Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

सामंथा प्रभु एयरपोर्ट पर करने लगीं Halamithi Habibo डांस

सामंथा प्रभु एयरपोर्ट पर करने लगीं Halamithi Habibo डांस

मनोरंजन
मुंबई विजय और पूजा हेगड़े का Halamithi Habibo सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। अब एयर पोर्ट पर लेट नाइट फ्लाइट के बाद सामंथा इस पर डांस करती दिखाई दीं। यह तमिल चार्टबस्टर धूम मचा रहा है। यह थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म Beast का गाना है। सामंथा ने इसके हुक स्टेप्स किए। उनके फैन्स इसको बेस्ट वर्जन बता रहे हैं। इससे पहले पूजा हेगड़े भी अपना वीडियो शेयर कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा का पुष्पा फिल्म में Oo Antava जबरदस्त हिट हुआ है। उनका सेक्सी अवतार लोगों ने काफी पसंद किया। अब इस गाने पर रील देखने के बाद लोग उनके विजय के साथ देखने की डिमांड कर रहे हैं। ...
गैंगस्टर बन अक्षय कुमार तोड़ेंगे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड? फीकी दिखीं जैकलिन

गैंगस्टर बन अक्षय कुमार तोड़ेंगे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड? फीकी दिखीं जैकलिन

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को हिट मशीन कहा जाता है। पिछले कुछ समय से अक्षय जिस भी फिल्म को हाथ लगा रहे हैं वह बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही मचा रही है। आज उनकी अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर (Bachchhan Paandey Trailer) रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले ही लोग मिला-जुला रिस्पॉन्स दे रहे थे। अब ट्रेलर सामने आने के बाद कई बातें साफ हो चुकी हैं। फिल्म में कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अरशद वारसी और प्रतीक बब्बर ने अहम भूमिका अदा की है। कुछ प्वॉइंट्स में जानते हैं कि बच्चन पांडे बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाने में कामयाब रहेगी या नहीं?...
उर्फी जावेद की ड्रेस देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज, कहा- ‘ऐसे लगा जैसे कुछ पहना नहीं’

उर्फी जावेद की ड्रेस देख यूजर्स हुए कन्फ्यूज, कहा- ‘ऐसे लगा जैसे कुछ पहना नहीं’

मनोरंजन
मुंबई इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद हर बार कुछ ऐसा कर जाती हैं कि उनकी चर्चा चल पड़ती है। उनके अतरंगी कपड़ों को लेकर भले ही उन्हें ट्रोल किया जाता है लेकिन उनकी इन्हीं तस्वीरों-वीडियोज पर लाइक्स और कमेंट्स भी खूब आते हैं। बिग बॉस ओटीटी में वह महज कुछ ही दिनों रहीं लेकिन उसके बाद उन्होंने जो लाइमलाइट बटोरी है वह कम ही लोग कर पाते हैं। वह लगभग हर दिन अपने अजीबो-गरीब कपड़ों के साथ पपराजी को पोज देती नजर आती हैं या फिर वह कोई ना कोई पोस्ट कर देती हैं। बोल्ड आउटफिट में दिया पोज उर्फी जावेद ने इस बार न्यूड कलर का वन शोल्डर बोल्ड आउटफिट पहना है। इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी की है। उर्फी वॉक करते हुए कैमरे की ओर बढ़ती हैं और रुककर पोज देती हैं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया, ‘अ साइकोपैथ।‘...
गंगूबाई काठियावाड़ी: आलिया भट्ट की वजह से परेशान हो गए थे रणबीर कपूर! घर पर करने लगती थीं ऐसी हरकतें

गंगूबाई काठियावाड़ी: आलिया भट्ट की वजह से परेशान हो गए थे रणबीर कपूर! घर पर करने लगती थीं ऐसी हरकतें

