Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

कार्तिक आर्यन स्टारर अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक का टाइटल होगा शहजादा, कृति सेनन रहेंगी फीमेल लीड

कार्तिक आर्यन स्टारर अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक का टाइटल होगा शहजादा, कृति सेनन रहेंगी फीमेल लीड

मनोरंजन
साल 1972 में रिलीज हुई राजेश खन्ना, राखी गुलजार स्टारर फिल्म शहजादा के बाद जल्द ही बॉलीवुड में एक और शहजादा फिल्म बन रही है। जी, हां कार्तिक आर्यन जल्द ही अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर साउथ की हिट फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं जिसका टाइटल के लिए शहजादा नाम फाइनल कर दिया गया है। ढिशूम फिल्म के बाद वरुण धवन के बड़े भाई रोहित धवन अपकमिंग फिल्म शहजादा को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने अला वैकुंठपुरमलो के रीमेक के राइट्स के लिए मेकर्स ने 9 करोड़ रुपए चुकाए हैं। खबरों की मानें तो ऑरिजिनल फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। लीड रोल में नजर आएंगी कृति सेनन साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म लुका छुपी के बाद फिर एक बार बड़े पर्दे पर फिल्म शहजादा के जरिए कार्तिक आर्यन...
जावेद- सलीम की राइटर जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान के साथ नजर आएंगे फरहान अख्तर, बोले- ‘ये फिल्म सबसे स्पेशल होने वाली है’

जावेद- सलीम की राइटर जोड़ी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री में सलमान खान के साथ नजर आएंगे फरहान अख्तर, बोले- ‘ये फिल्म सबसे स्पेशल होने वाली है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म तूफान में नजर आने वाले फरहान अख्तर के हाथ अब एक और बेहतरीन प्रोजेक्ट लग गया है। इस प्रोजेक्ट में फरहान पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि एक्टर का अपकमिंग प्रोजेक्ट एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है जिसे फरहान और सलमान के पिता जावेद खान और सलीम खान की हिट राइटर जोड़ी पर बनाया जा रहा है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने एक साथ मिलकर शोले, जंजीर, दीवार, शक्ति, त्रिशूल और डॉन जैसी फिल्मों के लिए राइटिंग की है जिनका सफर अब डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा। सलमान खान के साथ काम करने पर एक्साइटेड हैं फरहान ये पहली बार है जब फरहान, सलमान खान के साथ नजर आएंगे। इस पर एक्टर ने पिंकविला से बातचीत में कहा, मैं और सलमान पहले भी साथ काम करने वाले थे लेकिन दुर्भाग्य से बात नहीं बन पाई थी। अब हमने दोबारा ...
मलयालम एक्टर सबुमोन अब्दुस्समद ने ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया, पूछा- क्या ट्रांसवुमन वाकई महिला है?

मलयालम एक्टर सबुमोन अब्दुस्समद ने ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाया, पूछा- क्या ट्रांसवुमन वाकई महिला है?

मनोरंजन
2021 में ऑस्कर की रेस में शामिल फिल्म जल्लीकट्टू के एक्टर मुश्किल में पड़ गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ट्रांसफोबिक डिस्कशन किया है यानी ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ ग्रुप में चर्चा की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलयाली एक्टर सबुमोन अब्दुस्समद शुक्रवार रात कोच्चि के क्लब हाउस पर पर ये डिस्कशन रखा। इसमें उनका सवाल था कि क्या ट्रांसवुमन भी वाकई महिला होती हैं? शिकायत दर्ज कराएगी ट्रांसजेंडर कम्युनिटीमलयाली बिग बॉस सीजन 1 विनर रह चुके अब्दुस्समद के इस डिस्कशन में करीब 300 लोग मौजूद थे। इनमें कुछ महिलाएं और 15 ट्रांसजेंडर्स भी मौजूद थे। इस दौरान जब अब्दुस्समद ने ट्रांसजेंडर्स के खिलाफ कमेंट किया तो केरल की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी नाराज हो गई। जल्द ही उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। ट्रांसजेंडर्स ने लगाया नीचा दिखाने का आरोपट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट शीतल श्याम, जो ...
शादी के दो महीने के अंदर ही एवलिन शर्मा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बोलीं- ‘इससे बेहतर तोहफा कुछ नहीं हो सकता’

शादी के दो महीने के अंदर ही एवलिन शर्मा ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, बोलीं- ‘इससे बेहतर तोहफा कुछ नहीं हो सकता’

