Sunday, June 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

नहीं मिल रहे मेहनत के दाम:पूरे परिवार के जुटने के बाद भी दीपक बनाने वालों को नहीं मिलती कीमत

नहीं मिल रहे मेहनत के दाम:पूरे परिवार के जुटने के बाद भी दीपक बनाने वालों को नहीं मिलती कीमत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरदिवाली करीब आठ दिन बाद है। ऐसे में शहर में दीपक बनाने वाले पूरी मेहनत से काम में जुटे हैं। घर के मुखिया दीपक बनाने में जुटे हैं वहीं परिवार के अन्य लोग इन पर रंग करने, डिजाइन बनाने, इन्हें भट्‌ठी में लगाने जैसे काम में जुटे हैं। आलम यह है कि परिवार के युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी शहर की दिवाली रोशन करने में लग गए हैं लेकिन इन लोगों की पीड़ा है कि उन्हें मेहनत के लिहाज से दाम नहीं मिल पा रहे हैं। जलावन हुआ महंगा इन लोगों का कहना है कि अब जलावन महंगा हो गया है। भट्‌ठी में लगाने के लिए लकड़ी का बुरादा, लकड़ियां और अन्य चीजें मिलाकर एक बार भट्‌टी जलाने का खर्च ही करीब दो हजार रुपए आता है। एक बार में करीब छह से सात हजार दीपक इसमें पकते हैं। इनमें से भी कुछ बनाने के दौरान ही टूट जाते हैं। भट्‌टी में रखने और निकालने के दौरान इनमें से कई बेकार हो जाते हैं।बिकते हैं 70 रुपए के सौ दीप...
सूरतगढ़ रोड का निर्माण करने वाली फर्म फिर भागने की तैयारी

सूरतगढ़ रोड का निर्माण करने वाली फर्म फिर भागने की तैयारी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
पीडब्लूडी ने फर्म को दिया आखिरी और चेतावनी नोटिसश्रीगंगागनर। सूरतगढ़ मार्ग स्थित वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से किसान चौक (4एलएल) तक सड़क की चौडाई बढ़ाकर निर्माण करवाने का कार्य एक बार फिर से ठण्डे बस्ते में पड़ गया है। इस सड़क पर चलने वालों को कई माह और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निर्माण करने वाले फर्म को पीडब्लूडी द्वारा निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कई बार नोटिस दिए गए है। इसके बाद भी बाद भी कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। इस कारण फर्म को विभाग ने मंगलवार को आखिरी और चेतवानी नोटिस दिया है।मिली जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ मार्ग पर वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से लेकर नेतेवाला गांव तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर निर्माण करवाने का पीडब्लूडी विभाग द्वारा दो फर्म को ठेका दिया गया है। इनमें श्री इंटर प्राइजेज की फर्म को वृद्वाश्रम मार्ग चौराहा से किसान चौक तक सड़क का निर्माण करने का ठेका दिया था। इस फर्म ने ...
डीएवी व गोदारा कॉलेज हैण्डबॉल चैम्पियन

डीएवी व गोदारा कॉलेज हैण्डबॉल चैम्पियन

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डीएवी कॉलेज में एमजीएसयू, बीकानेर की 18वीं अन्तरमहाविद्यालय हैण्डबॉल (पुरूष व महिला वर्ग) प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों ने सरस्वती कॉलेज श्रीगंगानगर को 24-13 से पराजित कर विश्वविद्यालय हैण्डबॉल में चैम्पियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम के रोहित खान, कीपर ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में चौ़ बल्लूराम गोदारा गर्ल्स कॉलेज ने डंूगर कॉलेज, बीकानेर को फाइनल मैच में 12-2 से हराकर चैम्पियन बनी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी पुलिस सेवा में आकर देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। वर्तमान में पुलिस सेवा के चयन में खिलाड़ियों को आरक्षण दिया जाता है। महर्षि दयानन्द शिक्षा समिति के प्रबन्धक हरीराम कूकणा ने कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है। प्रिंसीपल डॉ़ मीनू पूनिया ने सभी सहयोगियों का आभार जतात...
10वीं व 12वीं का पाठ्यक्रम किया 100%

