Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

स्टूडियो के बाहर खड़े शख्स से आमिर खान ने कही ऐसी बात, मिल रही खूब वाह-वाही

स्टूडियो के बाहर खड़े शख्स से आमिर खान ने कही ऐसी बात, मिल रही खूब वाह-वाही

मनोरंजन
नई दिल्ली सुपरस्टार आमिर खान फिल्मों के अलावा अपने सरल स्वभाव के लिए भी अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। उन्हें अक्सर फैन्स के साथ प्यार से मिलते हुए देखा गया है। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टूडियो के बाहर खड़े एक शख्स से बात करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में आमिर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। वह कार में बैठने के लिए आगे आते हैं, तब तक एक शख्स उनके पास आकर अपना कार्ड दिखाते हुए कुछ बात करता है। आमिर उसकी पूरी बात को ध्यान से सुनते हैं। कॉल करने की कही बात सेलेब्स फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडिया शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आमिर उस शख्स की बात बड़े ध्यान से सुनते हैं। फिर उसका नंबर लेकर मराठी में ही उसे जवाब देते हुए कहते हैं, मैं कॉल बैक करता हूं। ...
KGF Chapter 2 के निर्माता होम्बले फिल्म्स का नया धमाका

KGF Chapter 2 के निर्माता होम्बले फिल्म्स का नया धमाका

मनोरंजन
मुंबई रॉकिंग स्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। कमाई के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बना लिए हैं। फिल्म का प्रोडक्शन होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने किया है। इस बीच होम्बले फिल्म्स की ओर से एक और बड़ा ऐलान किया गया है, जिन्होंने दर्शकों को और भी ज्यादा एक्साइटिड कर दिया है। KGF2 के निर्माता होम्बले प्रोडक्शंस ने अगली फिल्म के लिए निर्देशक सुधा कोंगारा (Sudha Kongara) के साथ हाथ मिलाया है। दर्शक इस बात को लेकर काफी एक्साइटिड हैं और उनका मानना है कि एक और धमाकेदार फिल्म रास्ते में है। सच्ची घटना पर आधारित कहानीKGF2 के निर्माता होम्बले प्रोडक्शंस अपनी आने वाली अगली फिल्म के लिए निर्देशक सुधा कोंगारा के साथ हाथ मिलाया है। जानकारी के मुताबिक ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म के लिए मुख्य स्टार कास्ट की ...
मां बनने के बाद काजल अग्रवाल की जिंदगी में आया बदलाव, कहा- ‘कई रातें बिना सोए…’

मां बनने के बाद काजल अग्रवाल की जिंदगी में आया बदलाव, कहा- ‘कई रातें बिना सोए…’

मनोरंजन
मुंबई अभिनेत्री काजल अग्रवाल कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। हाल ही में उनके पति गौतम किचलू ने बेटे के नाम का खुलासा किया। काजल और गौतम ने अपने बेटे का नाम नील किचलू रखा है। इस वक्त वह बच्चे की देखभाल में बिजी हैं। अब काजल ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड के अनुभव को फैन्स के साथ शेयर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि बेटे के जन्म से वह बहुत एक्साइटेड और खुश हैं। वह कई रातें ठीक से सो भी नहीं पाईं लेकिन इस वक्त वह सब सही लगने लगा है।  काजल अग्रवाल ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। काजल लिखती हैं, ‘अपने बच्चे नील का इस दुनिया में स्वागत करके बहुत खुश और एक्साइटेड हूं। बच्चे का जन्म उत्साहजनक, लंबा, फिर भी सबसे संतोषजनक अनुभव है।‘ उन्होंने बताया कि नील को पहली बार अपने सीने से लगाने पर जो अनुभव हुआ उसे शब्द...
ट्रेलर पर फैन्स से मिल रहे प्यार से गदगद हुए रणवीर सिंह

ट्रेलर पर फैन्स से मिल रहे प्यार से गदगद हुए रणवीर सिंह

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नई दिल्ली एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (Jayeshbhai Jordaar) का ट्रेलर मंगलवार यानी 19 अप्रैल को रिलीज हुआ था। फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तभी से रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग न सिर्फ उनके ट्रेलर पर प्यार लुटा रहे हैं बल्कि एक्टर को 'वर्सेटाइल' एक्टर का खिताब भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणवीर के लिए कोई भी किरदार निभाना मुश्किल नहीं है। अब एक्टर ने फैन्स से मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर की है और फिल्म की कहानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।...
मीका सिंह के फार्महाउस पर शूट हुई थी विकी डोनर

