअसल, अरुणा भाटिया लाइफ में एक बार कैसीनो जाना चाहती थीं और अक्षय ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया था। वह मां को उनके...
कार्तिक के पास फिल्मों का खजाना:कार्तिक आर्यन को ऑफर हुईं वासु भगनानी की एक- दो नहीं बल्कि तीन फिल्में, होल्ड पर है डील

कार्तिक के पास फिल्मों का खजाना:कार्तिक आर्यन को ऑफर हुईं वासु भगनानी की एक- दो नहीं बल्कि तीन फिल्में, होल्ड पर है डील

मनोरंजन
प्यार का पंचनामा फिल्म से फेम हासिल करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं जिसके चलते उन्हें लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। महज 10 दिनों में धमाका की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ दिनों पहले ही कार्तिक ने अपकमिंग फिल्म फ्रेडी की शूटिंग शुरू की है, जिसके साथ ही उन्हें तीन नई फिल्मों के ऑफर मिल गए हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रोड्यूसर वासू भगनानी ने कार्तिक को एक-दो नहीं बल्कि अपनी तीन फिल्मों का ऑफर किया है। फिलहाल कार्तिक ने इन तीनों फिल्मों की डील को साइन ना करते हुए होल्ड पर रखा हुआ है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि कार्तिक, रणबीर-शाहिद ग्रुप के सबसे यंग एक्टर हैं, जिस तरह से मेकर्स उन्हें देखते हैं। इसी साल की बात है जब करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर...
पति का बचाव:जावेद अख्तर के बचाव में उतरीं शाबाना आजमी, ट्रोलर्स को दी ‘चिल’ करने की सलाह; बोलीं-शशि थरूर अच्छे दोस्त हैं

पति का बचाव:जावेद अख्तर के बचाव में उतरीं शाबाना आजमी, ट्रोलर्स को दी ‘चिल’ करने की सलाह; बोलीं-शशि थरूर अच्छे दोस्त हैं

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी अपने पति और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर का एक बार फिर बचाव करती दिख रहीं हैं। जावेद ने हाल ही में कांग्रेस लीडर शशि थरूर पर सटायर किया था। जिसके बाद जावेद को जमकर ट्रोल करना शूरू कर दिया गया था। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अब शाबाना ने उन्हें चिल करने को कहा है। सोमवार को सासंद शशि ने एक प्रोग्राम में किशोर कुमार का गाया हुआ गाना एक 'अजनबी हसीना' को गाते हुए खुद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो देख जावेद ने शशि के हिंदी शब्दों के उच्चारण पर मजाक उड़ाया था। ट्रोलर्स को दिया जवाबशशि के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए शबाना ने ट्वीट किया, 'शशि! यह प्यारा है।" फिर एक फॉलो-अप पोस्ट में उन्होने लिखा, “ट्रोलर्स आप सब चिल करिए। शशि थरूर अच्छे दोस्त हैं और जावेद का कमेंट बस मजाक था!” कल्चर ईवनिंग में गाया गानाशशि ने खुद का वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ...