Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफस्टाइल

इस दिन पहनें ये पांच तरह की ड्रेस

इस दिन पहनें ये पांच तरह की ड्रेस

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली पांच दिनों के दीपों के उत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होता है। नरक चतुर्दशी अशुद्धियों को तन, मन और घर से निकालने का दिन है। त्योहार के हर दिन में खुद को एक अलग लुक देकर आप दिवाली उत्सव को खास बना सकते हैं। ऐसे में आप नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन भी खुद को खास तरीके से ड्रेस अप करें। आपके कपड़े भले ही भारी भरकम न हों लेकिन फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट होने चाहिए। वैसे तो त्योहार के लिए तैयार होना है, ऐसे में एथनिक कपड़े अधिक उपयुक्त हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कैजुअल कपड़ो या वेस्टर्न वियर को ट्रेडिशनल टच देकर कुछ अलग और नया लुक कैरी कर सकते हैं। सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि नरक चतुर्दशी के दिन किस रंग के कपड़े पहने जाते हैं? उसके मुताबिक आप अपनी ड्रेस का चयन कर सकते हैं। आपको पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक कैरी करना है या वेस्टर्न कपड़ों को पारंपरिक टच देना है, अगली स्लाइड्स म...
कृति सेनन का ऑरेंज लहंगा इस शादी सीजन कर रहा ट्रेंड

कृति सेनन का ऑरेंज लहंगा इस शादी सीजन कर रहा ट्रेंड

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली अपनी शादी में हर लड़की बेस्ट दिखना चाहती है। शादी का जोड़ा या शादी का लहंगा लड़कियों का एक ख्वाब होता है, जिसे वह अपनी शादी में पूरा करना चाहती हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने लहंगे और लुक को लेकर आपकी भी फरमाइशें होंगी। ऐसे में सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि इस दिनों किस तरह के लहंगे का ट्रेंड है। हर साल शादी सीजन में कुछ नया फैशन आता है। इस बार कई अभिनेत्रियों ने ब्राइडल फोटो शूट कराया, जिसमें उनका लुक और लहंगा दोनों ही इस सीजन के लिए शानदार है। लेकिन हाल ही में कृति सेनन का नया ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी शाही घराने की दुल्हन जैसी दिख रही हैं। उनका ये राजकुमारी वाला लुक कृति सेनन के ऑरेंज लहंगे की वजह से निखर कर सामने आया है। इस शादी सीजन के लिए ये ब्राइट शाइनिंग कलर लाल जोड़े से कुछ हटकर दुल्हनों के लुक को खास बनाएगा।...
धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार

धनतेरस की रात ऐसे करें अपना डिनर तैयार

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली त्योहार में पूजा, मस्ती के अलावा सबसे जरूरी होता है लजीज खाना। त्योहारों में तरह तरह के लजीज पकवान खाने में बनाए जाते हैं। मिठाई, स्नैक्स के साथ ही लंच और डिनर में भी रूटीन खाने से अलग कुछ खास डिश तैयार की जाती है। 2 नवंबर को धनतेरस है। इसी दिन से पांच दिनों के दीपों के पर्व की शुरुआत होती है। ऐसे में धनतेरस में धन कुबेर की पूजा के लिए मिठाई, स्नैक्स के अलावा डिनर भी कुछ खास बनना चाहिए। इस धनतेरस की रात आप डिनर में खास रेसिपी से स्वादिष्ट खाना तैयार कीजिये, ताकि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाये। इस धनतेरस में आप कश्मीरी दम आलू बना सकतीं है। कश्मीरी दम आलू के साथ रोटी, पराठा या नान बना सकते हैं। प्लेन या जीरा राइस भी दम आलू के साथ खाने में स्वादिष्ट लगेगा। साथ में रायता या दही बड़े बनाएं।...
यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

यूके के बाद भारत में भी सामने आए AY.4.2 वैरिएंट के मामले

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली दुनियाभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई को तेज करते हुए भारत ने 100 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण कर दिया है। इतने लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। हालांकि अब भी 30 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण होना शेष है। इस बीच  रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कुछ देशों में कोरोना वायरस के एक नए और अपेक्षा अधिक संक्रामक वैरिएंट की पहचान हुई है, जिसने चिंता बढ़ा दी है।  AY.4.2 नामक कोरोना के इस नए वैरिएंट की सबसे पहले ब्रिटेन में पहचान की गई थी, अब भारत में भी इसके संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है, हालांकि अभी इससे संक्रमितों की संख्या काफी कम बताई जा रही है। कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट (AY.4.2) काफी संक्रामक और घातक हो सकता है। भारत सहित यूके, यूए...
टीकाकरण के बाद कोरोना से कितने सुरक्षित हैं आप?

