Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी पर FIR दर्ज

गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम जीशान कादरी पर FIR दर्ज

मनोरंजन
बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर और स्क्रीनराइटर जीशान कादरी मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल जीशान के खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज हुआ है। जीशान पर शालिनी चौधरी नाम की एक महिला ने 26 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शालिनी का आरोप है कि जीशान ने धोखे से उनकी कार चोरी की और फिर उसे बेच दिया।...
लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद ले सकते हैं फिल्मों से ब्रेक

लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के बाद ले सकते हैं फिल्मों से ब्रेक

मनोरंजन
लाल सिंह चड्ढा के खराब हाल का असर आमिर की आने वाली फिल्मों पर पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर कुछ दिनों के लिए फिल्म से ब्रेक लेगें। दरअसल लाल सिंह चड्ढा के खराब हाल के बाद अब आमिर की अगली फिल्म मोगुल को टाल दिया गया है, ऐसे में एक्टर की अगली फिल्म कब आएगी इसका कोई अता-पता नहीं है। आमिर मोगुल पर करने वाले थे काममीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर मोगुल पर काम करने वाले थे, लेकिन माना जा रहा है कि आमिर के खिलाफ हेट और गुस्सा देखते हुए टी-सीरीज के चीफ प्रोड्यूसर ने फिल्म के काम पर अनिश्चित समय का ब्रेक लगा दिया है। मेकर्स नहीं लगाना चाहते हैं पैसामीडिया रिपोर्ट्स मानें तो लाल सिंह चड्ढा के बाद मेकर्स अभी इस फिल्म पर पैसा नहीं लगाना चाहते हैं। मेकर्स को डर है कि फिल्म का हाल कहीं लाल सिंह चड्ढा जैसा ही न हो, ऐसे में मकर्स आमिर के साथ काम करने से कतरा रहे ह...
15 दिन बाद राजू श्रीवास्तव को आया होश

15 दिन बाद राजू श्रीवास्तव को आया होश

मनोरंजन
बीते 15 दिनों से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर हर कोई टेंशन में था। इसी बीच उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कॉमेडियन को आज होश आ गया है। राजू के होश में आने पर उनके खास दोस्त सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी हैं। वीडियो में सुनील ने बताया की, 'गुड न्यूज राजू श्रीवास्तव को होश आ गए, मैं कहता था कि चमत्कार होगा, परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता, उनके परिवार को निराश नहीं कर सकता है, सारे परिवार को, सारे दोस्त यारों को, पूरे संसार को जिस-जिसने दुआएं कि सबको प्यार'। वो आगे कहते हैं कि राजू भाई आप जियो हजारों साल यही दुआ है। ये कहते हुए सुनील काफी खुश नजर आ रहे हैं।...
एसएस राजामौली ने की ब्रह्मास्त्र की तारीफ

एसएस राजामौली ने की ब्रह्मास्त्र की तारीफ

मनोरंजन
एसएस राजामौली ने हाल ही में अयान मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ की है। राजामौली ने कहा कि अयान ने फिल्म के जरिए एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिसे बनाना बिलकुल भी आसान नहीं था और जिसे हमने आज से पहले कभी नहीं देखा है। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म में अयान ने दिखाया है कि सारे अस्त्रों से ऊपर और ताकतवर प्यार होता है। 'ब्रह्मास्त्र' को बनाना आसान नहीं थाब्रह्मास्त्र के प्री-रिलीज प्रमोशनल इवेंट में एसएस राजामौली ने कहा, "अयान ने ऐसी शक्ति को क्रिएट किया है, जिसके कुछ दायरे भी हैं। उन्होंने एक बड़ा विलेन बनाने और बुराई पर जीत के लिए अच्छाई के स्ट्रगल के लिए भी स्कोप दिया है। यह कोई आसान काम नहीं है। यह कोई परियों की कहानी नहीं है, बल्कि कहानी बताने का एक कॉमर्शियल तरीका है।" प्यार सबसे ज्यादा ताकतवर होता है- राजामौलीराजामौली ने आगे कहा, "फिल्म में दिखाया गया है कि प्यार सार...
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण कोक स्टूडियो सिंगर हुए बेघर

पाकिस्तान में बाढ़ के कारण कोक स्टूडियो सिंगर हुए बेघर

मनोरंजन
पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर वहाब अली बुगती इस वक्त मुश्किलों से जूझ रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ आ गई है, जिसकी वजह से सिंगर बेघर हो गए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वहाब की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ खराब स्थिति में नजर आ रहे हैं। ये देखने के बाद सिंगर के फैंस सोशल मीडिया पर लोगों से उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं। वहाब ने कोक स्टूडियो पर फेमस सॉन्ग 'काना यारी' गा कर फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है।...
अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप:सुब्रमण्यम स्वामी बोले- खिलाड़ी पर केस करेंगे; देश से निकालने की मांग भी करेंगे

