Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यात्रा

प्रोटीन की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ

प्रोटीन की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मजबूत शरीर के लिए हेल्दी मांसपेशियों की बड़ी भूमिका होती है। मांसपेशियां स्वस्थ होती हैं तो रोजमर्रा के हर काम आसानी ले किए जा सकते हैं। इससे शरीर के ज्वाइंट्स यानी हड्डियों के जोड़ भी अच्छे हालात में रहते हैं। स्वस्थ और मजबूत शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। प्रोटीन शरीर की इम्यूनिटी को तो बढ़ाता है, साथ ही मांसपेशियों को भी ताकत देता है। प्रोटीन से शरीर के नए सेल्स का निर्माण होता है। वजन घटाना हो या बढ़ाना हो, दोनों में प्रोटीन की भूमिका अहम है। शरीर को नियमित प्रोटीन की जरूरत होती है जो खान पान से पूरी हो सकती है। इसलिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि सुनियोजित शाकाहारी भोजन के माध्यम से प्रोटीन सहित तमाम पोषक तत्व आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। कई शाकाहारी खाद्य पदार्थों को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है।...
युवाओं को फिट रहने के लिए रोज करने चाहिए ये योगासन

युवाओं को फिट रहने के लिए रोज करने चाहिए ये योगासन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली खान पान में पोषक तत्वों की कमी और अस्वच्छ वातावरण का असर आपके शरीर पर होता है। दिनभर की भागदौड़ व कामकाज के बाद शरीर ऊर्जाहीन और थका हुआ होने लगता है। ऊर्जा की कमी से काम की उत्पादकता तो कम होती ही है, साथ ही आत्मविश्वास में भी कमी आती है। आजकल युवाओं में भी ये समस्या देखने को मिलती है कि वह जल्द थक जाते हैं। दिनभर चुस्ती और फुर्ती बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा की जरूरत होती है। पौष्टिक आहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है लेकिन विशेषज्ञ दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए शारीरिक व्यायाम व योग पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। युवा अपने दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को शामिल करके थकान और लो-एनर्जी की समस्या को कम कर सकते हैं। ये योगासन आपको कई बीमारियों से दूर रखकर संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं।...
भारतीय संविधान के निर्माण में इन 15 महिलाओं का था अमूल्य योगदान

भारतीय संविधान के निर्माण में इन 15 महिलाओं का था अमूल्य योगदान

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली 26 जनवरी 1950 में भारतीय संविधान लागू किया गया था। जिसके बाद से हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। हर कोई जानता है कि भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मुख्य भूमिका थी। उन्हें देश के संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है लेकिन संविधान को तैयार करने में बाबा साहब की मदद करने वाली महान विभूतियों के बारे में शायद आप न जानते हों। संविधान सभा में कुल 379 सदस्य थे। इनमें से गिने चुने लोगों के नाम याद किए जाते हैं लेकिन ये हमारे देश की विडंबना है कि संविधान को तैयार करने में शामिल महिलाओं के बारे में लोग नहीं जानते हैं। भारतीय संविधान में महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली इन मातृ शक्तियों के बारे में देश ही नहीं पूरी दुनिया को पता होना चाहिए। संविधान सभा में 15 महिलाएं शामिल थीं। ...
फिटिंग की ड्रेस संग ब्लेजर पहन हिना खान ने मारा पोज

फिटिंग की ड्रेस संग ब्लेजर पहन हिना खान ने मारा पोज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली हिना खान छोटे पर्दे की उन स्टार्स में से हैं जो हर किसी की चहेती हैं। अपने स्टाइल और फैशन से वो किसी स्टाइल डीवा से कम नहीं लगतीं। हर बार वो कुछ ऐसा पहन लेती हैं कि बस लोग देखते ही रह जाते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब उन्होंने सोशल मी़डिया पर बीटीएस तस्वीरें साझा की। 
पार्टनर से अक्सर हो जाती है लड़ाई

पार्टनर से अक्सर हो जाती है लड़ाई

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अक्सर शादी या रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा आ जाता है जब कपल की एक दूसरे से खटपट होने लगती है। कई बार आपके अपने पार्टनर से विचार या पसंद मेल नहीं खाते। आप एक दूसरे से बहस करने लगते हैं या अक्सर लड़ाई हो जाया करती है। इस तरह की नौबत आने पर आप अपने रिश्ते के खूबसूरत एहसास को भूलने लगते हैं। हो सकता है आपकी इन्हीं लड़ाई झगड़ों के कारण आप दूर हो जाएं लेकिन तब आपको अपनी इन्हीं छोटी छोटी लड़ाई पर पछतावा होता है और अपने पार्टनर की याद आने लगती है। लेकिन कई बार इन छोटी छोटी लड़ाई के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। क्या आप भी अपने रिश्ते के उसी दौर में हैं? क्या जब भी आप अपने पार्टनर से मिलते हैं तो अक्सर लड़ाई हो जाती हैं या एक दूसरे से आप रूडली बात करते हैं? अगर ऐसा आपके भी रिश्ते में होने लगा है तो वक्त रहते कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर इन लड़ाई झगड़ों से दूर होकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते...
सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