टीकाकरण के बाद कोरोना से कितने सुरक्षित हैं आप?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली कोरोना संक्रमण के लगभग दो साल तक जारी भयंकर प्रकोप के बाद हालात में फिलहाल पहले से सुधार देखने को मिल रहा है। इस लड़ाई में वैक्सीनेशन को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है। देश में अबतक 100 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि कई देशों में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। इसके अलावा कोरोना के कुछ नए वैरिएंट्स के मामले भी सामने आए हैं, जिन्हें अपेक्षाकृत अधिक संक्रामक और खतरनाक माना जा रहा है। इन सबके बीच वैक्सीनेशन करा चुके लोगों के मन में एक सवाल लगातार बना हुआ है कि क्या वह कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित हैं? इसकी पुष्टि कैसी की जा सकती है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारे इम्यून रेस्पॉन्स को लेकर निश्चिंत होने और यह तय करने के लिए कि किसी में एंटीबॉडीज का विकास हुआ है कि नहीं, इसके लिए आईजीजी एंटीबॉ...
बढ़ता वजन डालता है दिमाग पर भी असर

बढ़ता वजन डालता है दिमाग पर भी असर

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली मोटापा दुनियाभर के लिए ऐसी महामारी में तब्दील होता जा रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए उपाय तो आसान हैं, किसी वैक्सीन की भी जरूरत नहीं, लेकिन इसपर नियंत्रण फिर भी कठिन है। खाने-पीने का कल्चर अब ग्लोबल हो चुका है। साथ ही ज्यादातर देशों में प्रतिव्यक्ति आय भी तेजी से बढ़ी है। हालांकि भारत में मोटापे की खास वजह खान-पान की बजाय बदली जीवनशैली अधिक है। हम पहले से कहीं ज्यादा मशीनों के अधीन हुए हैं, हमारे खाने-पीने के समय और तरीकों में बदलाव आया है और सबसे खास बात, हमारी फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। इन तमाम कारणों ने मोटापे को भारतीयों के लिए भी बड़ी समस्या बना दिया है। मुश्किल यह है कि मोटापा कभी अकेला नहीं आता। इसके साथ हाई बीपी, डायबिटीज, हार्मोन्स में असंतुलन, ह्रदय रोग आदि भी आते हैं। इतना ही नहीं, बढ़ा हुआ वजन आपके दिमाग पर भी बहुत बुरा असर डालता है। आखिर तो शरीर और दिमाग एक-दूसर...
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड लेते कंगना रनौत का लुक आया सामने

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड लेते कंगना रनौत का लुक आया सामने

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों को आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विज्ञान भवन में समारोह का आयोजन किया गया, जहां अभिनेत्री कंगना रनौत भारतीय पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक में नजर आईं। कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंगना जब अपने मां और पिता के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं, तो लोगों की नजरें उन पर ही टिक गईं। खूबसूरत सुनहरी साड़ी, हैवी पारंपरिक ज्वैलरी, बालों में गजरा लगाए कंगना का देसी अंदाज बेहद शानदार रहा। उनके लुक और ड्रेसिंग स्टाइल की हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वैसे तो कंगना अक्सर साड़ी लुक में नजर आ जाती हैं, लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वह अधिक प्रभावशाली लुक में नजर आईं।...
श्रद्धा कपूर ने पहनी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी

श्रद्धा कपूर ने पहनी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, वैसे-वैसे बी टाउन की हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने की चाह रखती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। 4 नवंबर को दिवाली है। 2 नवंबर को धनतेरस से पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी, ऐसे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। दिवाली में क्या पहने, कैसे तैयार हों, अगर ये सभी सवाल आपके भी मन में हैं तो श्रद्धा कपूर के हाल ही के पारंपरिक लुक से सीख सकते हैं। श्रद्धा कपूर अपने फैशन सेन्स और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस को पसंद हैं। हाल ही में उनका लाल साड़ी में लुक सामने आया है। उनका ये लुक दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रहेगा।...
स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे करें अपने लुक के साथ कैरी

स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे करें अपने लुक के साथ कैरी

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
श्रृंगार की पूर्णता नख से शिख यानी सिर से लेकर पैरों के नाखून तक होती है। यह एक संपूर्ण श्रृंगार का मानक है, ऐसा समझ लीजिए। पुराने जमाने में मेहंदी से लेकर इत्र-फुलेल और फूलों आदि को श्रृंगार के लिए उपयोग में लाया जाता था। फिर धातु के गहने बनने लगे। तब से अब तक गहनों को पहनने के तरीके और चलन दोनों में कई परिवर्तन हुए हैं। एंकलेट्स या पाजेब या पैंजनी या पायल ऐसा ही एक गहना है। नई नवेली दुल्हन के पैरों में छम छम करते नूपुर घर भर में गृहलक्ष्मी के आने की आहट जगा दिया करते थे। इसलिए ब्याह-शादियों में महिलाओं के लिए भारी भरकम पाजेब देने का रिवाज भी है। धीरे-धीरे दुल्हन के पारंपरिक पहनावे और साज सज्जा में अंतर भी आया। पहनावे से लेकर गहनों की बनावट तक हर चीज का फ्यूजन हुआ और इसके साथ ही बदल गया एंकलेट्स का लुक भी। अब एंकलेट्स जीन्स, स्कर्ट, कैप्री, आदि के साथ भी पहने जाते हैं और दोनों पैरों की जग...
कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन?

कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन?

यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
नई दिल्ली शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन उन्हीं में से एक है। मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूती देने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इतना ही नहीं मजबूत हड्डियों के निर्माण से लेकर वजन घटाने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी इस मैक्रोन्यूट्रिएंट की भूमिका होती है। आहार में कई प्रकार की चीजों जैसे सब्जियां, डेयरी, नट्स, मांस, पनीर आदि से आसानी से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। पर क्या मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आप प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन तो नहीं कर रहे हैं? अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है, लेकिन जब शरीर में कार्ब्स या फैट की तुलना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है त...