कोरोना ही नहीं इन वजहों से भी हो सकती है सीने में जकड़न, जानिए कैसे पाएं इससे आसानी से छुटकारा?
नई दिल्ली
कोरोना के इस दौर में सर्दी-जुकाम के साथ सीने में जकड़न को संक्रमण का प्रमुख लक्षण माना जा रहा है। क्या आप भी लगातार कफ और खांसी के साथ छाती में जकड़न की समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो जरूरी नहीं है कि यह सिर्फ कोरोना की वजह से ही हो रहा हो। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई सारी अन्य स्थितियों में भी छाती में इस तरह की समस्या हो सकती है, ऐसे में कारण का समय पर निदान किया जाना आवश्यक हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक छाती में भारीपन या जकड़न की समस्या, कोरोना संक्रमण के अलावा अस्थमा, किसी प्रकार के संक्रमण या एलर्जी के कारण भी हो सकती है। इसके अलावा ठंड के इस मौसम के कारण भी कुछ लोगों में इस तरह की शिकायतें देखने को मिल सकती हैं। यदि आपमें भी कुछ दिनों से इस तरह की समस्या बनी हुई है तो समय पर किसी डॉक्टर से मिलकर स्थिति का सही निदान करना आवश्यक हो जाता है।...








