Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

फैन्स की चिंता:शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पोस्ट की फोटो, फैन्स ने कमेंट कर पूछा- ‘सना कैसी है?’

फैन्स की चिंता:शहनाज गिल के भाई शहबाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ पोस्ट की फोटो, फैन्स ने कमेंट कर पूछा- ‘सना कैसी है?’

मनोरंजन
शहनाज गिल के भाई, शहबाज ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की एक सीरीज साझा की है। बुधवार को, शहबाज ने अपनी और सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है। और मुझे पता है कि मैं आप जैसा कुछ बहुत बड़ा हासिल करूंगा मेरे भाई।" शहबाज ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर को भी बदल कर सिद्धार्थ की फोटो लगा दी है शहबाज ने इससे पहले एक पोस्ट में लिखा था, "आंखों से तू है दूर पर दिल के बहुत करीब है। अब भगवान की तरह सिद्धार्थ भाई तेरी पूजा करुंगा, अब ये ही मेरा नसीब है, शेर।" और उससे पहले सिद्धार्थ की एक सोलो फोटो शेयर करते हुए शहबाज ने लिखा था, "मुस्कुराते हुए दिल को कोई नहीं हिलाता।" यहां तक कि शहबाज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर को भी बदल कर अर्जेंटीना फुटबॉल जर्सी में सिद्धार्थ की फोटो लगा दी है। फैन्स ने दिया सना का साथ ...
मिस रानू मारिया:वायरल सेंसेशन रानू मंडल की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी इशिका डे, डायरेक्टर बोले-‘एक्टर्स को उनका रोल प्ले करना अपमानजनक लग रहा है’

मिस रानू मारिया:वायरल सेंसेशन रानू मंडल की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगी इशिका डे, डायरेक्टर बोले-‘एक्टर्स को उनका रोल प्ले करना अपमानजनक लग रहा है’

मनोरंजन
साल 2019 में एक वीडियो वायरल होने के बाद ही रानू मंडल रातों-रात स्टार बन गई थीं। वेस्ट बंगाल में दो वक्त की रोटी का संघर्ष कर रहीं रानू को उनकी मधुर आवाज से ऐसा फेम मिला कि उन्हें सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में बुलाया गया। यहां उन्हें हिमेश रेशमिया ने अपना गाना तेरी मेरी ऑफर किया। ये गाना खूब सुर्खियों में रहा, हालांकि रानू का स्टारडम ज्यादा नहीं चला और वो फिर लाइमलाइट से दूर हो गईं। अब रानू मंडल पर बायोपिक बनाने की तैयारी हो रही है, जिसे ऋषिकेश मंडल निर्देशित करेंगे। डायरेक्टर की मानें तो रानू की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तलाशना बेहद मुश्किल था, क्योंकि हर किसी को उनका रोल निभाने मे बेइज्जत महसस हो रही है। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में ऋषिकेश मंडल ने बताया है कि रानू कि फिल्म की कास्टिंग में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले ये रोल सुदिप्ता चक्रवर्...
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन:सिद्धार्थ की मौत के गम से उबरना शहनाज गिल के लिए हो रहा बेहद मुश्किल, ना कुछ खाती हैं, ना ठीक से सोती हैं और ना कुछ बोलती हैं

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन:सिद्धार्थ की मौत के गम से उबरना शहनाज गिल के लिए हो रहा बेहद मुश्किल, ना कुछ खाती हैं, ना ठीक से सोती हैं और ना कुछ बोलती हैं

मनोरंजन
टेलीविजन एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के गम से उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल के लिए उबरना मुश्किल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहनाज बेहद खराब कंडीशन में हैं। वो इतनी ज्यादा टूट चुकी हैं कि उन्हें इस सदमे से उबरने में काफी वक्त लगेगा। सूत्रों की मानें तो शहनाज ना ठीक से खा रही हैं और ना ही सो पा रही हैं। इसके अलावा वह किसी से बातचीत भी नहीं कर रही हैं। उन्हें इस हालत में अकेले नहीं छोड़ा जा सकता इसलिए सिद्धार्थ की मां उनका ख्याल रख रही हैं और उन्हें अकेले नहीं छोड़ रही हैं। शहनाज की गोद में सिर रखकर सोए थे सिद्धार्थ रिपोर्ट के अनुसार, 2 सितंबर की रात 1 बजकर 30 मिनट पर शहनाज गिल की गोद में सिर रखकर सो गए थे। जब सुबह 7 बजे शहनाज उठीं तो उन्होंने देखा कि सिड एक ही पॉजिशन में सो रहे हैं और उनके शरीर में कोई हरकत नहीं है। जब शहनाज ने उन्हें उठाने के कोशिश की तो वो नहीं ...
नहीं रहीं अक्षय कुमार की मां:77 साल की अरुणा भाटिया के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अजय देवगन, सलमान खान और कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