10वीं व 12वीं का पाठ्यक्रम किया 100%

श्री गंगानगर
कोरोना काल में की थी 30% तक की कटौतीश्रीगंगानगर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने शिक्षा 2022 के पाठ्यक्रम में की 30% कटौती को निरस्त कर 2023 हेतु कक्षा 10वीं व 12वीं के सभी विषयों में 100% पाठ्यक्रम लागू करने के आदेश जारी किए हैं। शासन सहायक सचिव दीपक सोनी ने आदेशानुसार परीक्षा 2022 के लिए अनुमोदित प्रश्न पत्र पेटर्न यथावत रहेगा, किंतु प्रश्नपत्र में विकल्प केवल दीर्घउत्तरीय/निबंधात्मक प्रश्नों में ही दिया जाएगा। लघु उत्तरात्मक प्रश्न में विकल्प नहीं दिया जाएगा। परीक्षा 2023 के लिए नवीन मॉडल प्रश्न पत्र तैयार कर बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रश्न पत्र हल करने के लिए समय अवधि 2.45 घंटे के स्थान पर 3.15 घंटे पूर्ववत किया जाए। ज्ञात रहे कि कोरोना काल की अवधि में बोर्ड परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में 30% तक की कटौती की गई थी। अब सब कुछ सामान्य होने के बाद पाठ्यक्रम को फिर से 1...
नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में मुंह बोले नाना को तीन साल कारावास

नाबालिगा से छेड़छाड़ के मामले में मुंह बोले नाना को तीन साल कारावास

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
-पोक्सो कोर्ट ने छह साल पुराने मामले में सुनाया निर्णयश्रीगंगानगर। घर में बीमार नाबालिगा से अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपित मुंह बोले नाना को पोक्सो कोर्ट ने 3 साल कारावास और 45 हजार रुपए जुर्माने से दण्डित किया है। न्यायालय ने नियमानुसार पीड़िता को प्रतिकर दिलाने की भी अनुशंषा की है। मामले के अनुसार पीड़िता की मां ने सूतरगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में परिवाद पेश किया। इसमें बताया कि 12 सितम्बर 2016 को मैं,मेरे पति दो पुत्रियों और पुत्र ने बाबा रामदेव मेले में दुकान लगा रखी थी। पीड़िता की तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर थी। सुबह करीब 11 बजे नाबालिगा सो रही थी । इसी दौरान सुरेन्द्र सिंह पुत्र दयाल सिंह जिसे मैं मामा और बच्चे नाना कहते है घर पर आया। घर आते ही उसने सो रही नाबालिगा के साथ अशलील हरकत करना शुरू कर दिया। इस पर नाबालिगा अचानक उठी और उसका विरोध किया और चिल्लाने लगी। पीड़िता के चिल्लाने...
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री 14 को मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री 14 को मेडिकल कॉलेज का करेंगे लोकार्पण

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
14 अक्टूबर के ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेमेरे जीवन का लक्ष्य था मेडिकल कॉलेज, जो पूरा हुआ: गौड़श्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने मंगलवार को प्रशासनिक व चिकित्सा अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज का 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा लोकार्पण के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मेडिकल कॉलेज में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिये।गौड़ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण मेरे जीवन का एक लक्ष्य था, जो पूर्ण होने जा रहा है। इस क्षेत्र के लिये मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा व रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। रोगियों को उच्च स्तरीय चिकित्सीय सुविधाएं भी इसी मेडिकल कॉलेज में मिलने लगेगी।240 बैड का नया अस्पताल भवन बनेगागौड़ ने कहा कि मैनें जो विकास के वादे किये थे, वो पूरे किये है। जो कहा, वह किया तथा जो किया, वही आ...
बच्चों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी में मन मोहा

बच्चों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी में मन मोहा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बधिरांध-बहुदिव्यांग बच्चों ने अपने कला-कौशल व प्रतिभा से साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। उपाध्यक्ष ओम बवेजा ने बताया कि इनरव्हील क्लब आर्चडर््स द्वारा श्री जगदम्बा अन्धविद्यालय परिसर में ‘प्रदर्शनी एक प्रयत्न’ का आयोजन किया गया। इसमें नवचेतना बहुदिव्यांग संस्थान के बधिरांध-बहुदिव्यांग बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित फ्लोर फिनाइल, हैंड वाश, डिश वाश, टॉयलेट क्लीनर, लटकन, रंग किये हुए दीये आदि की स्टॉल लगाई गई। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सहित शहरवासियों ने मुक्तकंठ से सराहना की तथा बच्चों के सभी उत्पाद उत्साहपूर्वक खरीदे। स्टॉल पर लगे लगभग तीन हजार से अधिक रंग किए हुए दीपक कुछ देर बाद ही ‘आऊट आॅफ स्टॉक’ हो गए। नवदीप सूद (होशियारपुरवाले) ने बहुदिव्यांग बच्चों की सहायतार्थ 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। चेक जिला कलक्टर रुक...
जगजीत सिंह ही पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