मनोरंजन
नई दिल्ली आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट की तैयारी ऐसी थी कि कुछ चीजें उनके बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को भी काफी वक्त तक बर्दाश्त करनी पड़ीं। इस बारे में संजय लीला भंसाली ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में खुलकर बताया कि किस तरह आलिया अपने किरदार का ही एक हिस्सा बन गई थीं। घर पर करने लगती थीं ऐसी हरकतेंफिल्म में आलिया भट्ट ने एक मासूम लड़की का रोल प्ले किया है जो बाद में एक वैश्यालय की मालकिन बन जाती है। आलिया भट्ट की परफॉर्मेंस को लेकर संजय लीला भंसाली ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह असल जिंदगी में भी आलिया भट्ट से ज्यादा गंगूबाई बन गई थी। उसके बॉयफ्रेंड ने मुझसे शिकायत की थी कि वह घर पर भी गंगूबाई की तरह बात करती है...
‘बच्चन पांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पे गोली..’

‘बच्चन पांडे के नजर के तीर और कृति सेनन की होली पे गोली..’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई अक्षय कुमार, जैकलिन फर्नांडिस और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म बच्चन पांडे के लिए फैन्स काफी एक्साइटिड हैं। फिल्म की रिलीज में कुछ ही दिन रह गए हैं, और उससे पहले 18 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। इस बीच फिल्म का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिस में फिल्म  के ट्रेलर रिलीज का वक्त के साथ ही एक दमदार कैप्शन भी है। कितने बजे रिलीज होगा ट्रेलरबता दें कि फिल्म बच्चन पांडे का ट्रेलर 18 फरवरी को सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर होगा। अक्षय ने जो फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, उस में उनके साथ कृति सेनन नजर आ रही हैं। बाइक पर अक्षय के साथ बैठीं कृति ने सामने की ओर बंदूक तान रखी है। फोटो में एक ओर जहां अक्षय काफी धांसू दिख रहे हैं तो वहीं कृति का स्वैग भी देखते बन रहा है।...
कपिल शर्मा निभाएंगे फूड डिलीवरी वाले का रोल, फिल्म के लिए नंदिता दास से मिलाया हाथ

कपिल शर्मा निभाएंगे फूड डिलीवरी वाले का रोल, फिल्म के लिए नंदिता दास से मिलाया हाथ

मनोरंजन
नई दिल्ली कॉमेडी किंग कपिल शर्मा 'किस-किस को प्यार करूं' और 'फिरंगी' जैसी फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं। हालांकि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल नहीं दिखा पाई थीं जिसकी इनसे उम्मीद की जा रही थी। अब कपिल शर्मा की एक और फिल्म का ऐलान हो गया है जिसमें दिग्गज फिल्ममेकर नंदिता दास कपिल शर्मा के साथ कोलेबोरेट करने जा रही हैं। फिल्म में कपिल शर्मा कुछ ऐसा करते नजर आएंगे जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। क्या होगा कपिल शर्मा का किरदार?कपिल शर्मा ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इस कोलेबोरेशन के बारे में अपने फैंस को जानकारी दी है। कपिल शर्मा इस फिल्म में एक फूड डिलीवरी करने वाले के किरदार में नजर आएंगे। कपिल शर्मा के अपोजिट शाहाना गोस्वामी नजर आएंगी जो फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इस महीने के अंत में भुवनेश्वर-ओडिशा में फिल्म की शूटिंग शुरू की जायेगी। ...
अनुष्का शर्मा गरम कॉफी को भी तरसीं, इशारों में बताया वामिका ने कितनी बदल दी लाइफ