अक्षय कुमार पर राम सेतु की छवि बिगाड़ने का आरोप:सुब्रमण्यम स्वामी बोले- खिलाड़ी पर केस करेंगे; देश से निकालने की मांग भी करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली. अक्षय कुमार उनकी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही है। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं।भाजपा नेता स्वामी ने पहले ट्वीट में लिखा, 'मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।'पोस्टर को लेकर भी ट्रोल हुए थे अक्षयराम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमा...
भाभीजी घर पर हैं के मलखान का निधन

भाभीजी घर पर हैं के मलखान का निधन

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, मनोरंजन
मुंबई, 23 जुलाई (वार्ता). प्रसिद्ध टीवी सीरियल भाभीजी घर पर हैं में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।सूत्रों के अनुसार 41 वर्षीय दीपेश अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए बेहोश हो गये, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।भाभीजी घर पर है टीम ने शुक्रवार को बयान जारी कर दीपेश को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।बयान में कहा गया, हमारे प्यारे दीपेश भान के आकस्मिक निधन से गहरा दुख और सदमा पहुंचा है। दीपेश भाभीजी घर पर हैं, के सबसे समर्पित अभिनेताओं में से एक और हमारे परिवार की तरह थे। वह सभी को बहुत याद आएंगे। उनके परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति दे।दीपेश, भाभीजी घर पर हैं, के अलावा एफआईआर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और मे आ...
छोटे बजट की ‘मेजर’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका

छोटे बजट की ‘मेजर’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका

मनोरंजन
मुंबई बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार को ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘विक्रम’ के साथ फिल्म ‘मेजर‘ रिलीज हुई। यह फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की बायोपिक है जो कि 26/11 मुंबई हमले में शहीद हो गई थे। पर्दे पर संदीप उन्नीकृष्णन का रोल अभिनेता अदिवी सेष ने निभाया है। फिल्म को तेलुगू के साथ हिंदी और मलयालम में रिलीज किया गया है। 'मेजर' एक छोटे बजट की फिल्म है जबकि इसके साथ रिलीज हुई 'विक्रम' और 'सम्राट पृथ्वीराज' भारी भरकम बजट में बनी है। समीक्षकों ने 'मेजर' को सराहा है और कलेक्शन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ किया है। कितना रहा कलेक्शन 'मेजर' ने शानदार ओपनिंग ली है और वर्ल्डवाइड 13.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि हिंदी वर्जन में इसकी रफ्तार धीमी रही और महज 96 लाख का कलेक्शन ही कर पाई है। फिल्म को माउथ टू पब्लिसिटी का फायदा मिल सकता है। ऐसे में वीकेंड में यह और भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती ...
केके क्या इवेंट में जाना नहीं चाहते थे, क्यों नहीं परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया

केके क्या इवेंट में जाना नहीं चाहते थे, क्यों नहीं परफॉर्मेंस के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया

मनोरंजन
नई दिल्लीसिंगर केके का 31 मई को कोलकाता में निधन हो गया। केके के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस केके के निधन की वजह जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं कुछ फैंस तो केके के निधन की वजह इवेंट ऑर्गेनाइजर्स की गैर जिम्मेदारी बता रहे थे। उनका कहना था कि ऑडिटोरियम में एसी सही नहीं चल रहा था और इससे केके को काफी दिक्कतें हो रही थीं। तो वहीं कुछ ने ये सवाल उठाए कि केके को सही समय पर अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। अब इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी ने एक लंबा स्टेटमेंट शेयर किया है और इस बारे में पूरी क्लीयर बातें बताई हैं। उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने पहले लिखा कि हम सभी से माफी मांगना चाहते हैं कि हमने इतनी देरी से पोस्ट किया और केके सर के साथ जो हुआ। दरअसल, केके सर के निधन के बाद हम सारे फॉर्मल प्रोसीजर्स में बिजी थे। क्या एसी बंद था? नहीं, एसी चल रहा था और फुल कैपिसिटी से चल रह...
कमल हासन की फिल्म ने पहले दिन कर दिया धमाका

कमल हासन की फिल्म ने पहले दिन कर दिया धमाका

मनोरंजन
नई दिल्ली कमल हासन की फिल्म विक्रम शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर ली है। फिल्म ने दरअसल इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ की कमाई की है। सिर्फ तमिलनाडु में फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की। लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ने पहले ही दिन अच्छे नंबर अपने नाम कर लिए हैं। वैसे आम तौर पर साउथ की फिल्में पहले दिन बड़ी ओपनिंग करती हैं तो दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट होती हैं। लेकिन विक्रम के शनिवार के टिकट्स काफी ज्यादा हुई हैं। अजीत, रजनीकांत की फिल्म के बराबर  बता दें कि तमिलनाडु में फिल्म ने 20 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ ये नॉन हॉलीडे में कमाई करने वाली चौथी फिल्म है। इससे पहले विजय अजीत और रजनीकांत की फिल्म ने तमिलनाडु में 20 करोड़ की कमाई की है। इसके बाद से कॉलीवुड...