प्रेग्नेंसी में धूप भी जरूरी:बच्चे की प्री-मैच्योर डिलीवरी रोकने के लिए प्रेग्नेंसी की शुरुआत से रोजाना कुछ मिनट धूप में बैठें, यह बीपी कंट्रोल करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है
प्री-मैच्योर डिलीवरी यानी बच्चे का समय से पहले पैदा होना। ऐसे बच्चों में कमजोरी के अलावा कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। प्री-मैच्योर डिलीवरी के मामलों को घटाने के लिए वैज्ञानिकों ने रिसर्च की है। रिसर्च कहती है, ऐसी प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा घटाना है तो गर्भवती माएं शुरुआत से ही कुछ देर धूप में बिताएं। ऐसा करने से 10 फीसदी तक इस तरह की डिलीवरी रोकी जा सकती हैं।
रिसर्च करने वाली एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, स्कॉटलैंड में गर्भवती महिलाएं धूप में बहुत कम ही निकलती हैं। ऐसी महिलाओं में 10 फीसदी प्री-मैच्योर डिलीवरी का खतरा बना रहता है। इससे बच्चे की मौत का खतरा बढ़ता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए धूप क्यों जरूरी है, यह कैसे काम करती है, धूप में कब बैठें और इसके क्या फायदे हैं, जानिए इन सवालों के जवाब
प्रेग्नेंसी में धूप क्यों है जरूरी, पहले इसे समझें
पहली वजह:&n...