अनुष्का शर्मा गरम कॉफी को भी तरसीं, इशारों में बताया वामिका ने कितनी बदल दी लाइफ

मनोरंजन
मुंबई अनुष्का शर्मा को अपने पुराने दिन याद आ रहे हैं। उन्होंने अपनी थ्रोबैक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसके साथ में मजेदार कैप्शन लिखा है। अनुष्का के इस फोटो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। उनके फैन्स ने इश पर मजेदार कॉमेंट्स भी किए हैं। आजकल वह पुराने दिनों के अनदेखे फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। बीते दिनों अनुष्का ने अपने पेरेंट्स के साथ कैप्चर किए कुछ खास पल साझा किए थे। वैसे उनका जो लेटेस्ट पोस्ट है वो वामिका के पैदा होने के बाद लाइफ चेंज होने की ओर इशारा है। उन्होंने पुराने सुकून के दिन दिखाए हैं।...
अजय देवगन ने दिखाई ‘दृश्यम 2’ की पहली झलक, फिर मुश्किल में फंसा विजय का परिवार

अजय देवगन ने दिखाई ‘दृश्यम 2’ की पहली झलक, फिर मुश्किल में फंसा विजय का परिवार

मनोरंजन
नई दिल्ली साल 2015 में आई अजय देवगन और श्रिया सरन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दृश्यम' का हर कोई फैन हो गया था। साउथ की एक फिल्म का रीमेक करके बनाई गई इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और तब से हर कोई इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहा था। तकरीबन 6 साल बाद अब फैंस का इंतजार पूरा हो चुका है और अजय देवगन की इस फिल्म का दूसरा पार्ट जल्द ही देखने को मिलेगा। अजय देवगन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करके इस बारे में ऐलान किया है। फिर मुश्किल में विजय का परिवारअजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह श्रिया सरन के साथ खड़े दिखाई पड़ रहे हैं। फिर एक बार अजय देवगन एक कॉमन मैन के लुक में नजर आ रहे हैं और उनके और श्रिया के बीच खड़े हैं अभिषेक पाठक। इस फोटो को शेयर करते हुए अजय देवगन ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'क्या विजय फिर एक बार अपने परिवार को बचा पाएगा?' ब्लॉकबस्टर रही थी...
बप्पी लहरी को खाना खाने के आधे घंटे बाद पड़ा था हार्ट अटैक, दामाद ने बताई डिटेल

बप्पी लहरी को खाना खाने के आधे घंटे बाद पड़ा था हार्ट अटैक, दामाद ने बताई डिटेल

मनोरंजन
मुंबई बप्पी लहरी के अचानक निधन की खबर से उनके परिवार के लोग सदमे में हैं। मंगलवार रात बप्पी दा की तबीयत बिगड़ने पर उनको अस्पताल ले जाया गया था। उनके दामाद गोबिंद बंसल ने बताया कि 15 फरवरी की रात क्या हुआ था। बप्पी लहरी कुछ वक्त से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन घर आ चुके थे। निधन वाली रात उन्होंने खाना खाया इसके बाद तबीयत फिर से बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है। बप्पी लहरी को लंबे वक्त से ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया की समस्या थी। बीते साल उन्हें कोरोना भी हुआ था।...
पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लहरी, नम आंखों से दी गई बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ को अंतिम विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए बप्पी लहरी, नम आंखों से दी गई बॉलीवुड के ‘डिस्को किंग’ को अंतिम विदाई

मनोरंजन
नई दिल्ली बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार हो चुका है। मुंबई के विले पार्ले एरिया में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में बप्पी दो को अंतिम विदाई दी गई है। बेटे बप्पा ने बप्पी दा को मुखाग्नि दी और इस दौरान वहां मौजूद हर किसी की आंख नम हो गई? बता दें कि डिस्को किंग के नाम से मशहूर बप्पी लहरी का इलाज पिछले 1 महीने से चल रहा था लेकिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी थी। वह स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से जूझ रहे थे। बीते मंगलवार को हालत नाजुक होते ही उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में ही इलाज के दौरान बप्पी दा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी लहरी का निधन OSA नाम की बीमारी के चलते हुआ है। अजय देवगन, अक्षय कुमार और अनुपम खेर समेत बॉलीवुड के तमाम सितारों ने बप्पी लहरी के निधन पर शोक जताया है। आज पवन हंस श्मशान घाट पर जान कुमार सानू, मीका सिंह, अभिजीत भ...