Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

BSF के जवानों ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप:दूध लेने गई थी; डेयरी मालिक-कर्मचारी भी शामिल, 5 पर केस

BSF के जवानों ने युवती को बंधक बनाकर किया रेप:दूध लेने गई थी; डेयरी मालिक-कर्मचारी भी शामिल, 5 पर केस

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. रायसिंहनगर में युवती से रेप का मामला सामने आया है। रेप करने वालों में तीन बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) जवान भी शामिल हैं। घटना रायसिंहनगर की कुम्हार बस्ती के एक दूध डेयरी के गोदाम में हुई। युवती ने डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में युवती ने तीन बीएसएफ जवानों के भी शामिल होने की शिकायत की थी। पीड़िता का कहना है कि वह उनके नाम नहीं जानती। पुलिस ने इस मामले में डेयरी मालिक और उसके कर्मचारी से घटना के बारे में जानकारी जुटाई है। उसके बाद बीएसएफ जवानों को भी उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद पूछताछ कर गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि अब पीड़िता से इनकी पहचान कराई जाएगी। दूध लेने गई थी युवतीपीड़ित युवती मूल रूप से श्रीगंगानगर की रहने वाली है। अभी रायसिंहनगर में रह रही है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम दूध लेने ...
किसानों ने निकाला फतेह मार्च:ट्रैक्टरों और जीपों पर  निकले किसान, कृषि कानून वापस लेने को बताया जीत

किसानों ने निकाला फतेह मार्च:ट्रैक्टरों और जीपों पर  निकले किसान, कृषि कानून वापस लेने को बताया जीत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. तीन कृषि कानून वापस लेने का एक साल पूरा होने पर किसानों ने जिले के पदमपुर में फतेह मार्च निकाला। किसान जीप, ट्रैक्टर ट्रॉलियों आदि पर निकले तथा पदमपुर से 18 बीबी टोल नाके तक पहुंचे। किसानों का कहना था कि उनकी एकता के सामने केंद्र सरकार कृषि कानून वापस लेने पड़े थे। पिछले साल 19 नवम्बर को ये तीनों कृषि कानून वापस लिए गए थे। ऐसे में एक साल पूरा होने पर किसानों की इस जीत को याद किया गया। पदमपुर धानमंडी में इकट्‌ठे हुए किसानकार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण किसान मजदूर समिति ( जीकेएस ) के बैनर तले किया गया। किसान पदमपुर की धानमंडी में एकत्र हुए। यहां व्यापार मंडल भवन के सामने किसानों ने सभा की। इसके बाद पदमपुर के मुख्य बाजार में भी सभा हुई। यहां हुई सभा में जीकेएस के रणजीतसिंह राजू और गंगनहर प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्रसिंह गिल ने संबोधित किया। दोनों किसान नेताओं का कहना था कि किसानों क...
किसी ने कब्जे, तो किसी ने बताई बिजली की परेशानी:जनसुनवाई में कलेक्टर बोले, ‘ जल्द करें परेशानी दूर, वरना होगी कार्रवाई ‘

किसी ने कब्जे, तो किसी ने बताई बिजली की परेशानी:जनसुनवाई में कलेक्टर बोले, ‘ जल्द करें परेशानी दूर, वरना होगी कार्रवाई ‘

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में गुरुवार को कलेक्टर ने जन सुनवाई की। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक में उन्होंने एक-एक शिकायत को सुना। अधिकारियों को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करें या फिर अफसर चार्जशीट के लिए तैयार रहें। कलेक्टर ने जन सुनवाई के दौरान अवैध कॉलोनी विकसित कर भूखण्ड बेचने के एक मामले में सादुलशहर ईओ से रिपोर्ट मांगी तथा सिंचाई पानी प्रकरण में फैसला अपील पर पुनः परिवादी को सुनने के निर्देश दिए। घड़साना निवासी सुच्चा सिंह के रास्ता विवाद प्रकरण में तहसीलदार को पटवारी की रिपोर्ट लेने और सिंचाई पानी प्रकरण में कार्रवाई के लिये जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए। खंभा लगाने के लिए पैसे मांगे तो एफआईआर करवाओबिजली का पोल लगाने के मामले में कर्मचारी के पैसे वसूलने की शिकायत पर कलेक्टर ने परिवादी से संबंधित के खिलाफ ...
कृषि विभाग ने किया यूरिया का वितरण:किसानों को 1800 थैले यूरिया खाद बांटी, कई लोगों को लौटना पड़ा खाली हाथ

