Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना हुआ तो कितने दिन हों आइसोलेट?

वैक्सीनेशन के बावजूद कोरोना हुआ तो कितने दिन हों आइसोलेट?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से वैक्सीन और बूस्टर डोज लेने वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, इसमें गंभीर रूप से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कम है। ऐसे में माइल्ड या बिना लक्षणों वाले वैक्सीनेटिड मरीजों को कितने दिन के लिए क्वारैंटाइन होना चाहिए, ये सवाल दुनिया भर के एक्सपर्ट्स को परेशान कर रहा है। ये कहती हैं आइसोलेशन गाइडलाइंसभारत सरकार के नियमों के अनुसार, यदि किसी मरीज में कोरोना के माइल्ड लक्षण हैं, तो उसे लक्षण दिखने वाले दिन से लेकर अगले 10 दिन तक आइसोलेट रहना चाहिए। साथ ही, कोई लक्षण नहीं होने पर मरीज के लिए टेस्टिंग के दिन से लेकर अगले 10 दिन तक आइसोलेट रहना जरूरी है। फिलहाल मरीजों को यही गाइडलाइंस फॉलो करनी चाहिए। अमेरिकी हेल्थ एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के दिशानिर्देश भी कुछ ऐसा ही कहते हैं। इनके अनुसार, पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के बाद बिना लक्षण वाले म...
चीन में मिला 7 करोड़ साल पुराने डायनासोर के भ्रूण का कंकाल

चीन में मिला 7 करोड़ साल पुराने डायनासोर के भ्रूण का कंकाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दक्षिण चीन में वैज्ञानिकों को डायनासोर के एक अंडे का फॉसिल (जीवाश्म) मिला है। खास बात यह है कि अंडे के अंदर डायनासोर के भ्रूण (embryo) का कंकाल अच्छी तरह से संरक्षित है। इस भ्रूण को 'बेबी यिंगलियांग' नाम दिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह अंडा तकरीबन 7 करोड़ 20 लाख साल पुराना है। साथ ही, यह भ्रूण अब तक का सबसे पूर्ण ज्ञात डायनासोर भ्रूण है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह भ्रूण ओविराप्टोरोसॉर प्रजाति का है।...
ओमिक्रॉन नेचुरल वैक्सीन की तरह है, इससे कोरोना के खिलाफ लोगों की इम्यूनिटी बढ़ना तय

ओमिक्रॉन नेचुरल वैक्सीन की तरह है, इससे कोरोना के खिलाफ लोगों की इम्यूनिटी बढ़ना तय

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच भारत के टॉप हेल्थ एक्स्पर्ट्स ने कहा है कि नया वैरिएंट कोरोना की नेचुरल वैक्सीन की तरह काम करता है। इसका कारण- मरीजों में माइल्ड या कोई लक्षण न होना है। ओमिक्रॉन से संक्रमित होने पर लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं होते और वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडीज बन जाती हैं। इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. गोवर्धन दास के मुताबिक, ओमिक्रॉन डेल्टा का ही माइल्ड रूप है। भले ही इस वैरिएंट में म्यूटेशन्स ज्यादा हैं, लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को अस्पताल पहुंचा रहा है।...
विशेषज्ञों ने चेताया- कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी हासिल करना बेहद मुश्किल

विशेषज्ञों ने चेताया- कोरोना के खिलाफ हर्ड इम्यूनिटी हासिल करना बेहद मुश्किल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोना महामारी की शुरुआत से ही 'हर्ड इम्यूनिटी' शब्द चर्चा में रहा है। इसे तब हासिल किया जा सकता है, जब आबादी का बड़ा हिस्सा वायरस से संक्रमित होकर एंटीबॉडी विकसित कर ले। लेकिन, विशेषज्ञ मानते हैं कि कोविड-19 बीमारी के केस में हर्ड इम्यूनिटी को हासिल करना सरल नहीं है। इसके लगातार म्यूटेट होने, जल्दी फैलने और हर वर्ग के लोगों को संक्रमित करने की क्षमता के कारण ये वायरस कॉम्प्लेक्स हो चुका है। कनाडा की एक्सपर्ट कैरोलिन कोलीजिन के मुताबिक, यदि वायरस से बचना है तो उसके साथ अभी से जीना सीख लें।...
10 गुना तेजी से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियर, बढ़ा समुद्र का जलस्तर

10 गुना तेजी से पिघल रहे हिमालय के ग्लेशियर, बढ़ा समुद्र का जलस्तर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
'तीसरा ध्रुव' नाम से जाना जाने वाला हिमालय अंटार्कटिका और आर्कटिक के बाद ग्‍लेशियर बर्फ का तीसरा सबसे बड़ा सोर्स है। पर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से इसके ग्लेशियर असाधारण गति से पिघल रहे हैं। साइन्स जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुई एक हालिया रिसर्च के मुताबिक, इससे एशिया में गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के किनारे रहने वाले करोड़ों भारतियों पर पानी का संकट आ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 400 से 700 साल पहले के मुकाबले पिछले कुछ दशकों में हिमालय के ग्लेशियर 10 गुना तेजी से पिघले हैं। यह गतिविधि साल 2000 के बाद ज्यादा बढ़ी है।...
इंग्लैंड में हुई 32 करोड़ साल पुराने दुर्लभ जीव के अवशेषों की खोज

