Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

पिता चिरंजीवी या वाइफ उपासना, किससे डरते हैं राम चरण? दिया जोरदार जवाब

पिता चिरंजीवी या वाइफ उपासना, किससे डरते हैं राम चरण? दिया जोरदार जवाब

मनोरंजन
मुंबई RRR के बाद ऐक्टर राम चरण के हिंदी फैन्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। लोगों को उनका विनम्र स्वभाव काफी पसंद आता है। राम चरण साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। अपने पिता के साथ वह फिल्म आचार्या में दिखाई देंगे। हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह अपने पिता से ज्यादा डरते हैं या वाइफ उपासना कामिनेनी से? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। राम चरण का जवाब सुनकर उनके पिता चिरंजीवी भी खुश हो गए। चिरंजीवी राम चरण की फिल्म में पहले कैमियो कर चुके हैं। यह पहला मौका है जब दोनों साथ में लंबा स्क्रीन टाइम शेयर करेंगे। राम चरण ने दिया सॉलिड जवाब राम चरण और चिरंजीवी की फिल्म आचार्या रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में राम चरण से पूछा गया कि वह अपने पिता चिरंजीवी से ज्यादा डरते हैं या पत्नी उपासना से? राम चरण ने इस पर जवाब दिया कि उन्हें नहीं लगता कि वह वाइफ उपासना से डरते है...
क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम? कियारा आडवाणी के पोस्ट पर दिया रिएक्शन

क्या सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम? कियारा आडवाणी के पोस्ट पर दिया रिएक्शन

मनोरंजन
मुंबई पिछले कुछ दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के ब्रेकअप की चर्चा है। दोनों ने फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया। फिल्म की शूटिंग के वक्त से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। स्क्रीन के साथ रियल लाइफ में भी फैन्स उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं। ब्रेकअप की खबरें आने लगीं तो फैन्स का भी दिल टूट गया। हालांकि अभी तक सिद्धार्थ और कियारा की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। इस बीच सिद्धार्थ के सोशल मीडिया रिएक्शन ने सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने कियारा आडवाणी के एक पोस्ट पर रिएक्ट किया है। सिद्धार्थ ने दिया इशारा? कियारा की आने वाली फिल्म ‘भूलभूलैया 2‘ है। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा। वह इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। पिंक कलर का आउटफिट कियारा फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘BB2 के प्रमोशंस की शुरुआत। #bhoolbhulaiyaa2...
ऐश्वर्या राय की मॉडलिंग के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल, ऐसी दिखती थीं ‘विश्व सुंदरी’

ऐश्वर्या राय की मॉडलिंग के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें वायरल, ऐसी दिखती थीं ‘विश्व सुंदरी’

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने फिल्मों से लंबे समय से दूरी बनाई हुई है। इसके बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। ऐश्वर्या की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब एक्ट्रेस के मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखकर लोग अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या अलग-अलग पोज़ में दिख रही हैं। तो वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस क्रिकेट खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। ऐश के खास मॉडलिंग के दिन ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। वायरल हो रही फोटोज बॉलीवुड डायरेक्ट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने शेयर की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या साड़ी पहने हुए क्रिकेट खेल रही हैं। तो वहीं दूसरी फोटो में सिंपल सी साड़ी पहनकर पोज़...
आमिर खान ने ‘कहानी’ सुनाने की जगह का किया खुलासा, सोशल मीडिया नहीं इस प्लेटफॉर्म को चुना

आमिर खान ने ‘कहानी’ सुनाने की जगह का किया खुलासा, सोशल मीडिया नहीं इस प्लेटफॉर्म को चुना

मनोरंजन
मुंबई आमिर खान पिछले कुछ दिनों से  लगातार सस्पेंस बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि वह कोई कहानी सुनाने वाले हैं। इसके अलावा उन्होंने कोई हिंट नहीं दिया जिसके बाद से इंटरनेट की दुनिया में हलचल है और तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हर वीडियो के आने के साथ ही आमिर खान सभी को इस बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि आखिर वो क्या चीज है जिसकी कहानी मिस्टर परफेक्शनिस्ट सुनाने वाले है। सोमवार को उनका एक और वीडियो सामने आया। इससे पहले इसी से संबंधित 2 वीडियोज आ चुके हैं। खेलते हुए है आमिर का हर वीडियो पहले के 2 वीडियोज में आमिर खान बिल्डिंग की छत पर क्रिकेट खेलते हुए दिखे और अपनी बात कही थी। इस बार आमिर ने फूसबॉल खेलते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने ऑरेंज कलर की टीशर्ट पहनी है, जिसके ऊपर उनकी अपनी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ का एक फनी कोट ‘रिलीज गोगो’ लिखा है।...
द कश्मीर फाइल्स नहीं देख पाए तो अब है मौका, कन्फर्म हो गई ओटीटी रिलीज डेट

