जानिए क्यों सोसाइटी की वजह से रातों रात घर छोड़कर भाग गई थीं दीप्ति नवल
नई दिल्ली
दीप्ति नवल के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारें में...
दीप्ति नवल (Deepti Naval) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। ‘चश्मे बद्दूर’, ‘रंग-बिरंगी’, ‘फिराक’, ‘साथ-साथ’ , अनकही', 'बवंडर, 'लीला जैसी क्लासिक फिल्में करने वाली इस दिग्गज अदाकारा का आज 3 फरवरी 2022 को 70वां जन्मदिन है। साल 1952 में पंजाब के शहर अमृतसर में जन्मीं दीप्ती नवल लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन उन्हें अक्सर बॉवीवुड की पार्टी, फैंशन शो और अन्य इवेंट में शिरकत करते हुए देखा जाता है। आखिरी बार उन्हें अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में देखा गया था। इसके अलावा बीते साल 2020 में ऐसी खबरें थीं कि दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ा था और जिसकी वजह से उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानेंगे उनकी लाइफ और करियर से जुड़े खास बातें साथ ही साथ ये भ...








