Monday, June 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्री गंगानगर

गांव में दीया जैसे बल्ब जलता है, किसानों को पूरे 6 घंटे लाइट देगी तो बचेगी सरकार: कासनियां

गांव में दीया जैसे बल्ब जलता है, किसानों को पूरे 6 घंटे लाइट देगी तो बचेगी सरकार: कासनियां

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। राजस्थान विधानसभा में बिजली संकट पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायकों ने गहलोत सरकार को जमकर घेरा। सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनियां ने कहा कि 4 साल में सब लोग लाइट की स्थिति को लेकर रो रहे हैं। सारे कारखानों की लाइट बंद कर दो, कुछ भी करो। लेकिन किसानों की पूरी 6 घंटे लाइट देने का काम सरकार करेगी, तो बचेगी, वरना इस सरकार का सर्वनाश होगा। बिजली के मामले में ध्यान नहीं दिया, तो चेतावनी देता हूं कि बिजाई का समय है, लोग आंदोलित हो उठेंगे।बिजली सरप्लस है तो गई कहां, उसको कौन खा गयाविधायक कासनियां ने कहा कि सरकार के पास बिजली सरप्लस है तो गई कहां, उसको कौन खा गया। कहां चोरी हो रही है पकड़ो। चोरी तो हो रही है ये बात आप दबी जबान से मानते हो, लेकिन उसे पकड़ो तो सही। हर गांव में एक ट्रांसफार्मर 15 पावर का है, उस पर कनेक्शन 100 हैं। 100 से ज्यादा लोड होते ही वो ट्रांसफार्मर काम करना बंद कर देत...
वसुंधरा राजे को गंगानगर आने का निमंत्रण

वसुंधरा राजे को गंगानगर आने का निमंत्रण

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। राजस्थान प्रदेश पंजाबी महासभा के जिलाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता वीरेन्द्र राजपाल ने बुधवार को जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके 13 सिविल लाइंस स्थित निवास पर मुलाकात की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर की कुशलक्षेम पूछी तथा श्रीगंगानगर में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। वीरेन्द्र राजपाल ने उन्हें श्रीगंगानगर आने का निमंत्रण दिया। वसुंधरा राजे ने हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर दोनों जिलों के दौरे का कार्यक्रम बनाकर जल्द ही सूचित करने की बात कही।...
निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में मिली खामियां, थमाए नोटिस

निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में मिली खामियां, थमाए नोटिस

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
किसी में नियमानुसार नहीं मिले बेड तो किसी में मार्गदर्शकश्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लगातार बरती जा रही लापरवाहियों की शिकायत पर चिकित्सा विभाग की टीम ने शहर के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के नामी अस्पतालों में नियमानुसार जो सुविधाएं मिलनी थी उनके से अधिकांश सुविधाए निरीक्षण में नहीं मिली। ऐसे में जहां-जहां व्यवस्थाओं में खामी पाई गई उन अस्पतालों को चिकित्सा विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है। जानकारी अनुसार चिकित्सा विभाग की टीम ने गुरुवार को मीरा मार्ग स्थित जिंदल ईएनटी हॉस्पीटल का निरीक्षण किया गया। जहां स्वास्थ्य मार्गदर्शक नहीं मिला। इतना ही नहीं यहां महाराष्ट्र नर्सिंग काउंसिल से रजिस्ट्रड स्टाफ और हॉस्पीटल में स्टूडेंट्स ड्यूटी करते मिले। जबकि मात्र दो स्टाफ की रजिस्ट्रड मिला। इसके बाद नागपाल किडनी हॉस्पीटल के निरीक्षण में हेल्प डेस्क, प्रचार-प्रसार व...
मासूम रेहान का सहारा बनी चिरंजीवी योजना

मासूम रेहान का सहारा बनी चिरंजीवी योजना

श्री गंगानगर
पैरों में जन्मजात विकृति का हुआ निशुल्क आॅपरेशनश्रीगंगानगर। जन्मजात विकृति का शिकार बच्चे रेहान के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना नई जिन्दगी देने वाली साबित हुई है। इस योजना के तहत ना केवल नन्हे रेहान को जन्मजात पैरोें की विकृति से मुक्ति मिली है बल्कि इसके लिए इलाज के लिए खर्च होने के वाली राशि के एवज में परिजनों को एक रुपए भी खर्च नहीं हुआ। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता ने बताया कि जिला मुख्यालय पर रहने वाले रेहान के पिात अजय कुमार बेहद रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। रेहान के जन्मजात विकृति होने के कारण पैर टेढ़ा था और बच्चे को काफी परेशानी होती थी, वहीं इससे परिजन भी चिंतित थे। उन्होंने चिकित्सकों को दिखाया तो जानकारी मिली कि आॅपरेशन होगा और काफी रुपए भी लगेंगे, इसलिए इलाज में देरी होती गई। लेकिन जब उन्हें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी मिली तो उन्होंने स्थानीय...
इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

इंटरलॉकिंग सड़क का किया शिलान्यास

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 90 जीबी के 88 जीबी गांव में प्रधान प्रतिनिधि गोपाल डागला ने इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। सरपंच जरनैल सिंह जम्मू ने जल मिशन योजना कार्य की प्रगति से असंतुष्टि जताई तथा जल मिशन योजना के कार्य समय पर करवाने की मांग की। जिला प्रमुख कुलदीप इन्दौरा को समस्या से अवगत करवाया और पीएचडी विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में बातचीत की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भजन लाल कामरा, रुकमा देवी नायक, पार्षद कुलदीप गिल, पंच रमेश नायक, मानाराम नायक, प्रकाश सिंह जोसन, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार सरगरा, एलडीसी इन्द्राज राठौड़ एवं ग्रामीण आदि मौजूद रहे।...
संस्कृति स्कूल ने जीते गोल्ड मेडल