द कश्मीर फाइल्स नहीं देख पाए तो अब है मौका, कन्फर्म हो गई ओटीटी रिलीज डेट

मनोरंजन
मुंबई द कश्मीर फाइल्स की ओटीटी रिलीज का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसकी स्ट्रीमिंग की डेट कन्फर्म कर दी गई है। फिल्म ZEE5 पर 13 मई से देखी जा सकेगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर चुकी है। मूवी को ओटीटी पर हिंदी सहित तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकता है। बता दें कि फिल्म को जबरदस्त माउथ पब्लिसिटी मिली थी। फिल्म की ओपनिंग धीमी हुई और बाद में इसकी कमाई ने तेजी पकड़ी। शायद ही ऐसा कोई दर्शक होगा जो सिनेमाहॉल में न रोया हो। एक वक्त पर मूवी का टिकट मिलना भी मुश्विक हो गया था। अब जो लोग किसी वजह से थिएटर जाकर यह फिल्म नहीं देख पाए वे घर बैठकर देख सकते हैं। चांस मिस करने वालों की बारी विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स के ओटीटी रिलीज की डेट को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। Zee5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है कि फिल्म का प्रीमियर 13 ...
जब जॉनी लिवर को बहन की मौत के बाद करना पड़ा था शो, सबको रोता छोड़ चुपके से घर से निकले थे

जब जॉनी लिवर को बहन की मौत के बाद करना पड़ा था शो, सबको रोता छोड़ चुपके से घर से निकले थे

मनोरंजन
मुंबई जॉनी लिवर बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन हैं। कहते हैं कि दर्शकों को रुलाना आसान होता है लेकिन हंसाना मुश्किल। कई बार हंसाने वाले के दिल में दर्द छिपा होता है और वह लोगों के सामने तक नहीं ला पाता। अपनी जिंदगी का एक ऐसा ही किस्सा जॉनी लिवर एक इंटरव्यू में बता चुके हैं। जॉनी ने बताया था कि जिस दिन उनकी बहन की डेथ हुई थी उन्हें उसी दिन परफॉर्म करने जाना था। इतनी बड़ी ट्रैजिडी के बीच वह घर पर लोगों को रोता हुआ छोड़कर दर्शकों को हंसाने पहुंचे थे। जॉनी लिवर इस परफॉर्मेंस को अपनी जिंदगी का सबसे कठिन परफॉर्मेंस मानते हैं।  टैक्सी में बदले थे कपड़े जॉनी लिवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में हम सबको हंसाया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने अपनी लाइफ की एक दुखद घटना का जिक्र किया था। जॉनी ने बताया था, मेरी बहन की डेथ हो गई थी और मुझे एक शो करना था। मुझे लगा कि मेरा शो 8 बजे होगा। ले...
अक्षय कुमार ने विमल पर माफी मांगी तो बोले ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी- मिस्टर खिलाड़ी न केवल…

अक्षय कुमार ने विमल पर माफी मांगी तो बोले ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी- मिस्टर खिलाड़ी न केवल…

मनोरंजन
मुंबई अक्षय कुमार के विमल इलायची के ऐड पर माफी मांगने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिऐक्शंस आ रहे हैं। अब रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने अक्षय कुमार की तारीफ की है। सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार का पोस्ट शेयर किया है। साथ में लिखा है कि अक्षय कुमार जिम्मेदार सज्जन हैं। अक्षय कुछ जिन पहले विमल इलायजी के ऐड में नजर आए थे। इसके बाद उनके फैन्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया था। अब अक्षय इस ऐड पर लोगों से माफी मांग चुके हैं। उन्होंने लिखा था कि यह तंबाकू नहीं बल्कि विमल इलायची का ऐड था लेकिन शुभचिंतकों के इस पर रिऐक्शन का काफी असर पड़ा है। अक्षय को बताया जिम्मेदार सज्जन इंसान लॉकडाउन के दौरान रामायण फिर से शुरू होने के बाद लोगों के बीच इसके किरदार फिर से चर्चा में आ गए। सुनील लहरी खासकर काफी लोकप्रिय रहे और सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खोजा और फॉलो...
तो प्रियंका चोपड़ा को ऐसे सूझा बेटी का नाम, मां और सास से है कनेक्शन