सर्दियों में बढ़ जाता है निमोनिया का खतरा

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पूरा देश इस समय कोरोना संक्रमण के कारण परेशान है। हर रोज संक्रमितों के बढ़ते मामले चिंता बढ़ाने वाले हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों को लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहना चाहिए। इसके अलावा चूंकि यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में सभी लोगों को इस मौसम में होने वाली कई अन्य बीमारियों को लेकर भी सावधान रहना चाहिए। सर्दियों के मौसम में लोगों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, इस बारे में भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में अक्सर लोगों को निमोनिया हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि श्वसन संबंधी वायरल संक्रमण जैसे कि फ्लू आदि सर्दियों में अधिक आम हैं। ये  निमोनिया के जोखिम को बढ़ा देते हैं। मुख्यरूप से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस संक्रमण, निमोनिया का कारण बनते हैं, जिसमें बैक...
चमचमाते पैंट-सूट में नोरा फतेही ने मारा ऐसा पोज

चमचमाते पैंट-सूट में नोरा फतेही ने मारा ऐसा पोज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली नोरा फतेही डांसिंग क्वीन के साथ अब ग्लैमर क्वीन बन चुकी हैं। इस बात का सबूत उनका ड्रेसिंग सेंस है। जिसके साथ वो अक्सर ही अपनी कर्वी फिगर फ्लांट करते दिखती हैं। लेकिन इन दिनों नोरा के लुक में काफी बदलाव नजर आ रहा है। वो ग्लैमर के साथ ही अब क्लासी लुक में नजर आ रही हैं। ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट फोटोशूट में नजर आ रहा है। जिसमे वो सितारों से जगमगाते पैंट सूट को पहने पोज दे रही हैं।...
कोरोना की दूसरी लहर से कैसे अलग हैं तीसरी लहर के लक्षण? संक्रमितों को हो रही हैं ऐसी दिक्कतें

कोरोना की दूसरी लहर से कैसे अलग हैं तीसरी लहर के लक्षण? संक्रमितों को हो रही हैं ऐसी दिक्कतें

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारत सहित दुनियाभर में पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। ओमिक्रॉन वैरिएंट, देश में कोरोना की तीसरी लहर का कारण बन रहा है। इससे पहले मई-जून 2021 में डेल्टा वैरिएंट के कारण आई दूसरी लहर में लोगों को कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। अध्ययनों में डेल्टा की तुलना में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को अधिक संक्रामक जरूर माना जा रहा है, हालांकि इस संक्रमण के कारण लोगों में लक्षण हल्के-मध्यम स्तर के ही देखे जा रहे हैं। चूंकि डेल्टा और ओमिक्रॉन की प्रकृति अलग है, यही कारण है कि  कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले तीसरी लहर में अलग तरह के लक्षण देखे जा रहे हैं। वर्तमान में, दुनिया कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण झेल रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इस वैरिएंट से संक्रमण की स्थिति में वैसे तो रोगियों में डेल्टा संक्रमण के जैसे ही लक्ष...
ये हैं भारत के पांच सबसे खूबसूरत गांव

ये हैं भारत के पांच सबसे खूबसूरत गांव

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस है। दुनियाभर में भारत के पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए इस दिन को मनाया जाता है। भारत को प्राकृतिक सुंदरता की भूमि कहा जाता है। यहां पहाड़ों से लेकर समुद्र तक घूमने के लिए खूबसूरत दर्शनीय स्थल हैं। देश के महानगरों, पहाड़ों से लेकर झरने और जंगल की खूबसूरती के अलावा यहां के गांव भी देखने योग्य हैं। भारत में ऐसे कई खूबसूरत गांव हैं, जहां यात्रियों की भीड़ लगती है। हर साल बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक भारत के इन गांवों में आते हैं और अच्छी यादें लेकर अपने देश लौटते हैं। देश की प्रकृति की गोद में समाए इन खूबसूरत गांवों के सामने बड़े बड़े देशों की सुंदरता भी फीकी पड़ जाती है। आप भी चाहें तो इन खूबसूरत गांवों के दीदार कर सकते हैं। ...
घर में तैयार करें ब्लीच, मिलेगा गोरा निखार

घर में तैयार करें ब्लीच, मिलेगा गोरा निखार

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
चेहरे की चमक कम हो गई है तो ब्लीच चेहरे पर फटाफट निखार लाने का काम करता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली ब्लीच काफी हार्मफुल केमिकल से मिलकर बनी होती है। जिसे लगाने से त्वचा को नुकसान होने की संभवना रहती है। ऐसे में अगर ब्लीच को कम ही इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा। लेकिन ब़ड़ा सवाल है कि फिर चेहरे पर फटाफट निखार कैसे लाया जाए। इसके लिए घर में ही ब्लीच बनाकर तैयार करें। वो भी इन नेचुरल चीजों से। ...