इंग्लैंड में हुई 32 करोड़ साल पुराने दुर्लभ जीव के अवशेषों की खोज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ऑस्ट्रेलिया में पिछले हफ्ते 1306 पैर वाला अनोखा मिलीपीड मिलने के बाद, वैज्ञानिकों ने इंग्लैंड के नॉर्थम्बरलैंड बीच पर एक ऐसे ही दुर्लभ जीव के अवशेषों की खोज की है। इस मिलीपीड का नाम है आर्थ्रोप्लेरा। यह 32.6 करोड़ साल पहले धरती पर पाया जाता था। इसके फॉसिल (जीवाश्म) से अंदाजा लगाया गया है कि यह 8 फीट से भी ज्यादा लंबा और 1.8 फीट चौड़ा था। साथ ही, इसका वजन 50 किलोग्राम था। विशेषज्ञों का मानना है कि 8 फीट की लंबाई के साथ ही आर्थ्रोप्लेरा विश्व का सबसे बड़ा मिलीपीड बन गया है। इस जीव के पैर बिच्छू और केकड़ों के पैरों जैसे ही थे। इसके पहले वैज्ञानिकों का दावा था कि आर्थ्रोप्लेरा 6 फीट तक लंबा हो सकता है।...
एक्सपर्ट्स ने सुझाया फॉर्मूला- वुहान का वाइल्ड वायरस और ओमिक्रॉन को मिक्स करके बनाएं सुपर वैक्सीन

एक्सपर्ट्स ने सुझाया फॉर्मूला- वुहान का वाइल्ड वायरस और ओमिक्रॉन को मिक्स करके बनाएं सुपर वैक्सीन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को रोकने के लिए एक्सपर्ट ने सुपर वैक्सीन का फॉर्मूला सुझाया है और इसे नाम दिया है बाईवेलेंट वैक्सीन। एक्सपर्ट का मानना है कि ओमिक्रॉन की संक्रामकता और म्यूटेशन को देखते हुए बूस्टर डोज भी इसे रोक नहीं पाएगी। जरूरत एक ऐसी वैक्सीन की है, जिसमें वुहान का वाइल्ड वायरस हो और ओमिक्रॉन वैरिएंट भी। एक्सपर्ट ने तर्क दिया कि अमेरिका से भारत लौटा एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गया। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि उसने कोरोना की दोनों डोज के अलावा बूस्टर डोज भी ले रखी थी। अमेरिका की फाइजर कंपनी ने तो वैक्सीन के चौथे डोज यानी दूसरे बूस्टर की पेशकश कर दी है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ओमिक्रॉन के लिए बूस्टर से बेहतर बाईवेलेंट वैक्सीन है, जो एक साथ दो वायरस पर अटैक करने में सक्षम होती है। यह चर्चा तब शुरू हुई है, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया ...
सीनियर सिटिजन हैं तो हो जाएं सतर्क, शरीर में हो सकते हैं कैंसर बनाने वाले 10 हजार करोड़ सेल्स

सीनियर सिटिजन हैं तो हो जाएं सतर्क, शरीर में हो सकते हैं कैंसर बनाने वाले 10 हजार करोड़ सेल्स

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
60 साल की उम्र से ऊपर के लोगों के लिए कैंसर से जुड़ी एक चौंकाने वाली रिसर्च सामने आई है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो कैंसर सेंटर की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बूढ़े लोगों में कैंसर बनाने वाले 10,000 करोड़ सेल्स (कोशिकाएं) होती हैं। साथ ही, उनमें कम से कम एक कैंसर संबंधी म्यूटेशन भी होता है। पर इसके साथ ही एक खुशखबरी भी है। अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की मानें, तो 60% लोगों को इन सेल्स से कोई नुकसान नहीं पहुंचता।...
आलिया, सारा अली या कियारा, बॉलीवुड हसीनाओं के इन लहंगों पर आ जाएगा दिल

आलिया, सारा अली या कियारा, बॉलीवुड हसीनाओं के इन लहंगों पर आ जाएगा दिल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गजब के खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। वहीं बात करें इनके कपड़ों की तो वेस्टर्न के साथ ही इनका एथिनिक लुक भी कमाल नजर आता है। प्रमोशन के लिए आलिया ने जहां गोल्डन कलर के लहंगे के चुना वहीं सारा अली खान काले रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। आगे की स्लाइड में देखें आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और सारा अली खान के लहंगे वाले खूबसूरत लुक।...
परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने का है प्लान

परिवार के साथ क्रिसमस पर घूमने का है प्लान

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली साल का आखिरी और दुनियाभर में मनाया जाने वाला बड़ा पर्व क्रिसमस आने वाला है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस पर परिवार, दोस्त, रिश्तेदार आपस में मिलते हैं। पार्टी करते हैं और इस साल को विदाई देने के साथ नए साल का इंतजार करते हैं। क्रिसमस के मौके पर कई लोग बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है लेकिन कई लोग घरों में कैद रहने के बजाए क्रिसमस को सेलिब्रेट करने के लिए किसी यात्रा का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप क्रिसमस में परिवार या दोस्तों के साथ घर से बाहर क्रिसमस मनाने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले ये तय कर लीजिए कि कहां घूमने जाना है। वैसे तो देश में कई ऐसे शहर और जगहें हैं जहां क्रिसमस सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से होता है, लेकिन कुछ जगहें क्रिसमस पार्टी के लिए ही प्रसिद्ध हैं।...