नई HIV वैक्सीन ट्रायल में हुई फेल:जॉनसन एंड जॉनसन की HIV वैक्सीन ट्रायल में संक्रमण रोकने की क्षमता मात्र 25 फीसदी; लेकिन अमेरिका में जारी रहेगा ट्रायल
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने अपनी नई HIV वैक्सीन ट्रायल के नतीजे जारी किए। वैक्सीन ट्रायल में फेल साबित हुई है। ट्रायल के दौरान नई वैक्सीन HIV का संक्रमण रोकने में मात्र 25 फीसदी ही असरदार साबित हुई है। ट्रायल रिपोर्ट में यह वैक्सीन भले ही असरदार साबित न हुई हो, लेकिन इससे किसी तरह के साइड इफेक्ट होने की पुष्टि नहीं हुई है। जॉनसन एंड जॉनसन मंगलवार को बयान जारी करके ट्रायल के नतीजों की जानकारी दी।
कम्पनी ने HIV वैक्सीन का ट्रायल अफ्रीका में किया था। ट्रायल का नाम 'इमबोकोडो' रखा गया था। इसमें अफ्रीकी देश की 2600 महिलाओं को भी शामिल किया गया था। उम्मीद की जा रही थी कि ट्रायल के नतीजे सकारात्मक आएंगे और इस खतरनाक बीमारी को खत्म किया जा सकेगा। ट्रायल में ऐसा नहीं हो पाया।
जॉनसन एंड जॉनसन के मुख्य वैज्ञानिक पॉल स्टॉफेल्स का कहना है, एचआईवी का वायरस काफी अलग और जटिल है। यह सीधेतौर पर मरीज की इम...