कृषि विभाग ने किया यूरिया का वितरण:किसानों को 1800 थैले यूरिया खाद बांटी, कई लोगों को लौटना पड़ा खाली हाथ

श्री गंगानगर
अनूपगढ. क्षेत्र में यूरिया खाद की आपूर्ति पूरी नहीं होने के कारण किसानों को काफी लंबे समय तक कतारों में खड़े होना पड़ता है। कई बार तो किसानों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। वहीं आज नई धान मंडी में कृषि विभाग की ओर से यूरिया का वितरण किया जा रहा है। यूरिया खाद के वितरण के दौरान पुलिस प्रशासन सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात है। 1800 थैलों का किया जा रहा है वितरण कृषि विभाग के सहायक अधिकारी उमाशंकर ने बताया कि नई धान मंडी में राजीव कुमार अरुण कुमार फार्म पर 1800 थैले यूरिया खाद के वितरित किए जा रहे हैं। एक किसान को तीन थैले यूरिया खाद के उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यूरिया खाद को सुचारु रूप से वितरित करने के लिए कृषि विभाग की ओर से किसानों को कूपन जारी किए गए हैं। कूपन के आधार पर ही किसानों को यूरिया खाद वितरित की जा रही है। कई किसानों को लौटना पड़ा खाली हाथ यूरि...
घर के पास टहल रहे युवक पर जानलेवा हमला:सिर में मारी बोतल, हवाई फायर कर पंजाब की ओर भागे, कार बरामद

घर के पास टहल रहे युवक पर जानलेवा हमला:सिर में मारी बोतल, हवाई फायर कर पंजाब की ओर भागे, कार बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. शहर के पुरानी शुगर मिल इलाके में मंगलवार रात करीब दस बजे घर से खाना खाकर टहलने निकले युवक पर कार सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। युवक के सिर में कांच की बोतलें मारीं। वहीं हवाई फायर भी किए। युवक और हमलावरों में पहले से ही कुछ विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में कोर्ट केस भी चल रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के कुछ देर बाद हमलावरों की कार बापू नगर इलाके के आसपास ही मिल गई। आरोपियों का अब तक पता नहीं लगा है।कार सवार होकर आए थे युवकबापू नगर के अमित कुमार पुत्र बहादुर चंद ने मामला दर्ज करवाया कि उसका मोहल्ले के ही रहने वाले युवकों सूरज उर्फ गिरधला, शिवा और पवन आदि से विवाद चल रहा है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद...
श्रीगंगानगर में जुटेंगे ख्यातनाम साहित्यकार:जिला साहित्यकार सम्मेलन 19 से, साहित्य अकादमी अध्यक्ष सहारण और कवि कर्मचंदाणी आएंगे

श्रीगंगानगर में जुटेंगे ख्यातनाम साहित्यकार:जिला साहित्यकार सम्मेलन 19 से, साहित्य अकादमी अध्यक्ष सहारण और कवि कर्मचंदाणी आएंगे

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अगर आप साहित्य में रुचि रखते हैं तो आने वाले शनिवार और रविवार आपके लिए बेहद उपयोगी होंगे। इस दौरान श्रीगंगानगर जिला साहित्यकार सम्मेलन होगा। इसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित प्रदेश के कई प्रसिद्ध साहित्यकारों की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन उन्नीस ओर बीस नवम्बर को श्रीगंगानगर के चितलांगिया भवन में होगा। साहित्य अकादमी अध्यक्ष आएंगे कार्यक्रम का आयोजन उदयपुर की राजस्थान साहित्य अकादमी और सृजन सेवा संस्थान की ओर से होगा। इसमें अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण और जयपुर से प्रसिद्ध कवि हरीश करमचंदाणी आएंगे। सृजन के अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया 'ताइर' ने बताया कि 19 नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार गौड़ होंगे। अध्यक्षता अकादमी के अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जयपुर से कवि हरीश करमचंदाणी और साहित्य अकादमी स...
बालदिवस पर शिक्षण सामग्री वितरित

बालदिवस पर शिक्षण सामग्री वितरित

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। बाल दिवस के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्टेशनरी वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक वेद प्रकाश लखोटिया, आरसेटी डायरेक्टर पीएनबी शिव पंवार, नाबार्ड डीडीएम चंद्रेश शर्मा, एलडीएम विनोद चंदेल, अतुल अग्रवालए व पार्षद धर्मेंद्र मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुमित अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक का न्यूनतम इस्तेमाल करते हुए शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का संदेश दिया। प्रिंसिपल तरुण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान डोरी फाउंडेशन एवं स्कूल के बच्चों सहित उपस्थित लोगों को भविष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में सुमन झा, श्रीमत...
निगम अधिकारियों से अधिक बिजली चोरों के हौंसले बुलन्द

