Monday, September 28निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यात्रा

गोवर्धन पूजा में महिलाओं को पहनना चाहिए ये रंग

गोवर्धन पूजा में महिलाओं को पहनना चाहिए ये रंग

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दीपों के उत्सव के दिन करीब आ रहे हैं। पांच दिन मनाए जाने वाले दिवाली पर्व की शुरुआत 2 नवंबर से हो जाएगी। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज, इन पांच दिनों तक घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। हर दिन का अपना खास महत्व है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक हर दिन की अपनी अपनी मान्यताएं हैं और अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा होती है। ये पर्व दिवाली के अगले दिन आता है। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन एक तरह से लोग दिवाली मिलन समारोह भी करते हैं। जब लोग एक दूसरे के घर आते जाते हैें। इसलिए गोवर्धन पूजा के दिन आपको संज सवर कर तैयार रहना चाहिए ताकि आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही त्योहार के लिए तैयार भी रहें। गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं पूजा भी करती हैं तो ऐसे रं...
सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है लहसुन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली लहसुन हर घर में इस्तेमाल होने वाले मसालों में से एक है। यह न सिर्फ भोजन के स्वाद को बढ़ाता है, साथ ही इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक माने जाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन की कलियों को कई तरह के विटामिन्स और खनिजों से भरपूर माना जाता है, जिसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक लहसुन का रोजाना सेवन करने वाले लोगों में कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसे पेट के लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। ईरान के स्कूल ऑफ़ न्यूट्रीशन एंड फ़ूड साइंसेज स्थित क्लिनिकल न्यूट्रिशन विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि लहसुन और नींबू के रस के सेवन से हाइपरलिपिडिमिया के रोगियों के लिपिड स्तर, फाइब्रिनोजेन और...
गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं इस अंदाज में कैरी करें साड़ी

गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं इस अंदाज में कैरी करें साड़ी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली इस साल दिवाली 4 नवंबर को है। उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा है। दिवाली को लेकर देश भर में लोग उत्साहित होते हैं। इसकी एक वजह होती है कि ये त्यौहार पांच दिन का होता है। जिसमें हर दिन चहल पहल रहती है। लड़कियां इन पांच दिनों में सज संवर कर त्योहार मनाती हैं। त्योहार में पारंपरिक लुक अधिक उपयुक्त और आकर्षक लगता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर साड़ी जरूर पहनें। गोवर्धन पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके पूजा-पाठ करती हैं। ऐसे में साड़ी लुक अच्छा लगेगा। इस मौके पर आग आप साड़ी में अधिक स्टाइलिश, स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर अपने लुक को प्रभावशाली बना सकती हैं। साड़ी में भी अब एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। साड़ी की ड्रैपिंग से लेकर डिजाइन और स्टाइल तक में आप एक्पेरिमेंट कर सकते हैं।...
जानिए कैसी जिंदगी जीते हैं ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी? कितनी है संपत्ति?

जानिए कैसी जिंदगी जीते हैं ‘द फैमिली मैन’ के श्रीकांत तिवारी? कितनी है संपत्ति?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली गैंग्स ऑफ वासेपुर और शूल जैसी फिल्मों और द फैमिली मैन जैसी धाकड़ वेब सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले स्टार अभिनेता मनोज बाजपेयी को हाल ही में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला है। नए जमाने के सिनेमा में मनोज बाजपेयी ने एक खास पहचान बनाई है। अपने बेजोड़ एक्टिंग के दम पर मनोज, आज कल युवाओं के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। मूल रूप से बिहार के रहने वाले मनोज बाजपेयी को अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से खास पहचान मिली, उसके बाद वह हर दिन के साथ नई बुलंदियों को छूते गए। अभिनय की दुनिया के बादशाह मनोज बाजपेयी सरल जीवन जीना पसंद करते हैं। कई इंटरव्यू में वह कह चुके हैं कि उन्हें गांव की सादी जिंदगी जीना ज्यादा पसंद है।...
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

हड्डियों को मजबूत रखने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शरीर की संरचना को ठीक रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक माना जाता है। हड्डियों की किसी भी समस्या का असर पूरे शरीर पर देखा जा सकता है, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में पौष्टिकता की कमी के कारण आज के समय में कम उम्र में ही लोग हड्डियों की कमजोरी के शिकार हो जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक करीब एक दशक पहले तक माना जाता था हड्डियों की कमजोरी उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या है, हालांकि अब बहुत ही कम उम्र के लोगों में भी इस समस्या का निदान किया जा रहा है। जोड़ों में दर्द, गठिया और हड्डियों की अन्य कई समस्याएं जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में पोषक तत्वों की मात्रा को बढ़ाने के साथ यदि नियमित रूप से योगसनों को प्रयोग में लाया जाए तो न सिर्फ हड्डियों को स्वस्थ रखा जा सकता ...
गोवर्धन पूजा के लिए बनाएं अन्नकूट की सब्जी

