कोरोना काल में आया ऑनलाइन शादियों का ट्रेंड
नई दिल्ली
साल 2021 भी कोरोना वायरस के खतरे के बीच बीता। इस साल भी संक्रमण से बचाव के लिए कई तरह के प्रतिबंध लगे। लोग आपस में मिल नहीं सकते थे। किसी तरह का समारोह, शादी पार्टी में कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए थे। लोग यात्रा नहीं कर सकते थे, तो वहीं शादी पार्टी में सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो सकते थे। इसका असर ये हुआ कि सालों से शादी को लेकर चली आईं परंपराओं में कुछ बदलाव हुआ। भारत में शादी किसी बड़े सेलिब्रेशन से कम नहीं होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त, आस पड़ोस के लोग समेत पंडित पुरोहित आदि शामिल होते हैं। हजारों की संख्या में मेहमानों के बीच लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ रहने की कसमें लेते हैं। लेकिन इस साल कोरोना के कारण ऑनलाइन शादी का चलन शुरू हुआ। डिजिटल कार्ड से लेकर ऑनलाइन गिफ्ट देने की तरकीब लोगों ने निकाली। कहीं दुल्हन का भाई वीडियो कॉल के ...