जगजीत सिंह ही पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। गजल सम्राट स्व. जगजीत सिंह 11वी पुण्य तिथि पर सोमवार को राष्ट्रीय कला मंदिर हाल में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मनोज आर्य, लविश चुघ, पंकज पाहवा, आकश डोडा ने जगजीत सिंह की याद मे उनकी गाई हुई गजले प्रस्तुत की। श्री योगेश शर्मा ‘चीलू’ ने तबले पर संगत दी। कार्यक्रम का आयोजन आरडी बर्मन फैंस क्लब की ओर से किया गया। सिविल लाइन्स के जिस क्वार्टर में जगजीत रहते थे वहां अब खुला मैदान है। ऐसे में उसी जगह पर आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंदिर के सदस्यों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीरेन्द्र बैद, वरिष्ठ संरक्षक विजय कुमार गोयल, संरक्षक मोहन लाल चितलांगिया, अजय गुप्ता, एसीबी के डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ.सुभाष राजोतिया, डॉ.हरीश रहेजा, घनश्याम राजपुरोहित और धीरज गहलोत व जगजीत सिंह के संगीत प्रेमी श्रोता उपस्थित थे।...
नरमे पर काट से रोष, मंडी पर लगाया ताला:व्यापारी प्रति क्विंटल पर तुलाई में करते हैं आधा किलो की कमी

नरमे पर काट से रोष, मंडी पर लगाया ताला:व्यापारी प्रति क्विंटल पर तुलाई में करते हैं आधा किलो की कमी

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगरजिले के रायसिंहनगर में नरमे की तुलाई में काट से परेशान किसानों ने सोमवार को कस्बे की कृषि उपज मंडी समिति के गेट पर ताला लगा दिया। इससे बिक्री के लिए न तो ट्रैक्टर ट्रॉलियां मंडी के अंदर आ सकी और न ही मंडी के अंदर आई ट्रॉलियों को बाहर जाने का रास्ता मिला। इन किसानों का कहना था कि मंडी में आने वाले नरमे की तुलाई में व्यापारी प्रति क्विंटल पर काट लगाते हैं। यह गलत है। इससे किसान को नुकसान हो रहा है। किसानों ने सुबह करीब ग्यारह बजे मंडी के गेट पर ताला लगाया जिसे दोपहर बाद चार बजे वार्ता के बाद खोला गया।यह था नाराजगी का कारणरायसिंहनगर की कृषि उपज मंडी समिति में इन दिनों नरमे (कॉटन) की आवक शुरू हो गई है। यहां जो किसान नरमा लाते हैं, उसे व्यापारी तुलवाने के बाद इस पर प्रति क्विंटल आधा किलो की कमी करके भुगतान करते हैं। इसके पीछे व्यपारियों का तर्क है कि नरमा पड़ा रहने पर सूखता है, अभी इ...
ठंडक का होने लगा एहसास:दिन भर छाए रहे बादल, 5 दिन में तापमान में 7 डिग्री की आई गिरावट

ठंडक का होने लगा एहसास:दिन भर छाए रहे बादल, 5 दिन में तापमान में 7 डिग्री की आई गिरावट

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरमौसम में धीरे-धीरे बदलाव हो रहा है। पिछले पांच दिन में ही तापमान में साढ़े सात डिग्री सेल्सियस की कमी आई। सूरज बेहद कम समय के लिए आसमान में नजर आया। दिन के अधिकांश समय बादल छाए रहे। सुबह के समय शहर के बाहरी इलाके हनुमानगढ़ रोड पर बसी कुछ कॉलोनियों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक का असर शुरू हो गया। शाम चार बजे तक ठंडक का यह एहसास बना हुआ था। पिछले पांच दिन में आई गिरावट तापमान में यह गिरावट पिछले पांच दिन में आई है। पांच दिन पहले तक इलाके में तेज गर्मी थी। तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के नजदीक तक पहुंचा हुआ था लेकिन रविवार शाम को अधिकतम तापमान 32.2 ही दर्ज किया गया। सोमवार को इसमें कुछ और कमी आने की संभावना है। इलाके में पांच अक्टूबर को मैक्सिमम टैंप्रेचर 39.6 डिग्री सेल्सियस था। इसमें इसके बाद लगातार कमी आई। छह अक्टूबर को यह 38.1 डिग्री सेल्सियस, सात अक्टूबर को 33....