Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।...
सर्दी में बंद नाक की दिक्कत होगी जल्द दूर

सर्दी में बंद नाक की दिक्कत होगी जल्द दूर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली वैसे तो हम कभी भी किसी भी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, लेकिन जब मौसम में बदलाव होता है तो हमारे बीमार पड़ने का खतरा कई गुना तक बढ़ जाता है। गर्मी से सर्दी का मौसम और सर्दी से गर्मी का मौसम आते समय देखा जाता है कि लोग काफी बीमार पड़ते हैं। ऐसे में काफी दवाओं तक का सेवन करना पड़ता है। लेकिन जब सर्दी का मौसम आता है, तो नाक बंद होने की दिक्कत सबसे ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में लोगों की नाक बंद होने की वजह से उन्हें काफी कष्ट होता है। बंद नाक को खोलने के लिए कई तरह की दवाओं का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं और इन चीजों से आपकी बंद नाक खुलने में जल्दी मदद मिल सकती है।...
भोजन में इस तेल को शामिल करके 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं हृदय रोगों का खतरा

भोजन में इस तेल को शामिल करके 60 फीसदी तक कम कर सकते हैं हृदय रोगों का खतरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली खराब जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में हृदय रोगों के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। करीब एक दशक पहले तक जिन हृदय रोगों को उम्र के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था, कम उम्र के लोगों में भी अब उनका निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हर आयु वर्ग के लोगों में हृदय रोगों के खतरे को बढ़ाता रहा है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की बढ़ी हुई मात्रा के कारण कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हृदय गति रुकने, स्ट्रोक या दिल के दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।  कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर देती हैं, जिससे अंगों में रक्त परिसंचरण बाधित हो जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यदि केवल खाने की ही आदतों को सुधार लिया जाए तो हृदय रोगों को जोखिम को 60 फीसदी तक कम किया जा सक...
डायबिटीज रोगी भी दीपावली में खा सकते हैं यह लजीज मिठाइयां और पकवान

डायबिटीज रोगी भी दीपावली में खा सकते हैं यह लजीज मिठाइयां और पकवान

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है। कोई भी त्योहार मिठाइयों और पकवान के बिना अधूरे माने जाते हैं, इसमें भी दीपावली को काफी खास माना जाता है। पर डायबिटीज रोगियों के लिए मिठाइयों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकता है। यही कारण है कि डायबिटीज के शिकार लोगों को हर त्योहार पर मन मार कर रहना पड़ जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या होती है, उनके लिए तो त्योहारों पर मिठाई खाना किसी सपने की तरह हो जाता है, पर इस बार ऐसा नहीं होगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज के रोगियों को खाने के लिए हमेशा उन्हीं चीजों का चयन करना चाहिए, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। तो आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि आखिर दीपावली के इस त्योहार में डायबिटीज रोगी कौन सी मिठाइयां खा सकते हैं? ध्यान रखने वाली बात यह है कि घर पर ही बनी...
इन पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है बालों की समस्या

इन पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकती है बालों की समस्या

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली समय के साथ बढ़ते हुए प्रदूषण ने हमारे शरीर के जिन हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, बाल उनमें से एक हैं। कम उम्र में बालों का झड़ना, पकना और कमजोर होना ऐसे ही समान्य लक्षण हैं जिनसे हर तीन में से एक व्यक्ति परेशान है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बालों की समस्या के लिए सिर्फ पर्यावरण ही एक मात्र कारक नहीं है, आपकी जीन, जीवनशैली और खान-पान का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान होता है। पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बालों से संबंधित तमाम तरह की समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी उचित पोषण और देखभाल की आवश्यकता होती है। यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ आपके बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे...
सर्दी में रोजाना एक संतरा रख सकता है कई बीमारियों से दूर

सर्दी में रोजाना एक संतरा रख सकता है कई बीमारियों से दूर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
संतरे में एमिनो एसिड, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, सोडियम, मिनरल्स, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में रोजाना संतरे या इसके जूस का सेवन करते हैं तो आप जुकाम-खांसी के साथ कई बड़ी बीमारियों से दूर रह सकते हैं.
1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

1400 बच्चों को गोद ले चुकी हैं सिंधुताई सपकाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मां अपने बच्चों के लिए ईश्वर समान होती है, जो उनके जन्म से लेकर लालन पालन तक बच्चों की हर खुशी, जरूरत को ख्याल रखती है। लेकिन कभी किसी ऐसी मां के बारे में सुना है जो बिना मां बाप के बच्चों के लिए न केवल मां बनी, बल्कि उनके लिए सड़कों पर भीख भी मांगती है। वो महिला किसी एक या दो नहीं बल्कि 1400 बच्चों की मां बन चुकी है। दूसरों की मदद के लिए अपना पूरा जीवन लगा देने वाली इस महिला का नाम सिंधु ताई है। सिंधु ताई को महाराष्ट्र की मदर टेरेसा कहा जाता है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजार दी। सिंधु ताई भले ही 1400 अनाथ बच्चों की मां बन गई, लेकिन इतने सारे बच्चों का पालन करना उनके लिए आसान नहीं था। इसके लिए सिंधु ताई को जीवन में बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ा।...
डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।...
डायबिटिज के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल

डायबिटिज के इन लक्षणों को हल्के में लेने की न करें भूल

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब किसी के शरीर में इंसुलिन बनना कम हो जाता है तो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे व्यक्ति को शुगर या डायबिटीज होती है। इसके पीछे का कारण समय पर सही से न खाना या गलत खान-पान, पर्याप्त नींद न लेना, अत्यधिक वजन, निष्क्रिय जीवनशैली, नशीली चीजों का सेवन करना आदि होता है। दुनियाभर में लोग डायिबिटीज से प्रभावित हैं, भारत में भी डायबिटिज के रोगियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। इस बीमारी की वजह से व्यक्ति को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। फिलहाल अभी तक इस बीमारी को कोई पुख्ता इलाज नहीं है, इसलिए समय रहते अगर इसकी पहचान कर ली जाए तो इससे बचाव करके सामान्य जीवन जी सकते हैं। शरीर में कुछ लक्षणों को देखकर आप शुगर की पहचान कर सकते हैं। यदि शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ताकि समय रहते आप अपनी शुगर को कंट्रोल कर सकें।...
कभी जगराते में गाती थीं भजन

कभी जगराते में गाती थीं भजन

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जब भी हम एक सुरीला गीत सुनने की सोचते हैं, तो आजकल कई तरह के गाने मौजूद हैं जिन्हें कई बेहतरीन सिंगर गाते हैं। बॉलीवुड जगत में कई ऐसे गायक हैं, जिनकी आवाज पर लोग फिदा हो जाते हैं। इन्हीं में से एक गायिका हैं नेहा कक्कड़, जिनकी फैन फॉलोइंग देखते ही बनती हैं। नेहा वैसे तो कई तरह के गाने गाती हैं, लेकिन वे खासतौर पर अपने पार्टी नंबर्स सॉन्ग के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक, नेहा को फैंस का खूब प्यार मिलता है। एक समय था, जब नेहा माता रानी के जागरण में भजन गाया करती थीं, लेकिन अब वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक कामयाब सिंगर हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर नेहा आज एक लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीती हैं और हर कोई उनकी तरह बनने के सपने देखता है। तो चलिए आपको नेहा कक्कड़ के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।...