क्या लगातार मास्क पहनने से शरीर में बढ़ जाता है CO2 का स्तर? सीडीसी ने इस बारे में किया अलर्ट
नई दिल्ली
देशभर में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 2.47 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा मई 2020 के बाद से सबसे अधिक है। पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 13 फीसदी के ऊपर चली गई है। कोरोना के इस तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैज्ञानिक लगातार लोगों से बचाव के उपाय करते रहने की अपील कर रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी है, उन्हें भी बचाव के उपायों को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए अच्छे तरीके से और कसे हुए मास्क पहनकर रखना सभी लोगों के लिए आवश्यक है।
इस बीच सोशल मीडिया पर चल रही कुछ पोस्ट में कहा जा रहा है कि लोगों को लगातार मास्क पहनकर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सक...