मनोरंजन
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ये जवानी है दीवानी फेम एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने 15 मई 2021 में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इंडियन के डेंटल सर्जन तुषार भिंडी से शादी कर ली है। अब शादी के दो महीने के अंदर ही एवलिन ने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी कन्फर्म कर दी है। एक्ट्रेस 12 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाती हैं, ऐसे में ये उनके लिए सबसे बेहतरीन तोहफा है। एवलिन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मनोकनी पहने हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा हैं। बैबी बंप होल्ड करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, तुम्हें अपनी बाहों में लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। प्रेग्नेंसी कन्फर्म करते हुए एवलिन शर्मा ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, हम बेहद खुश हैं। मेरे बर्थडे के लिए ये सबसे बेहतरीन तोहफा है। हम भविष्य के हर पल के लिए तैयार हैं। हम आशा करते हैं कि हम दुनियाभर के अप...
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने किया खुलासा- अपनी बहू को लाड़ में बिगाड़ देंगी लेकिन उसे रानी की तरह रखेंगी नीतू

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने किया खुलासा- अपनी बहू को लाड़ में बिगाड़ देंगी लेकिन उसे रानी की तरह रखेंगी नीतू

मनोरंजन
अगर कोरोना नहीं आता तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अब तक शादी हो चुकी होती। यह बात खुद रणबीर ने एक इंटरव्यू में कही थी। अब, रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने खुलासा किया है कि उनकी मां नीतू कपूर अपनी बहू को रानी की तरह रखेंगी और वे खुद भी एक बेहतरीन सास साबित होंगी। नीतू बहू को बिगाड़ देंगी-रिद्धिमारिद्धिमा का कहना है कि नीतू खुद एक सुपर चिल्ड पर्सनैलिटी हैं, वह एक दखल देने वाली सास नहीं होंगी और निश्चित रूप से अपनी बहू और रणबीर को उनकी जगह देंगी, क्योंकि वह खुद को महत्व देती हैं। लेकिन रिद्धिमा ने यह भी कहा कि नीतू अपनी बहू को प्यार और केयर से बिगाड़ देंगी। क्योंकि वह उनको पूरा स्पेस देंगी यानि किसी रानी की तरह रखना पसंद करेंगी। आलिया को बहुत पसंद करती हैं नीतू ​​​​​​​आलिया भट्ट और नीतू कपूर बहुत करीबी रिश्ता शेयर करती हैं। कपूर फैमिली के हर फंक्शन में आलिया की मौजूदगी होती है। वे दोनो...
शो की कंट्रोवर्सी पर अब राहुल वैद्य ने दिया रिएक्शन, बोले- मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना बड़ा हंगामा क्यों कर रहे हैं

शो की कंट्रोवर्सी पर अब राहुल वैद्य ने दिया रिएक्शन, बोले- मुझे नहीं पता कि लोग इसके बारे में इतना बड़ा हंगामा क्यों कर रहे हैं

मनोरंजन
सिंगर राहुल वैद्य, जो 'इंडियन आइडल' के पहले सीजन में एक कंटेस्टेंट थे, ने 'इंडियन आइडल 12' की कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शो में अब क्या होता है, इसके बारे में नहीं पता है, फिर भी उन्हें शो की कंट्रोवर्सी में 'बड़ी बात' नहीं दिखती है। उन्होंने शो में रोमांटिक एंगल के क्रिटिसिजम पर भी रिएक्ट किया और कहा कि यह 'सिर्फ एंटरटेंमेंट के लिए' था। राहुल ने कहा शो को एंटरटेनमेंट के नजरिए से बनाया जाता है राहुल ने कहा, "मैंने कहीं पढ़ा था कि गेस्ट्स में से एक ने कमेंट किया था कि उन्हें कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा गया था। मुझे लगता है कि शो में सभी अच्छे सिंगर्स हैं। उनके टैलेंट को कोई नकार नहीं रहा है। आखिरकार दिन के आखिर में क्या होता है कि शो को एंटरटेनमेंट के नजरिए से बनाया जाता है। यह शो लोगों को सिंगर्स को सुनाने के लिए बनाया जाता है, ले...
नाबालिग से रेप के केस में जमानत के बाद पहली बार नजर आए पर्ल वी पुरी, अनाथालय में मनाया अपना बर्थडे

नाबालिग से रेप के केस में जमानत के बाद पहली बार नजर आए पर्ल वी पुरी, अनाथालय में मनाया अपना बर्थडे

