अगर आपके दांत समय से पहले गिरते हैं तो याद्दाश्त घटने का खतरा 1.28 गुना बढ़ता है, अमेरिकी शोधकर्ताओं की सलाह; ओरल हेल्थ का रखें ध्यान
इंसान के दांतों का कनेक्शन याद्दाश्त से जुड़ा है। अमेरिकी शोधकर्ताओं की नई रिसर्च में यह दावा किया गया है कि जिस इंसान के दांत जल्दी गिरने शुरू हो जाते हैं, उनमें डिमेंशिया होने का खतरा भी बढ़ता है। डिमेंशिया यानी ऐसी बीमारी जिसमें इंसान की याद्दाश्त कम होने लगती है।
रिसर्च करने वाले न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, दांतों के गिरने से इंसान की याद्दाश्त और सोचने-समझने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। एक-एक दांत गिरने से खतरा बढ़ता है।
अब इसकी भी जान लीजिएशोधकर्ता कहते हैं, दांत और याद्दाश्त के बीच इस कनेक्शन की सटीक वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है, लेकिन इनके बीच एक सम्बंध जरूर है। जैसे- दांत टूटने के बाद इंसान को खाना चबाने में दिक्कत होती है। खाना ठीक से न चबा पाने के कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी ऐसा हो सकता है। या फिर मसूढ़ों की बीमारी और गिरती याद्दाश्त के बीच कोई...








