Monday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

युवाओं को नशे से बचने के लिए खुद लड़ना होगा :चांडक

युवाओं को नशे से बचने के लिए खुद लड़ना होगा :चांडक

श्री गंगानगर
वार्ड नंबर 30 में 25 लाख के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यासश्रीगंगानगर। जन सहयोग के बिना शहर के विकास का सपना साकार नहीं हो सकता। यह बात नगर परिषद सभापति श्रीमती करुणा अशोक चांडक ने वार्ड नंबर 30 में 25 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती चांडक ने कहा कि पार्षद की अनुशंसा पर विकास कार्यों करवाए जा रहे है। इन कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हम सब ने मिलकर उस विकट परिस्थिति का मुकाबला कर जीत हासिल की थी वैसा ही सहयोग आगे भी बना रहे ताकि शहर के विकास को लेकर जो हमने संकल्प लिया है उसे पूरा किया जा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चांडक ने कहा कि हमें शहर में हो रही अनैतिक गतिविधियों पर एकजुट होकर अंकुश लगाना होग और अपनी युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। शहर मे...
श्रीराम अन्नक्षेत्र मन्दिर में आज से बहेगी राम नाम की धारा

श्रीराम अन्नक्षेत्र मन्दिर में आज से बहेगी राम नाम की धारा

श्री गंगानगर, What's Hot, टॉप न्यूज़
आयोजन से पूर्व मन्दिर से निकली ध्वजा के साथ शोभा यात्राश्रीगंगानगर। बजरंग बली की लाल रंग की ध्वजा वाहनों पर लगाए सैकड़ों लोग और गुंजता श्रीराम जय राम जय राम का नारा व बड़े ध्वज पर होती फूलों की वर्षा और स्वागत के लिए जगह-जगह मौजूद लोग। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला श्री अन्न क्षेत्र राम मंदिर से निकली ध्वजायात्रा में। मौका था सूरतगढ़ रोड, राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर में मंदिर में सोमवार से शुरू हो रहे अखंड रामनाम संकीर्तन का। संकीर्तन की शुरूआत सोमवार सुबह राम दरबारए, हनुमान दरबार और अन्नपूर्णा माता के दरबार के पूजन से होगी। जानकारी अनुसार यह यात्रा सूरतगढ़ रोड स्थिति मन्दिर परिसर से शुरू होकर सूरतगढ़ रोड, शिव चौक, गौशाला रोड होते हुए यह उधमसिंह चौक और वहां से कोडा चौक तथा मुख्य बाजार होते हुए वापस मंदिर परिसर में विसर्जित हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्...
बांसुरी के दीवाने हैं युवा:बांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी ने चिड़ियों के चहचहाने, कोयल की कूक को बांसुरी से किया जीवंत

बांसुरी के दीवाने हैं युवा:बांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी ने चिड़ियों के चहचहाने, कोयल की कूक को बांसुरी से किया जीवंत

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरबांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी ने कहा है कि बांसुरी सांस के स्टेमिना से बजने वाला इंस्ट्रूमेंट है। इसे वर्तमान दौर में युवा भी पसंद कर रहे हैं। वे शुक्रवार को शहर के हनुमानगढ़ रोड स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल में स्पिक मैके की ओर से हुए आयोजन में प्रस्तुति देने आए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय संगीत के लिए अच्छा है। युवा भी शास्त्रीय संगीत के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। कान फोडू़ संगीत हमेशा रहा चुनौती उन्होंने कहा कि शास्त्रीय संगीत के लिए हमेशा से ही कान फोड़ू संगीत चुनौती रहा है। इस तरह का संगीत युवाओं को अपनी ओर खींचता है। ऐसे में श्रीगंगानगर ही नहीं हर तरफ एक ही ट्रेंड है। कुछ युवा इस तेज आवाज वाले संगीत को पंसद कर रहे हैं लेकिन अब भी युवा वर्ग में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो संगीत की पुरानी विधा को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि बांसुरी सकून देने वाला इंस्ट्रूमे...
मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत:छठी मंजिल पर काम कर रहा था, छज्जे पर काम करने के दौरान हादसा

मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर मजदूर की मौत:छठी मंजिल पर काम कर रहा था, छज्जे पर काम करने के दौरान हादसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगरशहर के सूरतगढ़ रोड पर बन रहे सरकारी मेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर शुक्रवार को मजदूर की माैत हो गई। मजदूर कॉलेज के ए ब्लॉक में बनी बिल्डिंग की छठी मंजिल पर सीढ़ियों के आगे बने छज्जे से सामान उतार रहा था। इसी दौरान छज्जे सहित वह नीचे आ गिरा। नीचे गिरते ही उसे आसपास के लोगों ने संभाला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बिहार का रहने वाला था शिवनंदनमजदूर शिवनंदन कुमार बिहार के खगरिया में गांव सलीमपुर का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहा था। वह मेडिकल कॉलेज कैंपस में बने अस्थाई मकानों में रह रहा था। शुक्रवार सुबह वह अन्य दिनों की तरह मेडिकल कॉलेज में मजदूरी के लिए गया था। सदर थाने के धर्मवीरसिंह ने बताया कि शिवनंदन मेडिकल कॉलेज के ए ब्लॉक में छठी मंजिल पर काम कर रहा था। वह छठी मंजिल पर सीढ़ियों से ऊपर की तरफ बने छज्जे पर...
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में निकलेगी शोभा यात्रा, समापन पर मिलेंगे उपहार

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में निकलेगी शोभा यात्रा, समापन पर मिलेंगे उपहार

श्री गंगानगर
सजीव झांकियां होंगी खास आकर्षण, अग्र संस्थाओं का मिल रहा सहयोगश्रीगंगानगर । महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा रामलीला मदान से 26 सितंबर सोमवार दोपहर 3:00 बजे आरंभ होगी। शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थी, सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संस्थाओं के लोग शोभायात्रा में केसरिया ध्वज लेकर चलेंगे। लगभग 30 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। महाराजा अग्रसेन और मां लक्ष्मी सहित अनेक सजीव झांकियां इस खास आकर्षण होंगी। यह जानकारी अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल, महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया और शोभायात्रा के संयोजक राजीव खेतान ने श्री सनातन धर्म महावीर दल मंदिर में प्रेस वार्ता के दौरान दी। समिति अध्यक्ष इंजीनियर जिन्दल ने बताया कि सभी संस्थाओं द्वारा घर-घर जाकर शोभायात्रा में शामिल होने के लिए समाज...
वार्षिकोत्सव 26 से

वार्षिकोत्सव 26 से

श्री गंगानगर
ध्वजा यात्रा कलश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। जिला चिकित्सालय के सामने स्थित अन्नक्षेत्र श्री राम मंदिर में नवरात्रों में आयोजित वार्षिक महोत्सव के अवसर पर नौ दिवसीय संगीतमय सियाराम जय-जय सियाराम के अखंड राम-नाम संकीर्तन 26 सितम्बर, सोमवार (प्रथम नवरात्रा) से प्रारंभ होगा। इससे पहले 25 सितम्बर, रविवार प्रात: 10.15 बजे मन्दिर प्रांगण से दुपहिया वाहनों पर भव्य ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा का अटूट भंडारा लगाया जाएगा।...
स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया 200 किलो तम्बाकू, कोर्ट में होगा परिवाद पेश

स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया 200 किलो तम्बाकू, कोर्ट में होगा परिवाद पेश