तो प्रियंका चोपड़ा को ऐसे सूझा बेटी का नाम, मां और सास से है कनेक्शन

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म इसी साल जनवरी में सरोगेसी से हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी थी। अभी तक उन्होंने बेटी की झलक नहीं दिखाई है। इस बीच उनकी बेटी के नाम का खुलासा हो गया है। बताया जा रहा है प्रियंका और निक ने अपने बेबी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट से इसका पता चला है। यह नाम भारतीय और पश्चिमी परंपरा को मिलाकर रखा है। प्रियंका और निक दोनों को व्यक्तिगत तौर पर यह नाम काफी पसंद आया।  बेटी के नाम का कनेक्शन प्रियंका और निक की मां से है और उन्होंने उनके सम्मान में रखा है। प्रियंका की मां का नाम डॉ मधु चोपड़ा है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपना नाम मधु मालती रखा है। निक की मां का नाम डेनाइज जोनस (Denise Jonas) है। उनका मिडिल नाम मैरी है। तो इस तरह प्रियंका और निक की बेटी का नाम मालती मैरी है।...
सायशा शिंदे का बड़ा खुलासा, कहा- लोग पहचान जानने के लिए उतरवाते हैं कपड़े

सायशा शिंदे का बड़ा खुलासा, कहा- लोग पहचान जानने के लिए उतरवाते हैं कपड़े

मनोरंजन
नई दिल्ली सायशा शिंदे इन दिनों शो लॉक अप में नजर आ रही हैं। शो में वह अपना एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में सायशा ने कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। सायशा ने बताया कि कैसे ट्रांस महिलाओं को अपनी पहचान साबित करने के लिए सार्वजनिक रूप से कपड़े उतरवाए जाते हैं। सायशा ने इमोशनल होते हुए कहा, कई ट्रांस वुमन ऐसे हैं जिनके कपड़े उतरवा दिए जाते हैं ये प्रूव करने के लिए कि वह महिलाएं हैं। हमें ये अन्याय रोकना होगा और हमें इस दुनिया में काफी बदलाव लाने होंगे। ये सब तब होगा जब मेरे जैसे लोग आगे आकर इस बारे में खुलकर बात करेंगे बिना डर के। शो जीतकर ट्रांस वुमन को दिलाना चाहती हैं नई पहचान बता दें कि सायशा ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'ये एक वजह है मैं इस शो में अपनी कॉम्यूनिटी को रिप्रजेंट करने आई हूं। लेकिन मैं चाहती हूं कि सब मुझे यहां एक नॉर्मल इंसान की त...
KGF: Chapter 2 ने रच दिया इतिहास, क्या 1000 करोड़ पहुंचेगी टोटल कमाई?

KGF: Chapter 2 ने रच दिया इतिहास, क्या 1000 करोड़ पहुंचेगी टोटल कमाई?

मनोरंजन
मुंबई केजीएफ चैप्टर 2 का क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म दूसरे हफ्ते में बेस्ट ओपनिंग देने वाली पहली भारतीय फिल्म बन चुकी है। प्रशांत नील की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है और अब उम्मीद की जा रही है कि यह 1000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बना लेगी। बुधवार को फिल्म रिलीज का एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसने वर्ल्डवाइड अब तक 700 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह सिर्फ कन्नड़ ही नहीं बल्कि हिंदी फिल्मों में भी अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब देखना है कि शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी यश की केजीएफ 2 की रफ्तार रोक पाती है या नहीं। इसके लिए शुक्रवार तक इंतजार करना होगा। बाहुबली 2 से जरा सी पीछे कन्नड़ फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 रोजाना अपने नाम नए रिकॉर्ड कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की भीड़ से सिनेमाघर खचाखच भरे हैं। फिल्म 700 करोड़ रुपये का मार...