मेहंदी सेरेमनी के बाद दुल्हनिया दिशा परमार के लिए राहुल ने लिखा- लेने तुझे ओ गोरी आ गए हैं तेरे सजना
16 जुलाई को बिग बॉस फेम सिंगर राहुल वैद्य, दिशा परमार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के रिचुअल्स शुरू हो चुके हैं। बुधवार को मेहंदी सेरेमनी के बाद राहुल और दिशा मीडिया के सामने भी आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी मेहंदी के इनसाइड वीडियो और फोटो वायरल हो गए।
सभी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर शादी करेंगे राहुल-दिशाहाल ही में, दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान, राहुल ने कहा था, "घर पर डांस और मेहंदी की तैयारी शुरू हो चुकी है। हम हिंदू रीति-रिवाज में शादी कर रहे हैं और शादी के बाद एक गुरबानी शबद भी गाएंगे। हम वैदिक विधि से फेरे लेंगे। शादी में बहुत कम लोग होंगे। हालांकि, हमने कोशिश की है कि अलग-अलग फंक्शन में अलग-अलग लोगों को बुलाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो सकें। हमने अलग-अलग हाल बुक किए हैं। हम सभी प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर शादी करेंगे।"
ऐसे हुई थी पहली बार ब...








