अल्कोहल के कारण 2020 में कैंसर के 7.41 लाख मामले मिले, हर 25 में एक इंसान में इस बीमारी की वजह शराब; पहले पायदान पर मंगोलिया
अल्कोहल का सेवन अलग-अलग तरह के कैंसर की वजह बन रहा है। दुनिया में पिछले साल सामने आए कुल कैंसर के मामलों में से 7,41,300 यानी 4% को अल्कोहल के कारण कैंसर हुआ। हर 25 में से एक इंसान को कैंसर शराब के कारण हुआ।
अल्कोहल से जुड़ी इस रिसर्च में यह भी पाया गया कि इनमें अधिकांश मामले लिवर, इसोफेगस और ब्रेस्ट कैंसर के थे। यह दावा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने अपनी रिसर्च में किया है।
200 से ज्यादा देशों में शराब बिक्री के रिकॉर्ड देखेसाइंस जर्नल लैंसेट ऑन्कोलॉजी में पब्लिश रिसर्च कहती है, अल्कोहल और कैंसर के बीच कनेक्शन समझने के लिए वैज्ञानिकों ने 200 से ज्यादा देशों में शराब की बिक्री और वहां के मेडिकल रिकॉर्ड्स देखे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 से अल्कोहल की खपत और अन्य आंकड़ों को 2020 में कैंसर की घटनाओं के साथ जोड़ा गया। इसके बाद एक सूची तैयार की गई।
मंगोलिया पहले पायदान पर और सब...