मनोरंजन
पर्ल वी पुरी का शनिवार को जन्मदिन था। लेकिन उन्होंने इसे बेहद सादगी से मनाया। पिछले महीने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद वे जमानत पर रिहा किए गए हैं। उन्हें मुंबई अंधेरी के एक अनाथालय सेंट कैथरीन होम में देखा गया। पैपराजी को देखकर पर्ल ने अपना मास्क हटा दिया और फोटोग्राफरों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। जून में हुई थी गिरफ़्तारी, 11 दिन तक जेल में रहेपर्ल वी पुरी को जून में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। उन पर वसई में एक टीवी शो के सेट पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया था, जहां वे अक्टूबर 2019 में उस लड़की की मां के साथ शूटिंग कर रहे थे।हालांकि पर्ल के सपोर्ट में दिव्या खोसला कुमार और अनीता हंसनंदानी ने लगातार अपनी आवाज़ बुलंद राखी। पर्ल ने लिखी थी मन की बातजमानत के बाद पर्ल ने अपना पक्ष शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सह...
‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक-सैफ फाइनल, वरुण धवन की ‘भेड़िया’ की शूटिंग खत्म और ‘टाइगर 3’ में सलमान को टक्‍कर देने के लिए तैयार इमरान हाशमी

‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक-सैफ फाइनल, वरुण धवन की ‘भेड़िया’ की शूटिंग खत्म और ‘टाइगर 3’ में सलमान को टक्‍कर देने के लिए तैयार इमरान हाशमी

मनोरंजन
तमिल सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है। अब फिल्म के हिंदी रीमेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मेकर्स ने 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक के लिए ऋतिक रोशन और सैफ अली खान को फाइनल कर लिया है। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक के लिए मेकर्स ने ऋतिक और सैफ के नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि हिंदी रीमेक का निर्देशन भी तमिल 'विक्रम वेधा' के डायरेक्टर पुष्कर-गायत्री ही करेंगे। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कर दी जाएगी और इसे 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सैफ अली खान तमिल स्टार आर माधवन का किरदार निभाते दिखेंगे। जबकि ऋतिक रोशन एक्टर विजय सेतुपति के किरदार को निभाते दिखेंगे। फिल्म को पुष्...
टाइगर- दिशा के रिलेशन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिया हिंट, बोलीं- ‘खुशी मिलती ये देखकर कि भाई के पास कोई है’

टाइगर- दिशा के रिलेशन पर बहन कृष्णा श्रॉफ ने दिया हिंट, बोलीं- ‘खुशी मिलती ये देखकर कि भाई के पास कोई है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के रूमर्ड कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रहते हैं। दोनों अक्सर साथ समय बिताते और घूमते हुए स्पॉट किए जाते हैं। अब दोनों के रिश्ते पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने हिंट दिया है। टाइगर और दिशा के रिश्ते पर बात करते हुए कृष्णा ने टाइम्स नाऊ से कहा, जब भी हम साथ समय बिताते हैं तो हंसी और मजाक ही होता है। कभी हमारे बीच कोई सीरियस या डल मूमेंट नहीं होता। मुझे लगता है ये बहुत कूल है, मुझे खुशी मिलती है ये देखकर कि मेरे भाई के पास कोई है- एक दोस्त, बेस्ट फ्रेंड, क्लोज फ्रेंड या जो भी वो इस रिश्ते को नाम देना चाहें। आगे कृष्णा बताती हैं, किसी के साथ उसे खुश देखना मुझे बहुत अच्छा लगता है क्योंकि उनकी इंडस्ट्री में ये बेहद कम होता है। जब तक वो खुश है, मैं भी खुश हूं। वो दोनों हमेशा साथ में हंसते रहते हैं। हम साथ...
सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कंगना रनोट की कॉपी ‘छोटी कंगना’ उर्फ नुपुर, एक्ट्रेस बोलीं- ‘तू पढ़ाई भी करती है या यही सब?’

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कंगना रनोट की कॉपी ‘छोटी कंगना’ उर्फ नुपुर, एक्ट्रेस बोलीं- ‘तू पढ़ाई भी करती है या यही सब?’

मनोरंजन
सोशल मीडिया पर इन दिनों कंगना रनोट को कॉपी करने वालीं नुपुर पुरी तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें छोटी कंगना के नाम से पहचाना जा रहा है। नुपुर पुरी कर्ली बालों और नाक-नक्शे से काफी हद तक कंगना रनोट से मिलती हैं और अक्सर उन्हीं की तरह तैयार होकर तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती हैं। नुपुर की इन तस्वीरों पर अब कंगना की भी नजर पड़ चुकी हैं जिन पर अब एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है। कंगना रनोट ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से छोटी कंगना उर्फ नुपुर पुरी की एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ऐ छोटी, तू पढ़ाई भी करती है या सारा दिन यही सब'? शेयर की गई तस्वीर में नुपुर हूबहू कंगना की तरह कपड़े पहने पोज करती नजर आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया की वायरल सेंसेशन नुपुर एक्ट्रेस कंगना रनोट की फैन हैं और महज 9 साल की हैं। हाल ही में कंगना चंडीगढ़ गई हुई थीं जहां नुपुर ने भी उनसे मुलाकात की...