सलमान खान ने ऐन मौके पर दिया आमिर खान को धोखा? लाल सिंह चड्ढा में नहीं होगा कैमियो
नई दिल्ली
आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज डेट के चलते लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार आगे बढ़ रही है और इसी के साथ फैन्स का इंतजार भी खत्म नहीं हो पा रहा है। कई वजहों के चलते आमिर खान के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जबसे लोगों को पता चला है कि लाल सिंह चड्ढा के जरिए एक बार फिर से बड़े पर्दे पर आमिर और सलमान खान साथ दिखेंगे तब से ही लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अब लाल सिंह चड्ढा में सलमान खान की झलक नहीं देखने को मिलेगी। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म में कैमियो करने वाले थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
क्या है वजह?दरअसल लाल सिंह चड्ढा की डेट्स के चलते ही खुद सलमान खान ने आमिर खान की इस फिल्म में कैमियो करने से मना कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान लगातार इस ...