संस्कृति स्कूल ने जीते गोल्ड मेडल

श्री गंगानगर
घड़साना। कस्बे के संस्कृति स्कूल के 35 प्रतिभागियों ने कोच सुनील बिश्नोई उर्फ टोनी के नेतृत्व में श्रीगंगानगर आयोजित राज्य स्तरीय मिक्स मार्शल आर्ट (एमएमए) अपनी भागीदारी निभाई। इसमें राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों 210 प्रति भागियों ने भाग लिया। कोच सुनील बिश्नोई ने बताया कि संस्था व्यवस्थापक रमेश कुमार जांगिड़ तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप ढिल्लो तथा स्कूल कमेटी के उचित मार्ग दर्शन से प्रतिभागियों ने 14 गोल्ड मेडल, 7 सिल्वर मेडल, तथा 4 ब्रोज मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रतिभा पीयूष 12 वी, जसविन संधू 5 वी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जिंदल कक्षा 12 वी ब्रोज मेडल प्राप्त किया है। राज्य स्तरीय प्रति. में शानदार प्रदर्शन कर वापस विद्यालय में पहुंचने पर टीम का ढोल नगाड़ों से स्वागत किया।...
प्राचार्य से मिला शिष्टमंडल, धरना समाप्त

प्राचार्य से मिला शिष्टमंडल, धरना समाप्त

श्री गंगानगर
अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। सेठ बिहारीलाल छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए धरने को लेकर कॉलेज प्राचार्य से एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। वार्ड नं. 14 के पार्षद सनी धायल, छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश भाम्भू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सिहाग, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अजय सरसवा, महासचिव भवदिप वर्मा, दिनेश भाम्भू व भवदीप ज्यानी ने छात्र-छात्राओं की मांग को मानते हुए सरकार को अवगत करवाया। सरकार की तरफ से विद्या संबल पर पांच शिक्षकों को महाविद्यालय में लगाया गया है। प्राचार्य ने बताया कि दो शिक्षक गुरुवार को ही ज्वाइन कर लेंगे। इसके बाद धरने समाप्त कर दिया।...
खो-खो टीम को प्रशंसा पत्र

खो-खो टीम को प्रशंसा पत्र

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में खो-खो में श्रीगंगानगर ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राउमावि 4 एमएल की टीम को स्पेशल ओलंपिक भारत की प्रदेशाध्यक्ष विनीता आहूजा व डॉ. दर्शन आहूजा ने प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विनीता आहूजा ने विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ. आहूजा ने बच्चों को कर्मशील होकर गतिमान होने के गुण बताए। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष सोनू पटीर व सरपंच हंसराज ने भी संबोधित किया। टीम ने जीतकर लाई ट्रॉफी प्रधानाचार्य को भेंट की। प्रधानाचार्य तृप्ति अग्रवाल ने बच्चों को शारीरिक शिक्षा का महत्व बताया। संचाल जितेन्द्र शर्मा ने किया।...
गुड शैपर्ड में मनाया विश्व शांति दिवस

गुड शैपर्ड में मनाया विश्व शांति दिवस

श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। गुड शैपर्ड पब्लिक स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया।े कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डायरेक्टर मीनू चिमनी ने कहा विश्व शांति तभी संभव है जब हम सबके मन से शांति होंगे और अपने साथ-साथ दूसरे लोगों का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले स्काउट को बधाई देते हुए प्रेरित किया। ेइस अवसर पर तृतीय सोपान के प्रमाण पत्र स्काउट्स को वितरित किए गए। प्रधानाचार्य अमोलदीप कौर ने सभी को विश्व शांति की शपथ दिलवाई और शांति मार्च निकाला गया।े प्रधानाचार्य ने कहा पूरे विश्व के स्काउट यूएनओ द्वारा घोषित 17 सनस्टेबल डवलपमेंट गोल पर अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य कर रहे हैं और समाज में शांति और व्यवस्था के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। इसीलिए इसको मैसेंजर आॅफ पीस कहा गया है। स्काउट मास्टर शशि कुमार शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया।...
पी ब्लॉक के वार्ड 38 में सड़क निर्माण में अनियमितताएं, लोगों ने काम रुकवाया

पी ब्लॉक के वार्ड 38 में सड़क निर्माण में अनियमितताएं, लोगों ने काम रुकवाया

श्री गंगानगर
लोग बोले- बिना लेवल बन रही सड़क, बारिश में मकानों को होगा खतरासीमा सन्देश न्यूज.श्रीगंगानगर। वार्ड नं. 38 स्थित पी ब्लॉक डिग्गी के आसपास सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस सड़क का लेवल पहले ही काफी ऊंचा है। अब इस क्षतिग्रस्त सड़क के पर सीधे ही लेयर बनाकर निर्माण किया जा रहा है। इससे दो बड़े नुकसान होंगे। पहला- सड़क की ऊंचाई पहले से थोड़ी ज्यादा हो जाएगी और निर्माण सामग्री कम लगने से सड़क ज्यादा समय तक टिक नहीं सकेगी। इसके चलते वार्ड के लोगों ने एकबारगी सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लोगों ने मौके पर विरोध जताया और कहा कि निर्माण को लेकर अनियमितता बरती जा रही है। बीते दिनों हुई बारिश में यहां के ज्यादातर घरों में पानी घुस गया था। अब जिस प्रकार से निर्माण किया जा रहा है, उससे भी भविष्य में बारिश का पानी घरों में घुसने का डर बना रहेगा। लोगों ने मांग रखी कि क्षतिग्रस्त सड़क की जी-शेड्यूल के अनुर...