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला मुख्यालय पर 200 किलो तम्बाकू सीज कर जांच के लिए सैंपल भेजे है। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई डिप्टी सीएमएचओ डॉ. करण आर्य, ड्रग इंस्पेक्टर सुखदीप कौर, कोटपा प्रभारी अजय सिंह शेखावत एवं सीओआईईसी विनोद बिश्रोई ने की। विभाग की ओर से अब इस मामले में कोर्ट में परिवाद पेश किया जाएगा।सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि कोटपा अधिनियम के तहत राज्य में खुला तंबाकू बेचान करने पर पूर्ण पाबंदी हैं। इस संबंध में विभाग को सूचना मिली कि रिको स्थित एक दुकान पर सरेआम खुला तंबाकू बेचान किया जा रहा है। इस पर विभागीय टीम ने बुधवार को रिको में जांच की तो सूचना की पुष्टि हुई। जिस पर गुरुवार को टीम ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मुख्य मार्ग पर रिको स्थित चौधरी तंबाकू व हुक्का स्टोर पर दबिश दी, जहां हरियाणा निवासी दुकान...
दुष्कर्म कर शादी के लिए दबाव बना किया ब्लैकमेल, आहत पीड़िता ने किया आत्मदाह ,दोषी को बीस साल कारावास

दुष्कर्म कर शादी के लिए दबाव बना किया ब्लैकमेल, आहत पीड़िता ने किया आत्मदाह ,दोषी को बीस साल कारावास

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बिरादरी में ताऊ के बेटे भाई ने नाबालिगा को रुमाल में कोई सामग्री सुंघा बेहोशी हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बना ली। इन्हीं वीडियो और फोटो को दिखाकर उसने नाबालिगा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी ब्लैकमेलिंंग से परेशान होकर नाबालिगा द्वारा आत्महात्या करने के मामले में न्यायालय ने दोषी युवक को 20 साल कठोर कारावास और 85 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या के प्रयास के बाद पुलिस द्वारा उसकी सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत और इस मामले में परिवाद सौपा था। पुलिस अधीक्षक के दखल के बाद लालगढ़ थाना में आरोपित युवक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज हुआ था। परन्तु कुछ समय बाद पीड़िता की मौत हो गई थी। पोक्सो न्यायालय द्वारा चार साल पुराने मामले का निस्तारण करते हुए विभिन्न धाराओं में...
गढ़ी महासर धाम मेले पर कनीना खास स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

गढ़ी महासर धाम मेले पर कनीना खास स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री निहालचंद की मांग पर रेलवे द्वारा नवरात्री मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 25 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (2 जोड़ी) रेलसेवा का कनिना खास स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि नवरात्री मेले के अवसर पर रेलसेवाएें 25 सितम्बर 2022 से 05 अक्टूबर 2022 तक कनिना खास स्टेशन पर ठहराव करेगी जिसके तहत गाडी संख्या 22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर दोपहर 2.42 बजे आगमन कर 2.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर प्रात 10.37 बजे आगमन कर 10.39 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होने बताया कि गाडी संख्या 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा कनिना खास स्टेशन पर देर रात्रि 03.32 बजे आगमन ...
रामलीला मैदान में 24 से होगा रामलीला मंचन

रामलीला मैदान में 24 से होगा रामलीला मंचन

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म हनुमान राम नाटक समिति द्वार 24 सितबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसे लेकेर संगठन सदस्यों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछले कुछ दिन रामलीला के संवादों का अभ्यास किया जा रहा है। इसी को लेकर समिति के ओम असीजा ने गुरुवार को शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता में बताया कि रामलीला की तैयारियां की जा रही है। इस बार प्रयास रहेगा कि रामलीला के सभी प्रसंग जीवंत तरीके से दर्शकों तक पहुंचाए जाएं। ताड़का वध, राम के शिव धनुष तोड़ने, राम बनवास, सीता हरण, रावण-हनुमान संवाद, राम रावण युद्ध सहित विभिन्न दृश्यों में कलाकार कुछ इस तरह से भूमिकाएं अदा करेंगे कि दर्शक भक्ति से सराबोर हो जाएंगे। इस बार इस रामलीला में कैकई की भूमिका में वीना चौहान निभाएंगी। अन्य सभी भूमिकाएं पुरुष पात्र ही निभाएंगे। रामलीला के दौरान सेटअप इस तरह तैयार किया जाएगा जैसा रामलीला के चित्...