‘बेलबॉटम’ के बाद अब ‘मिशन सिंड्रेला’ के लिए एक बार फिर इंग्लैंड पहुंचे अक्षय कुमार, 20 अगस्त के बाद शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस हफ्ते 'बेलबॉटम' रिलीज हो रही है। अक्षय साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। दोनों फिल्मों के डायरेक्टर रंजीत तिवारी ही हैं। उनकी टीम ने बताया कि एक में अक्षय रॉ एजेंट हैं, तो दूसरे में मनाली पुलिस थाना इंचार्ज। 'बेलबॉटम' में जहां अक्षय कुमार का दिमागी एक्शन है, तो वहीं 'मिशन सिंड्रेला' में उनका चिर परिचित एंटी ग्रैविटी यानी हवा हवाई एक्शन है। 'मिशन सिंड्रेला' की शूटिंग 25 अगस्त से शुरू होगी, पर अक्षय इंग्लैंड पहले से इसलिए पहुंच गए हैं, क्योंकि शूट से पहले वे छह दिन तक क्वारैंटाइन रहेंगे। अक्षय इंग्लैंड में ही 'बेलबॉटम' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी करवाएंगे। फिर 20 अगस्त के बाद से वे 'मिशन सिंड्रेला' की शूटिंग में जुटेंगे। अक्षय से पहले डायरेक्टर अपनी टीम के साथ वहां पहले ही पहुंच गए थे। प...