नहीं रहीं अक्षय कुमार की मां:77 साल की अरुणा भाटिया के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, अजय देवगन, सलमान खान और कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें पिछले दिनों खराब सेहत के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अक्षय ने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। अक्षय के ट्वीट के बाद कई सेलेब्स ने उनकी मां सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। अजय देवगन का ट्वीट। अजय देवगन: अजय ने लिखा, डियर अक्की, माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि। भगवान अरुणजी की आत्मा को शांति दे। सलमान खान: डियर अक्की, आपकी मां के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। भगवान उन्हें शांति दे। आप और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। नील नितिन मुकेश: आप और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं सर। पूजा भट्ट का ट्वीट। पूजा भट्ट: मेरी ओर से गहरी संवेदनाएं। भगवान आपको इस मुश्किल घड़ी से निकलने की शक्ति दे और आने वाले सालों में आप मजबू...
सिद्धार्थ शुक्ला डेथ केस:मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ का केस, फाउल प्ले ना मिलने पर डॉक्टर्स की सलाह पर बंद होगा केस

सिद्धार्थ शुक्ला डेथ केस:मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एक्सीडेंटल डेथ का केस, फाउल प्ले ना मिलने पर डॉक्टर्स की सलाह पर बंद होगा केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कई टीवी शोज, फिल्म और वेब सीरीज में नजर आ चुके बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितम्बर को मुंबई में हो गया है। एक्टर घर में बेसुध हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था, जिसके बाद कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ है। एक्टर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा था, हालांकि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर्स मौत की वजह नहीं समझ पाए। अब मुंबई पुलिस ने रविवार को सिद्धार्थ की मौत के मामले में ADR (एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट) दर्ज की है। डॉक्टर्स ने दी केस बंद करने की सलाह कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की मौत में फाउल प्ले होने से इनकार कर दिया है। उनके अनुसार सिद्धार्थ की मौत एक नेचरल डेथ है। एक्टर की मौत का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, हालांकि केमिकल एनालिसिस से ये भी साफ हो जाएगा। रिपोर्ट में हार्ट अटैक की बात कन...
न्यूली वेड्स:रिया कपूर पति करण बलूनी संग हनीमून के लिए हुईं रवाना, कैजुअल लुक में आईं नजर

न्यूली वेड्स:रिया कपूर पति करण बलूनी संग हनीमून के लिए हुईं रवाना, कैजुअल लुक में आईं नजर

मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंध गईं हैं। उन्होंने करण बलूनी से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है। शादी के कुछ दिनों बाद रिया और करण मुंबई से बाहर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि दोनों कथित तौर पर अपने हनीमून के लिए एक अननोन डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गए हैं। एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में नजर आए रिया और करण फोटोज और वीडियोज में दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। रिया ने इस दौरान ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर डेनिम शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक कलर के जूते पहने हुए थे। खुले बालों में बैग लिए रिया काफी अच्छी लग रही थीं। वहीं करण भी ऑलिव ग्रीन टी-शर्ट के ऊपर क्रीम कलर का जैकेट पहने हुए नजर आए। करण ने भी ब्लैक कलर की पैंट पहना हुआ था। 14 अगस्त को की थी...
सेलिब्रेटिंग चिंटू जी:नीतू कपूर ने मनाया दिवंगत पति ऋषि कपूर का जन्मदिन, एक्टर के कटआउट के साथ काटा पसंदीदा चीजों से बना खास केक

सेलिब्रेटिंग चिंटू जी:नीतू कपूर ने मनाया दिवंगत पति ऋषि कपूर का जन्मदिन, एक्टर के कटआउट के साथ काटा पसंदीदा चीजों से बना खास केक

मनोरंजन
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की 69वीं बर्थ एनिवर्सरी के खास मौके पर उनकी पत्नी नीतू सिंह ने 4 सितम्बर को अपने घर में एक खास पार्टी रखी थी। ऋषि कपूर की नामौजूदगी में नीतू ने उनके कटआउट के साथ कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास पार्टी में नीतू ने ऋषि की सभी पसंदीदा चीजों से बना हुआ केक डिजाइन करवाया है। नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शनिवार को हुए बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलक शेयर की हैं। इसमें सबसे ज्यादा खास था चिंटू जी का स्पेशल केक। इसमें उनकी पंसद को ध्यान में रखते हुए विस्की की बॉटल, मटन करी, ट्विटर लोगो, गिटार, ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी, नाग चंपा अगरबत्ती के बॉक्स को केक में बनवाया गया है। ऋषि कपूर के ना होने पर नीतू ने उनके कटआउट के साथ केक काटा और उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया। इस पार्टी में रूमी जाफरी, शत्रुघ्न सिन्हा, डेविड धवन, रणधी...
सिद्धार्थ शुक्ला डेथ:कुशल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया, सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स पर भड़कते हुए बोले- इसे तस्वीर क्लिक करवाने का अवसर मत समझिए