मीका सिंह के फार्महाउस पर शूट हुई थी विकी डोनर

मनोरंजन
मुंबई आयुष्मान खुराना की फिल्म विकी डोनर को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। मूवी 20 अप्रैल को रिलीज हुई थी जिससे जॉन अब्राहम ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था। साथ ही आयुष्मान खुराना और यामी गौतम की भी यह पहली फिल्म थी। आयुष्मान खुराना ने फिल्म से जुड़े कुछ मजेदार खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि फिल्म मीका सिंह के फार्महाउस के ऑपोजिट शूट हुई थी। उन्हें पता नहीं था कि यह मीका की प्रॉपर्टी है। शूटिंग के बीच पहले मीका का फोन आया फिर वह खुद आ धमके। इसके बाद शूजित सरकार से एक ऐसी गड़बड़ हुई जिससे मीका नाराज हो गए। हालांकि यह काफी मजेदार घटना थी। ...
रोहित शेट्टी के शो में मुनव्वर फारूकी संग एंट्री मारेगी ये हसीना

रोहित शेट्टी के शो में मुनव्वर फारूकी संग एंट्री मारेगी ये हसीना

मनोरंजन
रोहित शेट्टी के मच अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। आए दिन इस शो से जुड़ी कोई ना कोई नई अपडेट सामने आ रही है। मेकर्स इस समय शो के कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल करने में जुटे हुए हैं और अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के इस शो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। इन दिनों मुनव्वर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ओटीटी शो लॉक अप (Lock Upp) में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। ...
श्वेता तिवारी से बेहद डरती हैं बेटी पलक

श्वेता तिवारी से बेहद डरती हैं बेटी पलक

मनोरंजन
नई दिल्ली श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियों में हैं। पलक कम ही समय में छा गई हैं। अब पलक को कुछ दिनों पहले सारा अली खान के भाई इब्राहिम अली खान के साथ नजर आई थीं। हालांकि उस दौरान पलक मीडिया से बचती दिखीं। वह अपना चेहरा छिपाती दिखीं थीं। दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। दोनों एक ही गाड़ी से बाहर गए थे। दोनों को साथ में देखकर की खबरें वायरल हो रही थीं।  सभी जानना चाहते थे कि आखिर पलर अपना चेहरा क्यों छिपा रही हैं। अब इस बीच पलक ने इस मुलाकात और अपना चेहरा छिपाने के बारे में बताया है।...
अर्जुन, जाह्नवी और खुशी के बाद अब अंशुला की बॉलीवुड में एंट्री का बोनी कपूर बना रहे हैं प्लान

अर्जुन, जाह्नवी और खुशी के बाद अब अंशुला की बॉलीवुड में एंट्री का बोनी कपूर बना रहे हैं प्लान

मनोरंजन
नई दिल्ली बोनी कपूर के 2 बच्चे जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर पहले से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। छोटी बेटी खुशी कपूर फिल्म द आर्चीज से जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बोनी अपनी तीसरी बेटी यानी कि अंशुला कपूर के भी बॉलीवुड डेब्यू का प्लान बना रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा कि क्योंकि अब बोनी भी फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं तो अगर अंशुला भी अगर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करती हैं तो उनके परिवार के पांचो मेंबर बोनी, अर्जुन, जाह्नवी, खुशी और अंशुला को मिलाकर 5 स्टार फैमिली बन जाएगी। बोनी इसलिए भी अंशुला को एक्टिंग की दुनिया में लाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने स्कूल के प्ले में उन्हें एक्टिंग करते देखा है।...
KGF 2 Box Office Collection: वीकडेज में भी धुआंधार कमाई

KGF 2 Box Office Collection: वीकडेज में भी धुआंधार कमाई

मनोरंजन
मुंबई यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं और सिनेमाघरों में अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। 14 अप्रैल को ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज हुई थी। वीकडेज के बावजूद मंगलवार को फिल्म ने 19.14 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म का बिजनेस जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसके बाद इसे 250 करोड़ क्लब में शामिल होने से कोई रोक नहीं सकता। छठे दिन फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया।...
‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर ने छोड़ी स्मोकिंग

‘कबीर सिंह’ के बाद शाहिद कपूर ने छोड़ी स्मोकिंग

मनोरंजन
मुंबई शाहिद कपूर के करियर के लिए फिल्म ‘कबीर सिंह’ मील का पत्थर साबित हुई है। फिल्म में उन्होंने सर्जन कबीर राजधीर सिंह का किरदार निभाया। 2019 में रिलीज हुई ‘कबीर सिंह’ तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिन्दी रीमेक है। शाहिद कपूर के साथ फिल्म में कियारा  आडवाणी, प्रीति सिक्का के किरदार में थीं। जब प्रीति की शादी किसी और से हो जाती है तो कबीर गुस्से में रहने लगता है। उसे ड्रग्स, शराब और चेन स्मोकर की लत लग जाती है। शाहिद ने खुलासा किया कि ‘कबीर सिंह’ के किरदार ने असल जिंदगी में स्मोकिंग छोड़ने में अहम रोल निभाया। अपनी फिटनेस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि वह ड्रिंक और स्मोक नहीं करते।...