गोवर्धन पूजा के लिए बनाएं अन्नकूट की सब्जी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दिवाली के मौके पर केवल घर ही नहीं बल्कि बाजार और सब्जी मंडी तक रोशन हो जाते हैं। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस पूजा में महिलाएं गाय को पूजती हैं। वहीं भगवान श्री कृष्ण को इस दिन पूजा के बाद खास भोग अर्पित किया जाता हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भोग में श्रीकृष्ण को अन्नकूट अर्पित किया जाता है। अन्नकूट कई तरह की सब्जियों से तैयार होने वाली रेसिपी है। दिवाली के मौके पर सर्दियों में गोभी, गाजर, मटर, सेम जैसी सब्जियां बाजारों में आ जाती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन से इन सभी सब्जियों को खाने की शुरूआत की जाती है। इसे भगवान के भोग में रखा जाता है और फिर प्रसाद के तौर पर खाया जाता है। सब्जी मंडी में उपलब्ध लगभग हर सब्जी को मिलाकर अन्नकूट की सब्जी बनाई जाती है।...
इन चीजों के ज्यादा सेवन के कारण ब्लॉक हो सकती हैं मस्तिष्क

इन चीजों के ज्यादा सेवन के कारण ब्लॉक हो सकती हैं मस्तिष्क

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली तमाम अध्ययनों से पता चलता है कि हमारी जीवशैली और खान-पान की आदतों का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। खान-पान में पौष्टिकता की कमी के कारण कई प्रकार के रोगों के विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक ऐसी ही तेजी से उभरती हुई एक समस्या है, जिसके लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी को मुख्य कारण मानते हैं। हार्ट एंड स्ट्रोक फाउंडेशन के अनुसार साल 2016 में 91 हजार से अधिक कनाडाई लोगों की मौत स्ट्रोक या हृदय रोगों के कारण हुई। यह हर सात सेकंड में एक मौत के बराबर है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह के अवरुद्ध हो जाने के कारण स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रक्त का प्रवाह सही से न हो पाने के कारण  मस्तिष्क कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। गंभीर स्...
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक

दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
जापान ने दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक तैयार की है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। बाइक बनाने वाली जापानी कंपनी ALI टेक्नोलॉजी का कहना है, यह सिंगल सीट फ्लाइंग बाइक है। इसक नाम टूरिज्मो रखा गया है। बाजार में फिलहाल इसे लिमिटेड एडिशन के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी इसके 200 यूनिट बनाएगी।
आर्टिफिशियल स्वीटनर और डाइट ड्रिंक्स 31% स्ट्रोक व 29% तक हृदय रोग का खतरा बढ़ाती हैं

आर्टिफिशियल स्वीटनर और डाइट ड्रिंक्स 31% स्ट्रोक व 29% तक हृदय रोग का खतरा बढ़ाती हैं

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और डाइट ड्रिंक्स लेने की आदत है तो अलर्ट होने की जरूरत है। ये स्ट्रोक, हार्ट डिजीज और मौत का खतरा बढ़ाते हैं। 50 से 59 साल की उम्र वाली 80 हजार महिलाओं पर हुई स्टडी में यह साबित भी हुआ है। रिसर्च कहती है, दिनभर में दो से ज्यादा डाइट ड्रिंक्स लेने वालों में इसका खतरा सबसे ज्यादा होता है।
अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर की वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू

अमेरिका में ब्रेस्ट कैंसर की वैक्सीन का पहला ह्यूमन ट्रायल शुरू

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ब्रेस्ट कैंसर पर रोक लगाने के लिए अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक ने इसकी वैक्सीन के पहले चरण की वैक्सीन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इस ट्रायल की मदद से इस कैंसर के सबसे खतरनाक प्रकार ट्रिपल निगेटिव ब्रेस्ट कैंसर को कंट्रोल किया जा सकेगा। अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से वैक्सीन ट्रायल का अप्रूवल मिलने के बाद क्लीवलैंड क्लीनिक वैक्सीन कंपनी एनिक्सा बायोसाइंस के साथ मिलकर काम कर रही है। ...