सिद्धार्थ शुक्ला डेथ:कुशल टंडन ने छोड़ा सोशल मीडिया, सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स पर भड़कते हुए बोले- इसे तस्वीर क्लिक करवाने का अवसर मत समझिए

मनोरंजन
3 सितम्बर को हुए सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थें, जिन्हें मीडिया ने कवर किया। अंतिम संस्कार के दौरान ओशिवारा श्मशान घाट में पैपराजी और मीडियाकर्मियों की काफी भीड़ थी, जिन्हें देखकर गौहर खान, राहुल वैद्य, अनुष्का शर्मा जैसे कई सेलेब्स काफी भड़क गए थे। हालांकि कुशल टंडन की मानें तो अंतिम संस्कार मे पहुंचे सेलेब्स इसे तस्वीरें क्लिक करवाने का अवसर समझ रहे थे। साथ ही अब कुशल ने सोशल मीडिया भी छोड़ दिया। शनिवार को टीवी एक्टर कुशल टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे छोड़ने की अनाउंसमेंट की है। एक्टर ने लिखा, इस तथाकथित सोशल मीडिया से जा रहा हूं। तब तक इंसान बनकर रहो, परिवार में भी और सोशल भी। हाल ही में कुशल ने जूम टीवी से बातचीत में सेलेब्स पर नाराजगी जताते हुए कहा, शर्म से सिर झुकाओ। जो चल रहा है उसे देखकर काफी नाराज हूं। अगर आप सच...
टीचर्स डे स्पेशल:ईशा देओल ने किया मां हेमा मालिनी को विश, लिखा- नॉलेज, एथिक्स और डिसिप्लिन मैंने आपसे सीखा है

टीचर्स डे स्पेशल:ईशा देओल ने किया मां हेमा मालिनी को विश, लिखा- नॉलेज, एथिक्स और डिसिप्लिन मैंने आपसे सीखा है

मनोरंजन
टीचर्स डे के मौके पर, एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां और अनुभवी स्टार हेमा मालिनी के लिए सोशल मीडिया पर एक स्पेशल नोट लिखा है। नोट के साथ, ईशा ने दो फोटोज भी पोस्ट की हैं। पहली फोटो ईशा के बचपन की है। उस खास फोटो में ईशा मां हेमा की गोद में बैठी हुई हैं। वहीं दूसरी फोटो में मां-बेटी की जोड़ी एक-दूसरे के साथ स्माइल शेयर करते हुए दिखाई दे रही है। ईशा ने किया मां को टीचर्स डे विश ईशा ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "एक छोटी डांसर के रूप में मेरे पहले कदम से लेकर जो आज मैं हूं एक मां के रूप में, यह सब आपकी वजह से है। नॉलेज, एथिक्स और डिसिप्लिन मैंने आपसे सीखा है, मेरे लिए आप हमेशा एक आशीर्वाद के रूप में हैं। मेरी मां, मेरी पहली टीचर।" ईशा की इस फोटो को फैन्स ने भी खूब पसंद किया, एक फैन ने फोटो में कमेंट करते हुए लिखा, "सुंदर पोस्ट"। वहीं दूसरे फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मां सबसे अच्छी ट...
टीचर्स डे पर विशेष:बॉलीवुड ने भी टीचर्स को सुपर से ऊपर बनाया, साउथ की ‘मास्‍टर’ ने इस साल मचाया तहलका

टीचर्स डे पर विशेष:बॉलीवुड ने भी टीचर्स को सुपर से ऊपर बनाया, साउथ की ‘मास्‍टर’ ने इस साल मचाया तहलका

मनोरंजन
मुंबई समाज निर्माण में टीचरों की भूमिका आदि काल से अहम रही है। बॉलीवुड में टीचरों के रोल से सितारों को खासी लोकप्रियता भी दशकों से मिलती रही है। वह चाहे 'चुपके चुपके', 'दिल्‍लगी', 'परिचय', 'इम्तिहान', 'प्रोफेसर' हो, या फिर हाल के बरसों में 'आरक्षण', 'मैं हूं ना', 'तारे जमीं पर', 'थ्री ईडियट्स', 'सुपर 30' और 'हिचकी' हो। इस साल तो साउथ की 'मास्‍टर' में प्रोफेसर बने विजय ने अलग रिकॉर्ड ही कायम किया। नेटफ्लि‍क्‍स की 'मनी हाईस्‍ट' का पांचवा सीजन टीचर्स डे से ठीक एक दिन पहले स्‍ट्रीम हुआ है और इसमें मेन विलेन को उसके साथी प्रोफेसर के नाम से पुकारते हैं। बहरहाल, टीचर की भूमिका निभा रहे हीरो हीरोइनों के लिहाज से बॉलीवुड को सबसे सफल फिल्‍में ऋतिक रोशन और रानी मुखर्जी ने दी हैं। रानी मुखर्जी 'हिचकी' में टीचर के रोल में थीं। उसके डायरेक्‍टर सिद्धार्थ पी मल्‍होत्रा ने कहा, "यह कहानी सच्‍ची घ...