निगम अधिकारियों से अधिक बिजली चोरों के हौंसले बुलन्द

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। बिजली चोरी पर लगाम कसने में विद्युत निगम लगभग नाकाम साबित हो रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों जगह पर कुण्डी डालकर खुलेआम बिजली की चोरी की जा रही है। जबकि उपभोक्ता आए दिन किसी ने किसी तरह कटौती की मार झेल रहे हैं।जिला मुख्यालय लेकर दूर दराज के इलाकों में हो रही चोरी निगम अधिकारियों के लिए भी विकराल समस्या बनती जा रही है। इसे रोकने के लिए निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान भी इसे रोकने में अधिक सफल नहीं हो पा रहे। हालत यह है कि कई जगह तो लोग अपने मकानों पर रोशनी करने और बिजली बिल बचाने के लिए कुंडी डालकर बिजली की चोरी करते हैं।कई जगह तो ट्रांसफार्मर से ही सीधी तार जोड़कर घरों में उपकरणों को संचालित किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर बैठे आलाधिकारियों के कार्यालयों से चंद मीटर की दूरी पर ही सड़कों किनारे कुंडी डालकर घरों को रोशन किया जा रहा है। बिजली चोरों के ...
टैंप्रेचर ने बिगाड़ा किन्नू का खेल:पिछले साल के मुकाबले कम आवक की उम्मीद, फरवरी में बढ़े तापमान का असर

टैंप्रेचर ने बिगाड़ा किन्नू का खेल:पिछले साल के मुकाबले कम आवक की उम्मीद, फरवरी में बढ़े तापमान का असर

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. पिछले साल के मुकाबले इस बार टैंप्रेचर किन्नू का खेल बिगाड़ता नजर आ रहा है। पिछले साल अन्य वर्षों मे मुकाबले प्रोडेक्शन करीब एक लाख मीट्रिक टन कम हुआ था लेकिन इस बार इससे भी कम प्रोडक्शन होने की आशंका तेज होती जा रही है। नौ माह पहले इस साल फरवरी में अचानक तापमान 28 के पार हो जाने से किन्नू के बाग खराब हो गए और इलाके में किन्नू का प्रोडक्शन प्रभावित हो गया।लगतार घटा है प्रोडक्शनकिन्नू का प्रोडक्शन इलाके में लगातार घटा है। पिछले साल वर्ष 2020-21 में यह 2.80 लाख मीट्रिक टन था जबकि उसके पिछले साल वर्ष 2019-20 में यह 3.80 लाख मीट्रिक टन था। किन्नू में आम तौर पर प्रोडक्शन एक साल कम और फिर उसके बाद अगले साल ज्यादा रहता है लेकिन इस बार यह इससे अलग रहा। वर्ष 2022-21 में किन्नू का प्रोडक्शन कम रहने से उम्मीद की जा रही थी कि इस बार वर्ष 2021-22 में प्रोडक्शन बंपर होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं ह...
पहली पारी में 54 और दूसरी में 50 प्रतिशत कैंडिडेट:वनरक्षक भर्ती में आधे कैंडिडेट ही पहुंचे परीक्षा देने, पूरे दिन रही रौनक

पहली पारी में 54 और दूसरी में 50 प्रतिशत कैंडिडेट:वनरक्षक भर्ती में आधे कैंडिडेट ही पहुंचे परीक्षा देने, पूरे दिन रही रौनक

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर . वनरक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पारियों में 27 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड रहे। पहली पारी में 11 हजार 576 और दूसरी पारी में 16320 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। पहली पारी में 54 प्रतिशत तथा दूसरी में पचास प्रतिशत कैंडिडेट ही उपस्थित हुए। पहली पारी में रजिस्टर्ड 11 हजार 576 कैंडिडेट्स में से 6268 ही परीक्षा देने पहुंचे। शेष 5308 कैंडिडेट एब्सेंट रहे। वहीं दूसरी पारी में रजिस्टर्ड 16320 कैंडिडेट्स में से 8192 उपस्थित रहे। 8128 ने परीक्षा नहीं दी। जिले में सभी सेंटर्स पर सुबह से कैंडिडेट्स पहुंचने लगे। जहां एक ओर कैंडिडेट्स तैयारियों में जुटे थे वहीं पुलिस प्रशासन ने भी पुख्ता प्रबंध किए थे। हर सेंटर के बाहर दो से तीन पुलिसकर्मी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे।...